Shuru
Apke Nagar Ki App…
rasta sudhar hetu pichhale 3 se 4 mahino se gao me phE ke dura paipa line dali gai thi aur nali khodi gai thi khudne ke bad koi ab dhayan nhi de rhA na hi sachiv na hi PHE gao me gandgi feli rehti h barsayat ke time me
Rakesh patel
rasta sudhar hetu pichhale 3 se 4 mahino se gao me phE ke dura paipa line dali gai thi aur nali khodi gai thi khudne ke bad koi ab dhayan nhi de rhA na hi sachiv na hi PHE gao me gandgi feli rehti h barsayat ke time me
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।* स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।1
- “17.73 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।”1
- धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा विधायक निधि से निर्माण अधूरा, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर लगाए गंभीर आरोप कटनी/विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम पंचायत द्वारा किया गया, लेकिन निर्धारित निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से सरकारी राशि के उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के लिए राशि मिलने के बावजूद कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया और काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर निर्माण कार्य में खर्च हुई राशि का हिसाब सार्वजनिक करने तथा अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विधायक निधि की राशि के उपयोग में अनियमितता हुई है और पंचायत स्तर पर पैसे के दुरुपयोग की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कराए और यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।।।।4
- कटनी नगर//- होटलो और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान सार्वजनिक स्थानों पर छलक रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान में 11 प्रकरण दर्ज, 11 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कटनी, 12 अगस्त। शहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मदिरापान करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच और दबिश की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम तथा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं 02 के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त की। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटलों एवं मदिरा दुकानों के आसपास आकस्मिक दबिश दी। आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज अभियान के दौरान बिना लाइसेंस मदिरा परोसने, अवैध मदिरा विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान किए जाने के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग की कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों को मदिरापान का अड्डा बनाने अथवा नियम विरुद्ध शराब परोसने की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान रहेगा जारी जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के साथ ही बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज4
- करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी WhatsApp मैसेज से कंपनी को लगाया चूना कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से करीब 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी WhatsApp मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। नंबर परिचित होने के कारण अकाउंटेंट ने भरोसा किया और करीब डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।1
- दिनांक : 13 अगस्त 2026 *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी 💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥 सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे। सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें। *कटनी पुलिस* *आपकी सेवा में सदैव तत्पर*1
- अवंती बाई जयंती पर गूंजेगा वीरांगना का जयघोष 16 अगस्त को ढीमरखेड़ा क्षेत्र में निकलेगी विशाल बाइक रैली ढीमरखेड़ा मे वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी रैली की तैयारियों को लेकर ग्राम पिंडरई में आज गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे बैठक आयोजित हुई रैली सुबह 10 बजे पिंडरई से शुरू होकर ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी, गनियारी, दशरमन होते हुए कछार गांव बड़ा अवंती बाई तिराहा पहुंचेगी। दशरमन और कछार में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। रैली के माध्यम से वीरांगना के शौर्य, त्याग और बलिदान का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।1
- बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।1
- Post by Rishi Rajak1