_जिला कलक्टर ने आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की_ 'स्वीकृत विकास कार्यों के शीघ्र वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवाएं' रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध। #AshokGehlot #CongressProtest #Jaipur #shahidsmarak #citycableenewsjaipur #चुनाव #कांग्रेस #खिलाफ #jaipur #Dotasra #RahulGandhi ashok gahlot sarkar Govind Singh Dotasra Bhajanlal1
- 🙏 श्राद्ध पक्ष में नई गाड़ी 🚗, सोना 🪙 या नए कपड़े 👗 खरीदने चाहिए या नहीं? क्या श्राद्ध पक्ष के दौरान नई चीज़ें खरीदना शुभ माना जाता है? 🤔 इस विषय को लेकर अलग-अलग परिवारों और परंपराओं में अलग-अलग मान्यताएं हैं। 👉 आपकी क्या मान्यता है? श्राद्ध पक्ष में नई गाड़ी, सोना या नए कपड़े खरीदने चाहिए या नहीं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 👇1
- ग्राम पंचायत चांदमा कला के सरपंच प्रत्याशी रामेश्वर मीणा मिला ग्राम वासियों का समर्थन2
- अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान नष्ट जयपुर, 28 सितंबर। प्रदेश में चल रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की कार्रवाई लगातार जारी है। 24 से 30 सितंबर तक चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को राजस्थान के 14 से अधिक जिलों में अस्पतालों के अंदर और आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया गया। चूरू, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी, श्रीगंगानगर, नागौर, प्रतापगढ़, टोंक, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, जालोर, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर समेत कई जिलों में कैंटीन, होटल, भोजनालय, किराना व डेयरी स्टोर और ढाबों की जांच हुई। नागौर में रसगुल्लों में चींटियां मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया, जबकि संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस प्रस्तावित किया गया। चूरू, राजसमंद, श्रीगंगानगर और जैसलमेर समेत अन्य जिलों में भी एक्सपायरी * एवं अनुपयोगी खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।1
- जयपुर में बारिश के बीच प्रदर्शन में एक्टिव नजर आए कांग्रेस नेता जयपुर में आज प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूरी तरह सक्रिय नजर आए। बारिश के बावजूद नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान नेताओं ने खुद नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ और नेता लगातार कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नजर आए।1
- ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है। विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।1
- शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध। #Jaipur #CongressProtest #ShahidSmarak #RajasthanNews #citycablenewsjaipur1
- बूंदी लाखेरी पापड़ी की बेटियों ने खेल मैदान में लहराया परचम बेटियों की मेहनत लाई रंग और राज्य स्तर पर दिखेगा दम 70 भी जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शील्ड मेडल पर कब्जा1
- जयपुर से आगरा तक SIR पर कांग्रेस का प्रदर्शन,अशोक गहलोत और गोविंद डोटासरा हिरासत में, CEC के पैतृक घर पर भी हंगामा,पुर्व विधायक इंद्राज गुर्जर भी पहुंचे1