logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां नंदा देवी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसएसपी ने की समीक्षा बैठक अल्मोड़ा। आगामी मां नंदा देवी मेले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिला प्रशासन, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, नगर पालिका और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी ओर से सुझाव और समस्याएं रखीं, जिन पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संकरी गलियों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। एसएसपी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मां नंदा देवी मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और आयोजन को भव्य, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, आरआई रेडियो उमाशंकर पांडे, मेला समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, मंदिर समिति सचिव मनोज सनवाल, नगर अध्यक्ष रिक्खू साह, नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
11 hrs ago

मां नंदा देवी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसएसपी ने की समीक्षा बैठक अल्मोड़ा। आगामी मां नंदा देवी मेले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिला प्रशासन, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, नगर पालिका और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी ओर से सुझाव और समस्याएं रखीं, जिन पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संकरी गलियों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। एसएसपी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मां नंदा देवी मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और आयोजन को भव्य, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, आरआई रेडियो उमाशंकर पांडे, मेला समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, मंदिर समिति सचिव मनोज सनवाल, नगर अध्यक्ष रिक्खू साह, नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और शांति की कामना की। मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की छाप देखने के लिए देवभूमि को देखना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड को शहीदों और पराक्रम की भूमि बताते हुए कहा कि इस भूमि की ऊर्जा प्रदेशवासियों के विकास और विश्वास से जुड़ी है। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को फिर मिलेगा। #Haldwani #UttarakhandNews #CMDhami #uttarakhand #BJP
    1
    हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और शांति की कामना की। मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की छाप देखने के लिए देवभूमि को देखना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड को शहीदों और पराक्रम की भूमि बताते हुए कहा कि इस भूमि की ऊर्जा प्रदेशवासियों के विकास और विश्वास से जुड़ी है। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को फिर मिलेगा। #Haldwani #UttarakhandNews #CMDhami #uttarakhand #BJP
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाला अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार चम्पावत, 10 सितंबर 2026। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में 9 सितंबर को थाना लोहाघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनय भट्ट पुत्र गिरीश चन्द्र भट्ट, निवासी देहराखास, देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर थाना लोहाघाट क्षेत्र में विभिन्न लोगों और व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने के आरोप हैं। इन मामलों में न्यायालय द्वारा फौजदारी वाद संख्या 04/2025 एवं 66/2025 में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत भी आदेश जारी किए गए थे। लोहाघाट पुलिस ने मुखबिर तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अभियुक्त की तलाश की और उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में शामिल रहे: - उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, थाना लोहाघाट - कांस्टेबल संजय साहनी, थाना लोहाघाट चम्पावत पुलिस ने कहा कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
    2
    व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाला अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार

चम्पावत, 10 सितंबर 2026। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में 9 सितंबर को थाना लोहाघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनय भट्ट पुत्र गिरीश चन्द्र भट्ट, निवासी देहराखास, देहरादून को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर थाना लोहाघाट क्षेत्र में विभिन्न लोगों और व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने के आरोप हैं। इन मामलों में न्यायालय द्वारा फौजदारी वाद संख्या 04/2025 एवं 66/2025 में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत भी आदेश जारी किए गए थे।
लोहाघाट पुलिस ने मुखबिर तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अभियुक्त की तलाश की और उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
- उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, थाना लोहाघाट
- कांस्टेबल संजय साहनी, थाना लोहाघाट
चम्पावत पुलिस ने कहा कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • 12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ? 12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ?
    1
    12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ?
12 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़कें डीएम के आदेश का क्या हुआ?
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की चर्चा बाजपुर। हरलालपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे रात करीब तीन बजे उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की चर्चा
बाजपुर। हरलालपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे रात करीब तीन बजे उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • अबकी बार सीधी बात ⚡ वोट चाहिए तो काम दिखाओ! गैरसैंण में AIIMS बनाओ — वरना वोट भूल जाओ। #गैरसैंण_में_एम्स #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #Uttarakhand #PahadiVoice #MahilaShakti #AIIMSForGairsain #VoteForDevelopment #PahadKiAwaaz #UttarakhandDemand #जनता_की_आवाज़ #ReelsIndia
    1
    अबकी बार सीधी बात ⚡
वोट चाहिए तो काम दिखाओ!

गैरसैंण में AIIMS बनाओ — वरना वोट भूल जाओ।

#गैरसैंण_में_एम्स #गैरसैंण #कर्णप्रयाग 
#Uttarakhand #PahadiVoice #MahilaShakti  
#AIIMSForGairsain #VoteForDevelopment #PahadKiAwaaz  
#UttarakhandDemand #जनता_की_आवाज़ #ReelsIndia
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो
    1
    आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो
आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो
    user_दर्पण न्यूज
    दर्पण न्यूज
    newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • लोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदारलोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार लोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार
    1
    लोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदारलोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार
लोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो
    2
    आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो
आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो
    user_दर्पण न्यूज
    दर्पण न्यूज
    newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • स्लग-हाईस्कूल के बाद पढ़ाई पर संकट! इंटर कॉलेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा। स्थान- नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल:नानकमत्ता क्षेत्र में हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इंटरमीडिएट विद्यालय नहीं होने के कारण हाईस्कूल के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। खासकर छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते कई छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पातीं।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता है और रास्ते में जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर पढ़ने जाने वाले बच्चों के सामने गलत संगति और बढ़ती नशे की समस्या का खतरा भी रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में ही इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा की व्यवस्था हो जाए तो बच्चों को सुरक्षित माहौल में आगे की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। धरने के दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे और बड़े स्तर पर ले जाने की भी चेतावनी दी।सांकेतिक धरने में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सिंह राणा और आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी गुरनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र के हाईस्कूल को जल्द से जल्द इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग की है। बाइट- 1उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक राणा बाइट- 2आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गुरनाम सिंह बाइट- 3 स्थानीय महिला ग्रामीण बाइट- 4 स्कूली छात्र-छात्राएं
    1
    स्लग-हाईस्कूल के बाद पढ़ाई पर संकट! इंटर कॉलेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

स्थान- नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर 

रिपोर्ट -अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर/विजुअल:नानकमत्ता क्षेत्र में हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने  सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इंटरमीडिएट विद्यालय नहीं होने के कारण हाईस्कूल के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। खासकर छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते कई छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पातीं।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता है और रास्ते में जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर पढ़ने जाने वाले बच्चों के सामने गलत संगति और बढ़ती नशे की समस्या का खतरा भी रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में ही इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा की व्यवस्था हो जाए तो बच्चों को सुरक्षित माहौल में आगे की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे और बड़े स्तर पर ले जाने की भी चेतावनी दी।सांकेतिक धरने में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सिंह राणा और आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी गुरनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र के हाईस्कूल को जल्द से जल्द इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग की है।

बाइट- 1उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक राणा
बाइट- 2आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गुरनाम सिंह
बाइट- 3 स्थानीय महिला ग्रामीण
बाइट- 4 स्कूली छात्र-छात्राएं
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.