Shuru
Apke Nagar Ki App…
जवाई बांध के पास नहर में डूबने से युवक की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव नरेश मालवीय, सुमेरपुर । थाना क्षेत्र में जवाई डाक बंगले के पास जवाई नहर में डूबने से कोलीवाड़ा निवासी कानाराम देवासी (45) की मौत हो गई। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि फिल्टर हाउस के सामने नहर किनारे चप्पल और मोबाइल पड़े हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर हरिराम मेघवाल की मदद से नहर में तलाश शुरू की गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार कानाराम देवासी मंगलवार शाम घर से यह कहकर निकले थे कि डाक बंगले में किसी अधिकारी से मिलने जाना है और दोस्त से वहां छोड़ने को कहा था।
Naresh kumar Malviya
जवाई बांध के पास नहर में डूबने से युवक की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव नरेश मालवीय, सुमेरपुर । थाना क्षेत्र में जवाई डाक बंगले के पास जवाई नहर में डूबने से कोलीवाड़ा निवासी कानाराम देवासी (45) की मौत हो गई। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि फिल्टर हाउस के सामने नहर किनारे चप्पल और मोबाइल पड़े हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर हरिराम मेघवाल की मदद से नहर में तलाश शुरू की गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार कानाराम देवासी मंगलवार शाम घर से यह कहकर निकले थे कि डाक बंगले में किसी अधिकारी से मिलने जाना है और दोस्त से वहां छोड़ने को कहा था।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जवाई बांध के पास नहर में डूबने से युवक की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव नरेश मालवीय, सुमेरपुर । थाना क्षेत्र में जवाई डाक बंगले के पास जवाई नहर में डूबने से कोलीवाड़ा निवासी कानाराम देवासी (45) की मौत हो गई। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि फिल्टर हाउस के सामने नहर किनारे चप्पल और मोबाइल पड़े हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर हरिराम मेघवाल की मदद से नहर में तलाश शुरू की गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार कानाराम देवासी मंगलवार शाम घर से यह कहकर निकले थे कि डाक बंगले में किसी अधिकारी से मिलने जाना है और दोस्त से वहां छोड़ने को कहा था।3
- गद्दा फैक्ट्री में भीषण आगः शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका फालना से साण्डेराव रोड पर टोल नाके से पहले स्थित एक गद्दा (मैट्रेस) फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।1
- पाली के बाली उपखण्ड में वरावल टोल पर पिछले 15 दिनों में टोलकर्मियों की दादागिरी की 4 वारदातें सामने आई हैं। हाल ही में आदिवासियों से मारपीट और एक सामाजिक कार्यकर्ता से बदसलूकी के बाद पुलिस ने एक टोलकर्मी को गिरफ्तार किया है। विधायक और पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टोलकर्मियों को कड़ी चेतावनी दी।1
- जिले की पांचो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही लाभदायी योजनाओं की जानकारी, लाभान्वित मुख्यमंत्री को दे रहे धन्यवाद’* *’’’ग्राम रथ अभियान’’’* *जिले की पांचो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही लाभदायी योजनाओं की जानकारी, लाभान्वित मुख्यमंत्री को दे रहे धन्यवाद’* पाली, 06 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल की मंशानुसार राज्य में चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणजनों कें कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ‘‘ग्राम रथ अभियान’’ में आमजन जागरूक होकर लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे फायदा, साथ ही वे मुख्यमंत्री शर्मा का भी धन्यवाद अदा कर रहे हैं। अभियान में जन-जन तक पहुंचाई जा रही है जानकारी से आमजन किसान व गांव के लोग योजनाओं से लाभ उठाकर संतुष्ट एवं खुश है। आज बुधवार को जिले के सोजत, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, बाली, पाली विधानसभा में चयनित गांवों में ग्राम रथ मोबाईल वैन पहुंचे जिसे लेकर ग्रामीण जनों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसमें राजस्थान सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणजनों को प्रदान की गई। *बुधवार को इन गांव में पहुंचे रथ* अभियान के अंतर्गत पाली में रोहट क्षेत्र के सोनाईलाखा, सज्जनपुरा, गढ़वाडा, जैतपुर में ग्राम रथ संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा के मनिहारी, डरी, साकदड़ा, बाली विधानसभा की भन्दर, कोठार, कुमटिया, बेरडी, बेडा, मारवाड़ जंक्शन के आउवा, बिठौडा कलां, कराडी, बांता ग्राम एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में खारियासोडा व भैसाणा गांव में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करवाई गई। अभियान में मोबाईल वैन के द्वारा योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित फिल्मों का प्रसारण किया गया, इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार साहित्य का भी वितरण किया जा रहा है। इन विभिन्न गांवों में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जथा व स्थानीय लोककलाकरों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम रथ कार्यक्रम के तहत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साकदड़ा व मणिहारी में में पशुपालन, डेयरी, गोपालन व देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जनप्रतिनिधि पुखराज पटेल, विकास अधिकारी भगवानसिंह, जिलाधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। *’गुरूवार को इन गांव में जाएंगे रथ'* 12 मई तक जिले में ग्राम रथों को रूप से संचालित किया जाएगा। जिसके तहत गुरूवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखण्ड की सुकरलाई, खुण्डावास, मालवा, राणा में ग्राम रथ का संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा के गुडा एन्दला, डिंगाई, गुन्दोज, बाली विधानसभा क्षेत्र में दुदनी, बिसलपुर, पैरवा, बेडल, मारवाड़ जंक्शन में पांचेटिया, भिमालिया, धामली, हिगोला खुर्द, बारसा एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में रेन्दडी व सियाट गावं में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण आमजन तक पहुंचाई जाएगी।2
- सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील में स्थित वाटेरा ग्राम पंचायत का विस्तृत इतिहास सामने आया है। यह जानकारी पंचायत के गौरवशाली अतीत और उसकी महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डालती है। स्थानीय निवासियों के लिए यह अपनी जड़ों से जुड़ने का एक खास अवसर है।1
- रानी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पार्किंग कर्मचारी यात्रियों से मनमानी फीस वसूलकर बदसलूकी कर रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं।1
- जालोर के बिशनगढ़ में मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों को इस जर्जर सड़क से बहुत परेशानी हो रही है।1
- बाइपास पर खड़े कंटेनर काे ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन घायल ; नेतरा रोड पर ट्रक पलटा नरेश मालवीय, सुमेरपुर । सदर थाना क्षेत्र में शिवगंज एनएच बाइपास पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना सीआई भगाराम मीणा के अनुसार, सुबह 9:50 बजे सिरोही की ओर जा रहे कंटेनर चालक ने टायरों में हवा जांचने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान ट्रेलर ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर सड़क से उतर गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान कंटेनर चालक मखन सिंह (कोटपूतली), ट्रेलर चालक महबूब खां (जिंदोली, अलवर) और सह चालक ओमप्रकाश (कोटपूतली) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया।इसी दौरान नेतरा रोड पर महेंद्र पैलेस होटल के पास एक अन्य ट्रक डिवाइडर पर पलट गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई।2