logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं मछली पालक ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया कीटनाशक डालने का आरोप, करीब सात लाख रुपये के नुकसान का दावा चतुरानन,, पंकज पाण्डेय अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा चंदेसुवा में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। मछली पालक ने थाना अटरिया में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर तालाब में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गांव में स्थित तालाब में शिकायतकर्ता ने मछली पालन का काम किया था। आरोप है कि 17 सितम्बर 202 की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीली/कीटनाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से तालाब में पल रही बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालक का कहना है कि मछलियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन काफी संख्या में मछलियां नहीं बचाई जा सकीं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि गांव के कई लोग ने मिलकर तालाब में जहरीली दवा डाली है। आरोप है कि संबंधित लोग तालाब में दवा डालकर मछली पालन के कारोबार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मछली पालक के अनुसार, इस घटना से उसे करीब सात लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।

16 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from Lucknow and nearby areas
  • लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में जनता की परेशानी, पार्षद से जवाबदेही का सवाल! लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर वार्ड-71 से भाजपा के पार्षद रंजीत सिंह हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो/दृश्यों में क्षेत्र में सीवर और गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों की परेशानी दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—वोट देकर जनप्रतिनिधि चुनने वाली जनता अगर गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हो, तो जिम्मेदारी किसकी है? जनता सवाल पूछ रही है— “नेताजी के जलवे अपनी जगह, लेकिन वार्ड की जमीनी हकीकत कब बदलेगी?” सरकार और पार्टी कोई भी हो, लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की असली कसौटी जनता की समस्याओं पर जवाबदेही और समाधान है। AMA LIVE NEWS का उद्देश्य संबंधित पक्ष का पक्ष भी सामने रखना है। पार्षद/नगर निगम की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में जनता की परेशानी, पार्षद से जवाबदेही का सवाल!
लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर वार्ड-71 से भाजपा के पार्षद रंजीत सिंह हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो/दृश्यों में क्षेत्र में सीवर और गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों की परेशानी दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—वोट देकर जनप्रतिनिधि चुनने वाली जनता अगर गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हो, तो जिम्मेदारी किसकी है?
जनता सवाल पूछ रही है—
“नेताजी के जलवे अपनी जगह, लेकिन वार्ड की जमीनी हकीकत कब बदलेगी?”
सरकार और पार्टी कोई भी हो, लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की असली कसौटी जनता की समस्याओं पर जवाबदेही और समाधान है।
AMA LIVE NEWS का उद्देश्य संबंधित पक्ष का पक्ष भी सामने रखना है। पार्षद/नगर निगम की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • जलवा क्लब पर पुलिस-अधिकारियों का छापा, एक दर्जन से अधिक हुक्का बरामद होने का दावा विभूति खंड | लखनऊ थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर संचालित जलवा क्लब में पुलिस और अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान क्लब से एक दर्जन से अधिक हुक्का बरामद किए जाने की बात सामने आई है। छापेमारी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और अधिकारियों की कार्रवाई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले क्लब में मौजूद ग्राहकों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद टीम ने क्लब के अंदर जांच-पड़ताल की और कथित रूप से बड़ी संख्या में हुक्का बरामद किए। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्लब में हुक्का परोसा जा रहा था और नाबालिगों को भी हुक्का उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें हैं। हुक्का परोसने के लिए क्लब के पास किसी वैध अनुमति या लाइसेंस की स्थिति क्या है, यह भी जांच का विषय है। कार्रवाई से क्लब संचालकों में हड़कंप जलवा क्लब लंबे समय से विवादों में रहने के आरोपों के बीच अधिकारियों की इस कार्रवाई से राजधानी के बार और क्लब संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। सवाल यह है कि पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कथित गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं। अब पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्लब में कौन-कौन सी गतिविधियां संचालित हो रही थीं और बरामद हुक्कों के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है। पुलिस/प्रशासन का आधिकारिक पक्ष: [कार्रवाई, बरामदगी, लाइसेंस/अनुमति और दर्ज मुकदमे के संबंध में आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।
