Shuru
Apke Nagar Ki App…
करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी WhatsApp मैसेज से कंपनी को लगाया चूना कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से करीब 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी WhatsApp मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। नंबर परिचित होने के कारण अकाउंटेंट ने भरोसा किया और करीब डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।
Shivcharan Yadav
करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी WhatsApp मैसेज से कंपनी को लगाया चूना कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से करीब 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी WhatsApp मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। नंबर परिचित होने के कारण अकाउंटेंट ने भरोसा किया और करीब डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी WhatsApp मैसेज से कंपनी को लगाया चूना कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से करीब 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी WhatsApp मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। नंबर परिचित होने के कारण अकाउंटेंट ने भरोसा किया और करीब डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।1
- अवंती बाई जयंती पर गूंजेगा वीरांगना का जयघोष 16 अगस्त को ढीमरखेड़ा क्षेत्र में निकलेगी विशाल बाइक रैली ढीमरखेड़ा मे वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी रैली की तैयारियों को लेकर ग्राम पिंडरई में आज गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे बैठक आयोजित हुई रैली सुबह 10 बजे पिंडरई से शुरू होकर ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी, गनियारी, दशरमन होते हुए कछार गांव बड़ा अवंती बाई तिराहा पहुंचेगी। दशरमन और कछार में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। रैली के माध्यम से वीरांगना के शौर्य, त्याग और बलिदान का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।1
- बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।1
- पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार की समझाइए के बाद खुलवाया जाम लेकिन खाद्य विभाग से अभी तक भी नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी1
- रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान मवेशियों एवं ऑटो वाहनों पर लगाए गए रेडियम, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 69 चालान एवं ₹45,200 समन शुल्क वसूल कटनी, दिनांक 13 अगस्त 2026। सड़क सुरक्षा एवं रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत यातायात थाना के समीप सयाना मोड़ पर सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले एवं शरीर पर रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गईं, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी स्पष्ट दिखाई दे सकें और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके उपरांत यातायात पुलिस टीम मिशन चौक पहुंची, जहां ऑटो रिक्शा वाहनों पर रेडियम लगाए गए, ताकि रात्रि में उनकी दृश्यता बढ़ सके। साथ ही पूर्व में ऑटो वाहनों में लगाए गए स्कैनर (QR) कोड के संबंध में ऑटो चालकों एवं यात्रियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि यात्री अपने मोबाइल फोन से कोड स्कैन कर ऑटो एवं चालक की आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनती है। विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सघन निगरानी रखी गई। संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तथा शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दिनांक 12.08.2026 को की गई मोटर व्हीकल एक्ट की चालानी कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है— - धारा 185 (शराब पीकर वाहन चलाना) – 01 - बिना सीट बेल्ट – 02 - बिना हेलमेट – 04 - बिना नंबर प्लेट – 06 - तीन सवारी – 08 - मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना – 11 - नो पार्किंग – 17 - बिना फिटनेस – 02 - अन्य धाराओं में कार्रवाई – 18 कुल चालानी कार्रवाई – 69 कुल समन शुल्क – ₹45,200/- निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विशेष रूप से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मवेशियों एवं वाहनों पर रेडियम लगाने, ऑटो में QR सुरक्षा प्रणाली का उपयोग बढ़ाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।3
- कटनी वन मंडल ने रचा इतिहास: 47 स्थानों पर रोपे गए 11.5 लाख पौधे, आधुनिक तकनीकों से दिया वैज्ञानिक स्वरूप insta I'd newsstar.mp कटनी (न्यूज़ स्टार)। मध्य प्रदेश वन विभाग की कटनी वन मंडल इकाई ने इस वर्ष के पौधरोपण सीजन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है। जिले के वन क्षेत्रों में 47 प्रमुख स्थलों का चयन कर रिकॉर्ड 11.5 लाख (साढ़े ग्यारह लाख) पौधे रोपे गए हैं। खास बात यह है कि इस बार विभाग ने केवल संख्या बल पर ध्यान न देकर पौधरोपण को वैज्ञानिक और सतत स्वरूप प्रदान करने पर विशेष जोर दिया है। जैविक पोषण और जीवामृत का हुआ उपयोग पौधों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पौधरोपण स्थलों पर ही 50 कम्पोस्ट गड्ढे तैयार किए गए। इनमें वन भूमि की जैविक सामग्री, गोबर स्लरी और ऊपरी मिट्टी के मिश्रण से शुद्ध जैविक खाद बनाई गई। इसके साथ ही, लगभग 9,400 लीटर जीवामृत तैयार कर पौधों में डाला गया। इससे न केवल रासायनिक खादों पर निर्भरता खत्म हुई, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और सूक्ष्मजीवी तंत्र में भी सुधार देखा जा रहा है। ड्रोन से निगरानी और प्लास्टिक प्रदूषण पर नकेल कार्य में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी 47 स्थलों की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौधरोपण के बाद बची सभी प्लास्टिक पॉलीबैग्स को सुरक्षित तरीके से एकत्र कर निपटाया गया, जिससे वन क्षेत्रों में प्लास्टिक प्रदूषण का खतरा टल गया। ग्रीन फेंसिंग और जल संरक्षण के उपाय हरित बाड़ (Green Fencing): सुरक्षा के लिहाज से बाड़ के किनारों पर 32,500 बांस और 2,500 सलई स्टम्प लगाए गए हैं। यह बाड़ न केवल वनों की रक्षा करेगी, बल्कि भविष्य में स्थानीय ग्रामीणों के लिए आर्थिक रूप से उपयोगी साबित होगी। चेक डैम: वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से 55 ब्रशवुड चेक डैम (Brushwood Check Dams) का निर्माण किया गया है। 600 किलो स्थानीय बीजों का रोपण स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए जंगलों से ही लगभग 600 किलोग्राम प्राकृतिक बीज एकत्र कर रोपे गए। इनमें मुख्य रूप से नीम, आँवला, करंज, अमलतास, इमली, हर्रा, सीताफल और महुआ जैसी औषधीय व उपयोगी प्रजातियाँ शामिल हैं। न्यूज़ स्टार की रिपोर्ट: वन अधिकारियों के अनुसार, वैज्ञानिक तकनीक, जल संरक्षण और स्थानीय प्रजातियों के समावेश से तैयार किया गया यह मॉडल कटनी के पर्यावरण को समृद्ध करने के साथ-साथ आने वाले समय में ग्रामीण आजीविका को भी मजबूत आधार प्रदान करेगा।1
- कटनी नगर //- माँ काली के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं। कटनी के डीठवारा छैघरा में विराजी माँ काली का मंदिर आस्था और भक्ति का पावन केंद्र है। यहाँ माँ काली के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की श्रद्धा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहता है। मान्यता है कि सच्चे मन से माँ के दरबार में प्रार्थना करने वाले भक्तों पर माता रानी की कृपा बनी रहती है। माँ काली के चरणों में शीश झुकाकर हर भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है। जय माँ काली।🙏💞🌺1
- कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। मैसेज पर भरोसा कर अकाउंटेंट ने पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। शाम को सीनियर डायरेक्टर ने मैसेज भेजने से इनकार किया, तब ठगी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की और करीब 16 लाख रुपए होल्ड करा दिए। बाकी रकम के कोलकाता के अलग-अलग खातों और एटीएम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। एसपी कटनी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। आरोपियों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।1