logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अबकी बार सीधी बात ⚡ वोट चाहिए तो काम दिखाओ! गैरसैंण में AIIMS बनाओ — वरना वोट भूल जाओ। #गैरसैंण_में_एम्स #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #Uttarakhand #PahadiVoice #MahilaShakti #AIIMSForGairsain #VoteForDevelopment #PahadKiAwaaz #UttarakhandDemand #जनता_की_आवाज़ #ReelsIndia

15 hrs ago
user_पवन नेगी
पवन नेगी
Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
15 hrs ago

अबकी बार सीधी बात ⚡ वोट चाहिए तो काम दिखाओ! गैरसैंण में AIIMS बनाओ — वरना वोट भूल जाओ। #गैरसैंण_में_एम्स #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #Uttarakhand #PahadiVoice #MahilaShakti #AIIMSForGairsain #VoteForDevelopment #PahadKiAwaaz #UttarakhandDemand #जनता_की_आवाज़ #ReelsIndia

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता
    1
    आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता 
आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • शादी हो या जन्मदिन… अब गुनोगी में नहीं चलेगा शराब का दौर! ग्रामीणों ने लिया बड़ा फैसला टिहरी। ग्राम पंचायत गुनोगी, विकासखंड चंबा में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांव को शराबमुक्त एवं संस्कारित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन, मुंडन, गृह प्रवेश सहित अन्य सामाजिक समारोहों में शराब नहीं परोसी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे के सेवन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। गांव में शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी सामाजिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में शराब की बिक्री अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी परिवारों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने कहा, “गांव का विकास केवल सड़क, पानी और बिजली से नहीं होता, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि गुनोगी गांव नशामुक्ति और सामाजिक एकता का उदाहरण बने। ‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने गुनोगी के ग्रामीणों की पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल शराब बंद करने का निर्णय नहीं है, बल्कि हमारी सामाजिक सोच में परिवर्तन का संकल्प है। जब गांव स्वयं आगे आकर यह तय करता है कि शादी और सामाजिक समारोह शराब के बिना होंगे, तो यह बदलाव की मजबूत शुरुआत होती है। ‘नशामुक्त समाज, संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र’ के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना ही हमारी मुहिम का उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि गुनोगी जैसे गांवों की पहल दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और सामाजिक भागीदारी से ही स्थायी नशामुक्ति संभव है। ग्राम समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी ने कहा “समिति गांव में सामाजिक सुधार, नशामुक्ति और आपसी सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव केवल कागज तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और व्यवहार में दिखाई दें।” क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील ने कहा, “गुनोगी के ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। नशे के खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी माध्यम है। पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।” महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम ने कहा की नशे का सबसे अधिक प्रभाव परिवार और महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए महिलाएं इस अभियान में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर संस्कार और स्वस्थ वातावरण दिया जाए।” इस अवसर पर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। जिसमें राधाकृष्ण कोठारी को अध्यक्ष बबली देवी उपाध्यक्ष, बालकराम सचिव, सुमनलता देवी सह-सचिव, भगवती प्रसाद कोषाध्यक्ष, पूजा कोठारी , दिलमणी कंचन, अंजली प्रेमदत्त थपलियाल बबीता देवी प्रमोद कोठारी को सदस्य चुना गया । इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी के द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त हेतू शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को समिति का संरक्षक चुना गया।
    1
    शादी हो या जन्मदिन… अब गुनोगी में नहीं चलेगा शराब का दौर! ग्रामीणों ने लिया बड़ा फैसला
टिहरी। ग्राम पंचायत गुनोगी, विकासखंड चंबा में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांव को शराबमुक्त एवं संस्कारित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन, मुंडन, गृह प्रवेश सहित अन्य सामाजिक समारोहों में शराब नहीं परोसी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे के सेवन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। गांव में शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी सामाजिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।
बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में शराब की बिक्री अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी परिवारों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
ग्राम प्रधान  सरोजनी देवी ने कहा, “गांव का विकास केवल सड़क, पानी और बिजली से नहीं होता, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि गुनोगी गांव नशामुक्ति और सामाजिक एकता का उदाहरण बने। 
‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने गुनोगी के ग्रामीणों की पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल शराब बंद करने का निर्णय नहीं है, बल्कि हमारी सामाजिक सोच में परिवर्तन का संकल्प है। जब गांव स्वयं आगे आकर यह तय करता है कि शादी और सामाजिक समारोह शराब के बिना होंगे, तो यह बदलाव की मजबूत शुरुआत होती है। ‘नशामुक्त समाज, संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र’ के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना ही हमारी मुहिम का उद्देश्य है।”