    1
    जलवा क्लब पर पुलिस-अधिकारियों का छापा, एक दर्जन से अधिक हुक्का बरामद होने का दावा
विभूति खंड | लखनऊ
थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर संचालित जलवा क्लब में पुलिस और अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान क्लब से एक दर्जन से अधिक हुक्का बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
छापेमारी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और अधिकारियों की कार्रवाई दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले क्लब में मौजूद ग्राहकों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद टीम ने क्लब के अंदर जांच-पड़ताल की और कथित रूप से बड़ी संख्या में हुक्का बरामद किए।
स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्लब में हुक्का परोसा जा रहा था और नाबालिगों को भी हुक्का उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें हैं।
हुक्का परोसने के लिए क्लब के पास किसी वैध अनुमति या लाइसेंस की स्थिति क्या है, यह भी जांच का विषय है।
कार्रवाई से क्लब संचालकों में हड़कंप
जलवा क्लब लंबे समय से विवादों में रहने के आरोपों के बीच अधिकारियों की इस कार्रवाई से राजधानी के बार और क्लब संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।
सवाल यह है कि पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कथित गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं।
अब पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्लब में कौन-कौन सी गतिविधियां संचालित हो रही थीं और बरामद हुक्कों के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है।
पुलिस/प्रशासन का आधिकारिक पक्ष:
[कार्रवाई, बरामदगी, लाइसेंस/अनुमति और दर्ज मुकदमे के संबंध में आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Best Stylish Design Collection For Women Suits Available Here Please Comment Me Best Stylish Design Collection For Women Suits Available Here Please Comment Me
    1
    Best Stylish Design Collection For Women Suits Available Here Please Comment Me 
Best Stylish Design Collection For Women Suits Available Here Please Comment Me
    user_Razi Haider
    Razi Haider
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखनऊ के सहादतगंज में पुलिस की काली कमाई का जरिया बना सट्टा, बर्बादी की कगार पर नौजवान! राजधानी लखनऊ का सहादतगंज इलाका कानून की धज्जियां उड़ाते सट्टा माफियाओं का बेखौफ अड्डा बन चुका है! नए वायरल वीडियो में खुलेआम कटती सट्टे की पर्चियां पुलिसिया दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं! इलाके में 4-5 जगहों पर चल रहा यह काला कारोबार अब मासूम बच्चों और युवाओं को जुए की गंदी लत में धकेल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें बाढ़ की तरह बढ़ गई हैं! पिछली बार दिखावे की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है! 7-8 साल से सहादतगंज थाने में खूंटा गाड़कर जमे भ्रष्ट सिपाहियों की शह पर यह घिनौना खेल बेरोकटोक जारी है! आलाधिकारियों की आपराधिक चुप्पी बताती है कि खाकी की जेबें गर्म हो रही हैं और जनता की चीखें दबाई जा रही हैं! आखिर युवाओं का भविष्य निगलने वाले इन सट्टा माफियाओं और उनके वर्दीधारी आकाओं पर पुलिस कमिश्नर का चाबुक कब चलेगा?
    1
    लखनऊ के सहादतगंज में पुलिस की काली कमाई का जरिया बना सट्टा, बर्बादी की कगार पर नौजवान!
राजधानी लखनऊ का सहादतगंज इलाका कानून की धज्जियां उड़ाते सट्टा माफियाओं का बेखौफ अड्डा बन चुका है!
नए वायरल वीडियो में खुलेआम कटती सट्टे की पर्चियां पुलिसिया दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं!
इलाके में 4-5 जगहों पर चल रहा यह काला कारोबार अब मासूम बच्चों और युवाओं को जुए की गंदी लत में धकेल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें बाढ़ की तरह बढ़ गई हैं!
पिछली बार दिखावे की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है!
