Shuru
Apke Nagar Ki App…
12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ? 12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ?
The Public Matter
12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ? 12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ?
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जिला योजना, 20 एवं 25-सूत्रीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचे— जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मुख्यमंत्री घोषणाओं का शीघ्र क्रियान्वयन एवं जिला योजना के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना 2026–27, 20-सूत्रीय कार्यक्रम, 25-सूत्रीय कार्यक्रम, माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें, जिससे जनपदवासियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। जिला योजना 2026–27 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत बजट आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करते हुए धनराशि का समयबद्ध एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण होना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर प्रगति की सूचना समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला योजना 2026-27 की समीक्षा के दौरान प्राप्त बजट के सापेक्ष कम वित्तीय प्रगति वाले विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बजट का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए वित्तीय प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय अधिकारी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ प्रत्येक कार्य की प्रगति के हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफ सुरक्षित रखे जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के एस्टीमेट तैयार करते समय धरातलीय आवश्यकताओं एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही, प्रत्येक निर्माण कार्य स्थल पर कार्य की लागत, स्वीकृति, कार्यदायी संस्था, प्रारंभ एवं पूर्ण होने की निर्धारित तिथि सहित आवश्यक विवरण वाला सिटीजन इन्फॉर्मेशन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि आम नागरिकों को कार्य के संबंध में पारदर्शी एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके। 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उन विभागों पर विशेष नाराजगी व्यक्त की जिनकी प्रगति अभी भी 'बी', 'सी' एवं 'डी' श्रेणी में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से अपने विभागों को शीघ्र 'ए' श्रेणी में लाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जनपद की रैंकिंग विभागों के प्रदर्शन पर आधारित होती है, इसलिए प्रत्येक विभाग लक्ष्य प्राप्ति के प्रति पूरी गंभीरता से कार्य करे। 25-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी विलंब के पहुंचना चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) एवं जनशिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों पर स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग साप्ताहिक स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करे तथा उनका त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उन्हें किए गए समाधान से संतुष्ट भी किया जाए। जिन विभागों में शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योजना अथवा शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने सभी विभागों को नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ0 दीपक सैनी,परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 जेएस चुफाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ? 12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ?1
- स्लग-हाईस्कूल के बाद पढ़ाई पर संकट! इंटर कॉलेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा। स्थान- नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल:नानकमत्ता क्षेत्र में हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इंटरमीडिएट विद्यालय नहीं होने के कारण हाईस्कूल के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। खासकर छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते कई छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पातीं।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता है और रास्ते में जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर पढ़ने जाने वाले बच्चों के सामने गलत संगति और बढ़ती नशे की समस्या का खतरा भी रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में ही इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा की व्यवस्था हो जाए तो बच्चों को सुरक्षित माहौल में आगे की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। धरने के दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे और बड़े स्तर पर ले जाने की भी चेतावनी दी।सांकेतिक धरने में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सिंह राणा और आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी गुरनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र के हाईस्कूल को जल्द से जल्द इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग की है। बाइट- 1उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक राणा बाइट- 2आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गुरनाम सिंह बाइट- 3 स्थानीय महिला ग्रामीण बाइट- 4 स्कूली छात्र-छात्राएं1
- Post by Mr Salim1
- मां नंदा देवी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसएसपी ने की समीक्षा बैठक अल्मोड़ा। आगामी मां नंदा देवी मेले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिला प्रशासन, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, नगर पालिका और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी ओर से सुझाव और समस्याएं रखीं, जिन पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संकरी गलियों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। एसएसपी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मां नंदा देवी मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और आयोजन को भव्य, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, आरआई रेडियो उमाशंकर पांडे, मेला समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, मंदिर समिति सचिव मनोज सनवाल, नगर अध्यक्ष रिक्खू साह, नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो, छात्रों से मांगे शिक्षा में सुधार के लिए सुझाव नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो, छात्रों से मांगे शिक्षा में सुधार के लिए सुझाव। छात्रों की गूंज का अगला कार्यक्रम इंदौर में होने जा रहा हैं। अभी छात्रों की गूंज के हुए तीनों कार्यक्रम हिट हुए हैं। अब इंदौर में क्या कार्यक्रम गुल खिलाएगा, देखते हैं।1
- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल पहुंचने पर राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घोषणाएं नैनीताल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल पहुंचने पर राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर हासिल किया है। वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड देश का पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है, जो संपूर्ण प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। साक्षरता के इस सर्वोच्च पायदान पर पहुंचने के बाद, अब सरकार का मुख्य प्रयास सूबे की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार लाकर उसे देश की शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल कराना है।1
- व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाला अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार चम्पावत, 10 सितंबर 2026। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में 9 सितंबर को थाना लोहाघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनय भट्ट पुत्र गिरीश चन्द्र भट्ट, निवासी देहराखास, देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर थाना लोहाघाट क्षेत्र में विभिन्न लोगों और व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने के आरोप हैं। इन मामलों में न्यायालय द्वारा फौजदारी वाद संख्या 04/2025 एवं 66/2025 में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत भी आदेश जारी किए गए थे। लोहाघाट पुलिस ने मुखबिर तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अभियुक्त की तलाश की और उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में शामिल रहे: - उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, थाना लोहाघाट - कांस्टेबल संजय साहनी, थाना लोहाघाट चम्पावत पुलिस ने कहा कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।2