logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश* 👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_Mohammad Asim
Mohammad Asim
मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
eb2a1f36-45eb-4609-a8cd-a896d5cb878c

*मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश* 👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को

970bb44b-22e2-4a72-af53-cb4095dc5b41

बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार

616e32b5-cb02-4843-a0ab-10b699f2068f

और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी

के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश* 👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    4
    *मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी
मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया।
इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महमूदाबाद ITI में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, विद्यार्थियों को दिया श्रम और कौशल का संदेश
    1
    महमूदाबाद ITI में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, विद्यार्थियों को दिया श्रम और कौशल का संदेश
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ‘इतना पैसा सरकार दे रही है, फिर भी गरीब का पैसा नहीं दे रहे’—महिला का वीडियो वायरल बरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बरेली का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कुछ पुलिसकर्मियों पर भेलपुरी खाने के बाद उसका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाती नजर आ रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने भेलपुरी के पैसे मांगे तो उसे दुकान हटाने की धमकी दी गई। वीडियो में महिला अपनी परेशानी बताते हुए पुलिसकर्मियों से भुगतान किए जाने की मांग करती दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हम वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।
    1
    ‘इतना पैसा सरकार दे रही है, फिर भी गरीब का पैसा नहीं दे रहे’—महिला का वीडियो वायरल
बरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बरेली का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कुछ पुलिसकर्मियों पर भेलपुरी खाने के बाद उसका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाती नजर आ रही है।
महिला का आरोप है कि जब उसने भेलपुरी के पैसे मांगे तो उसे दुकान हटाने की धमकी दी गई। वीडियो में महिला अपनी परेशानी बताते हुए पुलिसकर्मियों से भुगतान किए जाने की मांग करती दिखाई दे रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हम वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    6 hrs ago
  • अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं मछली पालक ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया कीटनाशक डालने का आरोप, करीब सात लाख रुपये के नुकसान का दावा चतुरानन,, पंकज पाण्डेय अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा चंदेसुवा में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। मछली पालक ने थाना अटरिया में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर तालाब में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गांव में स्थित तालाब में शिकायतकर्ता ने मछली पालन का काम किया था। आरोप है कि 17 सितम्बर 202 की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीली/कीटनाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से तालाब में पल रही बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालक का कहना है कि मछलियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन काफी संख्या में मछलियां नहीं बचाई जा सकीं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि गांव के कई लोग ने मिलकर तालाब में जहरीली दवा डाली है। आरोप है कि संबंधित लोग तालाब में दवा डालकर मछली पालन के कारोबार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मछली पालक के अनुसार, इस घटना से उसे करीब सात लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।
    1
    अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं
अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं
मछली पालक ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया कीटनाशक डालने का आरोप, करीब सात लाख रुपये के नुकसान का दावा
चतुरानन,, पंकज पाण्डेय 
अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा चंदेसुवा में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। मछली पालक ने थाना अटरिया में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर तालाब में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गांव में स्थित तालाब में शिकायतकर्ता ने मछली पालन का काम किया था। आरोप है कि 17 सितम्बर 202 की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीली/कीटनाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से तालाब में पल रही बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालक का कहना है कि मछलियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन काफी संख्या में मछलियां नहीं बचाई जा सकीं।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि गांव के कई लोग ने मिलकर तालाब में जहरीली दवा डाली है। आरोप है कि संबंधित लोग तालाब में दवा डालकर मछली पालन के कारोबार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