7-8 साल से सहादतगंज थाने में खूंटा गाड़कर जमे भ्रष्ट सिपाहियों की शह पर यह घिनौना खेल बेरोकटोक जारी है!
आलाधिकारियों की आपराधिक चुप्पी बताती है कि खाकी की जेबें गर्म हो रही हैं और जनता की चीखें दबाई जा रही हैं!
आखिर युवाओं का भविष्य निगलने वाले इन सट्टा माफियाओं और उनके वर्दीधारी आकाओं पर पुलिस कमिश्नर का चाबुक कब चलेगा?
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खरगापुर-गोमती नगर मार्ग पर कामाख्या मंदिर और सरस्वती पुरम के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
    1
    खरगापुर-गोमती नगर मार्ग पर कामाख्या मंदिर और सरस्वती पुरम के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश* 👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    4
    *मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी
मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया।
इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लखनऊ के सहादतगंज में पुलिस की काली कमाई का जरिया बना सट्टा, बर्बादी की कगार पर नौजवान! राजधानी लखनऊ का सहादतगंज इलाका कानून की धज्जियां उड़ाते सट्टा माफियाओं का बेखौफ अड्डा बन चुका है! नए वायरल वीडियो में खुलेआम कटती सट्टे की पर्चियां पुलिसिया दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं! इलाके में 4-5 जगहों पर चल रहा यह काला कारोबार अब मासूम बच्चों और युवाओं को जुए की गंदी लत में धकेल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें बाढ़ की तरह बढ़ गई हैं! पिछली बार दिखावे की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है! 7-8 साल से सहादतगंज थाने में खूंटा गाड़कर जमे भ्रष्ट सिपाहियों की शह पर यह घिनौना खेल बेरोकटोक जारी है! आलाधिकारियों की आपराधिक चुप्पी बताती है कि खाकी की जेबें गर्म हो रही हैं और जनता की चीखें दबाई जा रही हैं! आखिर युवाओं का भविष्य निगलने वाले इन सट्टा माफियाओं और उनके वर्दीधारी आकाओं पर पुलिस कमिश्नर का चाबुक कब चलेगा?
    1
    लखनऊ के सहादतगंज में पुलिस की काली कमाई का जरिया बना सट्टा, बर्बादी की कगार पर नौजवान!
राजधानी लखनऊ का सहादतगंज इलाका कानून की धज्जियां उड़ाते सट्टा माफियाओं का बेखौफ अड्डा बन चुका है!
नए वायरल वीडियो में खुलेआम कटती सट्टे की पर्चियां पुलिसिया दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं!
इलाके में 4-5 जगहों पर चल रहा यह काला कारोबार अब मासूम बच्चों और युवाओं को जुए की गंदी लत में धकेल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें बाढ़ की तरह बढ़ गई हैं!
पिछली बार दिखावे की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है!
7-8 साल से सहादतगंज थाने में खूंटा गाड़कर जमे भ्रष्ट सिपाहियों की शह पर यह घिनौना खेल बेरोकटोक जारी है!
आलाधिकारियों की आपराधिक चुप्पी बताती है कि खाकी की जेबें गर्म हो रही हैं और जनता की चीखें दबाई जा रही हैं!
आखिर युवाओं का भविष्य निगलने वाले इन सट्टा माफियाओं और उनके वर्दीधारी आकाओं पर पुलिस कमिश्नर का चाबुक कब चलेगा?
