नंदी की भयंकर लड़ाई में एक गंभीर घायल, गौ सेवक ने बचाई जान दौसा/बसवा, रिको औद्योगिक क्षेत्र कोलाना (तहसील बसवा) से आज एक दिल दहला देने वाली सूचना सामने आई, जहां दो नंदियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई में एक नंदी बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरे नंदी के तीव्र सींग के वार से घायल नंदी का सिर फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं, जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल नंदी का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी वाहन की सहायता से उसे बेहतर इलाज के लिए हिंगोनिया गौशाला, जयपुर भेजा। मुकेश सैनी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान पशु घायल या एक्सीडेंटल स्थिति में दिखे, तो तुरंत सूचना दें। एक फोन कॉल किसी भी जीव की जान बचा सकता है
नंदी की भयंकर लड़ाई में एक गंभीर घायल, गौ सेवक ने बचाई जान दौसा/बसवा, रिको औद्योगिक क्षेत्र कोलाना (तहसील बसवा) से आज एक दिल दहला देने वाली सूचना सामने आई, जहां दो नंदियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई में एक नंदी बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरे नंदी के तीव्र सींग के वार से घायल नंदी का सिर फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं, जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी,
गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल नंदी का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी वाहन की सहायता से उसे बेहतर इलाज के लिए हिंगोनिया गौशाला, जयपुर भेजा। मुकेश सैनी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान पशु घायल या एक्सीडेंटल स्थिति में दिखे, तो तुरंत सूचना दें। एक फोन कॉल किसी भी जीव की जान बचा सकता है
- नौजवानों के लिए एक मुहिम सन्देश1
- दौसा। क्षेत्र के सैंथल उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम होदायली में सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीको की जमीन से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची टीम ने मौके पर कब्जा हटाकर भूमि को मुक्त कराया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस बल की मांग कर की गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने शांति भंग के आरोप में राम सिंह मीणा और राकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन के अनुसार, इससे पहले 22 जनवरी 2026 को भी इसी भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया था, जिसमें मकान और फसलें हटाई गई थीं। इसके बावजूद संबंधित लोगों ने दोबारा फसल बोकर और झोपड़ियां डालकर कब्जा कर लिया था। इसी के चलते सोमवार को पुनः कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब 10 वर्ष पहले इस भूमि पर लोगों ने बस्ती बसा ली थी। बाद में यह जमीन रीको कंपनी के नाम आवंटित होने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। उस समय भी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बिना पूर्व सूचना कार्रवाई का आरोप लगाया था। वहीं, तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा का कहना है कि पूर्व में प्रशासन और रीको अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर सूचना दी गई थी, लेकिन निर्देशों की पालना नहीं होने पर कार्रवाई की गई। सोमवार की इस कार्रवाई में तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा और एएसआई उमराव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।4
- दौसा/बसवा, रिको औद्योगिक क्षेत्र कोलाना (तहसील बसवा) से आज एक दिल दहला देने वाली सूचना सामने आई, जहां दो नंदियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई में एक नंदी बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरे नंदी के तीव्र सींग के वार से घायल नंदी का सिर फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं, जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल नंदी का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी वाहन की सहायता से उसे बेहतर इलाज के लिए हिंगोनिया गौशाला, जयपुर भेजा। मुकेश सैनी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान पशु घायल या एक्सीडेंटल स्थिति में दिखे, तो तुरंत सूचना दें। एक फोन कॉल किसी भी जीव की जान बचा सकता है2
- Post by Dddd1
- ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले विद्यालय में बच्चों का नामांकन काफी अधिक था । और शिक्षा का स्तर भी संतोषजनक था। लेकिन पिछले कुछ समय से शिक्षकों की उदासीनता के कारण विद्यालय का। शिक्षा का स्तर गिर गया है। ग्रामीणों ने शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं आने और और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोर टू डोर संपर्क अभियान भी मोबाइल के व्हाट्स एप पर आधार कार्ड मंगवा कर पूरा करने के आरोप हैं। रेवड़ मल बैरवा ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा अध्यन कार्य में लापरवाही के कारण आस पास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों को टीसी कटवा कर अन्य निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाने में मजबूर हो गए। इसके चलते विद्यालय के नामांकन में काफी बड़ी गिरावट आई है। हालत यह है कि वर्तमान समय में विद्यालय में मात्र 16 बच्चों का नामांकन है जिसमें पांच बच्चे अध्ययन करते मिले। सरकारी स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन खड़का विद्यालय में योजनाओं की महज खानापूर्ति ही की जा रही है। खड़का के ग्रामीण ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों द्वारा पढ़ाई बिल्कुल नहीं करवाई जाती है। पहले विद्यालय में नामांकन 70 बच्चों का था। और अब विद्यालय का नामांकन घटकर 16 हो गया है। विद्यालय के अध्यापक ना तो गांव में जाकर विद्यालय का नामांकन बढ़ोतरी के लिए प्रेरित करते हैं। ना ही विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों को बोला जाता है कि स्कूल में अध्ययन करने अपने बच्चों को भेजो।ना ही विद्यालय के बच्चों की अच्छे से देखरेख की जाती है। एक अध्यापक तो विद्यालय में बच्चों को अध्ययन करवाने आता ही नहीं है। और विद्यालय में एक अध्यापक है जो बच्चों को अच्छे से अध्ययन नहीं करवाता हैं विद्यालय के बाहर बैठकर बातें करते हैं। ग्रामीण ने बताया कि मैंने विद्यालय के एक अध्यापक से कहा कि अध्यापक महोदय विद्यालय में पढ़ाई पर ध्यान दो तो अध्यापक ने जवाब दिया कि आप अपने बच्चों की विद्यालय में से टीसी कटवा लो। मैंने मेरे बच्चों की टीसी कटवा कर निजी विद्यालयों में दाखिला मजबूरी में करवा दिया। ग्रामीणों ने कुछ शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल उठाते विद्यालय में नामांकन कम होने की वजह से विद्यालय बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनका स्थानांतरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलक्टर व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन करने में, अनिल कुमार सैनी भाजपा मंडल मंत्री,पवन कुमार शर्मा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,रेवडमल बेरवा, हनुमान सहाय सैनी छुट्टन लाल सैनी नरेश सैनी ओम प्रकाश सैनी राहुल सैनी पप्पू सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।2
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- लालसोट में सोमवार को भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक बड़ाया धर्मशाला में हुई। संगठनात्मक मुद्दों व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पश्चिम बंगाल व असम चुनाव में सफलता पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी जताई। बैठक में विधायक रामबिलास मीणा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बंगाल में बीजेपी को जीतने के बाद बंगाल की सड़कों पर देखने को मिली केसरिया रंग की होली वहां के लोगों में ख़ुशी का माहौल1