उन्होंने कहा कि गुनोगी जैसे गांवों की पहल दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और सामाजिक भागीदारी से ही स्थायी नशामुक्ति संभव है।
ग्राम समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी ने कहा “समिति गांव में सामाजिक सुधार, नशामुक्ति और आपसी सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव केवल कागज तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और व्यवहार में दिखाई दें।”
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील ने कहा, “गुनोगी के ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। नशे के खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी माध्यम है। पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”
महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम ने कहा की नशे का सबसे अधिक प्रभाव परिवार और महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए महिलाएं इस अभियान में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर संस्कार और स्वस्थ वातावरण दिया जाए।” इस अवसर पर 
ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। जिसमें राधाकृष्ण कोठारी को अध्यक्ष  बबली देवी उपाध्यक्ष, बालकराम  सचिव, सुमनलता देवी  सह-सचिव, भगवती प्रसाद  कोषाध्यक्ष, पूजा कोठारी , दिलमणी कंचन, अंजली प्रेमदत्त थपलियाल बबीता देवी प्रमोद कोठारी को सदस्य चुना गया । इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी के द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त हेतू शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को समिति का संरक्षक चुना गया।
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा तथा विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी से प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे। #उत्तराखंड #उत्तराखंड_समाचार #नैनीताल #हल्द्वानी #बेरीपड़ाव #महालक्ष्मी_मंदिर #मुख्यमंत्री_पुष्कर_सिंह_धामी #भाजपा #नितिन_नवीन #महेंद्र_भट्ट #अजय_भट्ट #उत्तराखंड_सरकार
    1
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा तथा विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी से प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
#उत्तराखंड
#उत्तराखंड_समाचार
#नैनीताल
#हल्द्वानी
#बेरीपड़ाव
#महालक्ष्मी_मंदिर #मुख्यमंत्री_पुष्कर_सिंह_धामी #भाजपा
#नितिन_नवीन
#महेंद्र_भट्ट
#अजय_भट्ट #उत्तराखंड_सरकार
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की चर्चा बाजपुर। हरलालपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे रात करीब तीन बजे उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की चर्चा
बाजपुर। हरलालपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे रात करीब तीन बजे उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।
    1
    हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • जिला योजना, 20 एवं 25-सूत्रीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचे— जिलाधिकारी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मुख्यमंत्री घोषणाओं का शीघ्र क्रियान्वयन एवं जिला योजना के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना 2026–27, 20-सूत्रीय कार्यक्रम, 25-सूत्रीय कार्यक्रम, माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें, जिससे जनपदवासियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। जिला योजना 2026–27 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत बजट आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करते हुए धनराशि का समयबद्ध एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण होना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर प्रगति की सूचना समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला योजना 2026-27 की समीक्षा के दौरान प्राप्त बजट के सापेक्ष कम वित्तीय प्रगति वाले विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बजट का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए वित्तीय प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय अधिकारी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ प्रत्येक कार्य की प्रगति के हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफ सुरक्षित रखे जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के एस्टीमेट तैयार करते समय धरातलीय आवश्यकताओं एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही, प्रत्येक निर्माण कार्य स्थल पर कार्य की लागत, स्वीकृति, कार्यदायी संस्था, प्रारंभ एवं पूर्ण होने की निर्धारित तिथि सहित आवश्यक विवरण वाला सिटीजन इन्फॉर्मेशन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि आम नागरिकों को कार्य के संबंध में पारदर्शी एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके। 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उन विभागों पर विशेष नाराजगी व्यक्त की जिनकी प्रगति अभी भी 'बी', 'सी' एवं 'डी' श्रेणी में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से अपने विभागों को शीघ्र 'ए' श्रेणी में लाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जनपद की रैंकिंग विभागों के प्रदर्शन पर आधारित होती है, इसलिए प्रत्येक विभाग लक्ष्य प्राप्ति के प्रति पूरी गंभीरता से कार्य करे। 25-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी विलंब के पहुंचना चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) एवं जनशिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों पर स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग साप्ताहिक स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करे तथा उनका त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उन्हें किए गए समाधान से संतुष्ट भी किया जाए। जिन विभागों में शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योजना अथवा शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने सभी विभागों को नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ0 दीपक सैनी,परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 जेएस चुफाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला योजना, 20 एवं 25-सूत्रीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचे— जिलाधिकारी