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • धारा गायब, पीड़ित हैरान—द मेराज हुक्का बार कांड में जांच पर उठे गंभीर सवाल आरोपी गिरफ्तार, फिर पीड़ित पत्रकार को मौके पर बुलाने की तैयारी; पुलिसिया कार्रवाई को लेकर परिजनों में चिंता लखनऊ। हजरतगंज इलाके में सिविल अस्पताल के सामने संचालित बताए जा रहे ‘द मेराज’ हुक्का बार में पत्रकार हसीब अली पर हुए कथित हमले के मामले ने अब पुलिस की विवेचना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले की गंभीरता के बावजूद मुकदमे में लगाई गई धाराओं में बदलाव किया गया और धारा 109 हटाए जाने से मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा हुआ। पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, घटना के बाद मामले की जांच दरोगा दिलशाद चौधरी को सौंपी गई। आरोप है कि विवेचना के दौरान गंभीर धारा हटाए जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे। इसी को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। हालांकि, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब जांच अधिकारी द्वारा उसे घटनास्थल पर बुलाकर मौका-मुआयना कराने की बात कही जा रही है। पीड़ित को दोबारा घटनास्थल पर बुलाने पर सवाल परिजनों और सहयोगियों का कहना है कि जिस स्थान पर पत्रकार के साथ कथित हमला हुआ, उसी जगह पीड़ित को दोबारा ले जाने से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। उनका सवाल है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो मौके की जांच के दौरान पीड़ित की मौजूदगी क्यों आवश्यक बताई जा रही है? मामले में पुलिस की भूमिका, विवेचना में धाराओं में हुए बदलाव और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। अब निगाहें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जांच और उनके अगले कदम पर हैं। बड़ा सवाल यह है कि पूरे मामले की विवेचना किस आधार पर हुई, गंभीर धारा हटाने का निर्णय क्यों लिया गया और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मौका-मुआयना कैसे कराया जाएगा? पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
    1
    धारा गायब, पीड़ित हैरान—द मेराज हुक्का बार कांड में जांच पर उठे गंभीर सवाल
आरोपी गिरफ्तार, फिर पीड़ित पत्रकार को मौके पर बुलाने की तैयारी; पुलिसिया कार्रवाई को लेकर परिजनों में चिंता
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में सिविल अस्पताल के सामने संचालित बताए जा रहे ‘द मेराज’ हुक्का बार में पत्रकार हसीब अली पर हुए कथित हमले के मामले ने अब पुलिस की विवेचना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले की गंभीरता के बावजूद मुकदमे में लगाई गई धाराओं में बदलाव किया गया और धारा 109 हटाए जाने से मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा हुआ।
पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, घटना के बाद मामले की जांच दरोगा दिलशाद चौधरी को सौंपी गई। आरोप है कि विवेचना के दौरान गंभीर धारा हटाए जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे। इसी को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। हालांकि, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब जांच अधिकारी द्वारा उसे घटनास्थल पर बुलाकर मौका-मुआयना कराने की बात कही जा रही है।
पीड़ित को दोबारा घटनास्थल पर बुलाने पर सवाल
परिजनों और सहयोगियों का कहना है कि जिस स्थान पर पत्रकार के साथ कथित हमला हुआ, उसी जगह पीड़ित को दोबारा ले जाने से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। उनका सवाल है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो मौके की जांच के दौरान पीड़ित की मौजूदगी क्यों आवश्यक बताई जा रही है?
मामले में पुलिस की भूमिका, विवेचना में धाराओं में हुए बदलाव और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। अब निगाहें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जांच और उनके अगले कदम पर हैं।
बड़ा सवाल यह है कि पूरे मामले की विवेचना किस आधार पर हुई, गंभीर धारा हटाने का निर्णय क्यों लिया गया और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मौका-मुआयना कैसे कराया जाएगा?
पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के ख्यामपुर बरा गांव में झांकियां का कार्यक्रम राजा रावत जी के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई इसके बाद राधा कृष्ण की झांकियों और भजनों ने सभी को भक्तिमय कर दिया इस अवसर पर राजा रावत ग्रुप के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की जीवन और उनके लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए
    1
    लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के ख्यामपुर बरा गांव में झांकियां का कार्यक्रम राजा रावत जी के द्वारा आयोजित किया गया
जिसमें सर्वप्रथम राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई इसके बाद राधा कृष्ण की झांकियों और भजनों ने सभी को भक्तिमय कर दिया इस अवसर पर राजा रावत ग्रुप के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की जीवन और उनके लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Court reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.