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मुख्यमंत्री घोषणाओं का शीघ्र क्रियान्वयन एवं जिला योजना के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना 2026–27, 20-सूत्रीय कार्यक्रम, 25-सूत्रीय कार्यक्रम, माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें, जिससे जनपदवासियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
जिला योजना 2026–27 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत बजट आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करते हुए धनराशि का समयबद्ध एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण होना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर प्रगति की सूचना समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला योजना 2026-27 की समीक्षा के दौरान प्राप्त बजट के सापेक्ष कम वित्तीय प्रगति वाले विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बजट का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए वित्तीय प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय अधिकारी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ प्रत्येक कार्य की प्रगति के हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफ सुरक्षित रखे जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के एस्टीमेट तैयार करते समय धरातलीय आवश्यकताओं एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही, प्रत्येक निर्माण कार्य स्थल पर कार्य की लागत, स्वीकृति, कार्यदायी संस्था, प्रारंभ एवं पूर्ण होने की निर्धारित तिथि सहित आवश्यक विवरण वाला सिटीजन इन्फॉर्मेशन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि आम नागरिकों को कार्य के संबंध में पारदर्शी एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।
20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उन विभागों पर विशेष नाराजगी व्यक्त की जिनकी प्रगति अभी भी 'बी', 'सी' एवं 'डी' श्रेणी में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से अपने विभागों को शीघ्र 'ए' श्रेणी में लाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जनपद की रैंकिंग विभागों के प्रदर्शन पर आधारित होती है, इसलिए प्रत्येक विभाग लक्ष्य प्राप्ति के प्रति पूरी गंभीरता से कार्य करे।
25-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी विलंब के पहुंचना चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें।
माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) एवं जनशिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों पर स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग साप्ताहिक स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करे तथा उनका त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उन्हें किए गए समाधान से संतुष्ट भी किया जाए। जिन विभागों में शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योजना अथवा शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने सभी विभागों को नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में  सीडीओ डॉ0 दीपक सैनी,परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा,   मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 जेएस चुफाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और शांति की कामना की। मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की छाप देखने के लिए देवभूमि को देखना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड को शहीदों और पराक्रम की भूमि बताते हुए कहा कि इस भूमि की ऊर्जा प्रदेशवासियों के विकास और विश्वास से जुड़ी है। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को फिर मिलेगा। #Haldwani #UttarakhandNews #CMDhami #uttarakhand #BJP
    1
    हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और शांति की कामना की। मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की छाप देखने के लिए देवभूमि को देखना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड को शहीदों और पराक्रम की भूमि बताते हुए कहा कि इस भूमि की ऊर्जा प्रदेशवासियों के विकास और विश्वास से जुड़ी है। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को फिर मिलेगा। #Haldwani #UttarakhandNews #CMDhami #uttarakhand #BJP
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • हरिद्वार के वायरल न्यूज़ यह ललित शर्मा नाम का व्यक्ति हिंदू रक्षा दल का प्रदेश अध्यक्ष बताता है अपने आपको और हर जगह जहरीले नफरत के भाषण देता है और महिलाओं के गर्भ से बच्चों को निकाल कर करने की धमकी देता है क्या इसके खिलाफ हिंदुस्तान का शासन प्रशासन का कानून कोई सख्त कार्वय करेगा इसको जेल भेजेगा पूछता है भारत की जनता
    4
    हरिद्वार के वायरल न्यूज़
यह ललित शर्मा नाम का व्यक्ति हिंदू रक्षा दल का प्रदेश अध्यक्ष बताता है अपने आपको और हर जगह जहरीले नफरत के भाषण देता है और महिलाओं के गर्भ से बच्चों को निकाल कर करने की धमकी देता है क्या इसके खिलाफ हिंदुस्तान का शासन प्रशासन का कानून कोई सख्त कार्वय करेगा इसको जेल भेजेगा पूछता है भारत की जनता
    user_UK Kisaano majduro Ki Awaz
    UK Kisaano majduro Ki Awaz
    Local Politician Hardwar, Haridwar•
    12 hrs ago
  • सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।। 🇮🇳 The Aman Times | हल्द्वानी सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय है। शहीद स्मारक राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।।
🇮🇳 The Aman Times | हल्द्वानी
सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सीएम धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय है। शहीद स्मारक राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.