मछली पालक के अनुसार, इस घटना से उसे करीब सात लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि प्राप्त सूचना के अनुसार दीपक पुत्र चुन्नीलाल नि0 मो0 मुंशीगंज कस्बा व थाना साण्डी जनपद हरदोई की शादी करीब दस पूर्व हुई थी जिनमें पत्नी से पारवारिक वाद-विवाद को लेकर करीब 6 माह पूर्व ही दीपक उपरोक्त की पत्नी अपने मायके चली गयी थी, उसके बाद दीपक की पत्नी अपने चचेरे देवर के साथ कुछ दिनों तक रही और दिनांक 17.09.2026 को अचानक अपनी ससुराल जबरदस्ती आकर घुस गयी, जिसमें पति-पत्नी में आपस में आरोप प्रत्यारोप लगाये एवं गाली गलौज व मारपीट हुयी । जिसमें पति दीपक के गुप्तांग पर पत्नी द्वार चोट पहुंचायी गयी, जिसे हल्की चोट आयी है । इसके प्रत्युत्तर में दीपक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की व नाक को दांत से काट लिया गया। दीपक की पत्नी का उपचार जिला अस्पताल हरदोई में चल रहा है, जिसमें शिकायतकर्ता की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दी बाइट-*
    1
    *अवगत कराना है कि प्राप्त सूचना के अनुसार दीपक पुत्र चुन्नीलाल नि0 मो0 मुंशीगंज कस्बा व थाना साण्डी जनपद हरदोई की शादी करीब दस पूर्व हुई थी जिनमें पत्नी से पारवारिक वाद-विवाद को लेकर करीब 6 माह पूर्व ही दीपक उपरोक्त की पत्नी अपने मायके चली गयी थी, उसके बाद दीपक की पत्नी अपने चचेरे देवर के साथ कुछ दिनों तक रही और दिनांक 17.09.2026 को अचानक अपनी ससुराल जबरदस्ती आकर घुस गयी, जिसमें पति-पत्नी में आपस में आरोप प्रत्यारोप लगाये एवं गाली गलौज व मारपीट हुयी । जिसमें पति दीपक के गुप्तांग पर पत्नी द्वार चोट पहुंचायी गयी, जिसे हल्की चोट आयी है । इसके प्रत्युत्तर में दीपक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की व नाक को दांत से काट लिया गया। दीपक की पत्नी का उपचार जिला अस्पताल हरदोई में चल रहा है,  जिसमें शिकायतकर्ता की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दी बाइट-*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    53 min ago
  • गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शाहाबाद, नम आंखों से दी गई विदाई भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ बप्पा का अभिनंदन शाहाबाद, हरदोई। पांच दिनों तक जिस पंडाल में गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धा और उल्लास का सागर उमड़ता रहा, शुक्रवार को उसी बप्पा को विदा करते समय शाहाबाद की आंखें नम हो गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोषों से थर्राता वातावरण और हर ओर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब—इन सबके बीच गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। भक्तों के कंठ से बार-बार यही स्वर गूंजता रहा—“गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।” श्री गणेश जी उत्सव मंडल के तत्वावधान में राम वाटिका में आयोजित 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के पांचवें एवं अंतिम दिन विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे शाहाबाद को मानो गणपति भक्ति के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा में प्रसिद्ध कलाकार जीतू छलिया द्वारा प्रस्तुत श्री रामलला, विट्ठल भगवान एवं मां गंगा की मनोहारी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नासिक के विशाल महाकाल डमरू ग्रुप की प्रस्तुति ने वातावरण को शिवमय कर दिया। विशालकाय नंदी पर सवार शिव-पार्वती, महाकाल के अघोरियों की झांकी, मां काली का अखाड़ा, आदि योगी स्वरूप, विशालकाय गोरिल्ला युद्ध, मनोहारी मूषक गण, मीराबाई-श्याम, भारत माता, हनुमान जी, मां दुर्गा और रिद्धि-सिद्धि विनायक सहित अनेक भव्य झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। न्यू संगीत बैंड और विभिन्न डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह समाजसेवी श्रद्धालुओं ने स्वल्पाहार वितरित किया। नगरवासियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने से पुष्पवर्षा कर बप्पा का अभिनंदन किया और अंतिम दर्शन किए। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धा के साथ विदाई की भावुकता भी गहराती गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, भाजपा नेता राजेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शोभायात्रा के स्वागत में मौजूद रहे। भव्य शोभायात्रा सरदारगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर, चारा मंडी, डाकघर, चौक, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, घास मंडी तिराहा, सिनेमा चौराहा, बस स्टैंड, अल्हापुर एवं वासित नगर चौराहा होते हुए अपने अंतिम पड़ाव पिपरिया पुल घाट पहुंची। पिपरिया पुल घाट पर पहुंचते ही माहौल और अधिक भावुक हो उठा। नैमिषारण्य के विद्वत आचार्यों एवं पंडित मनोज द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से गणपति बप्पा का पूजन एवं आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपने आराध्य से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते रहे। इसके बाद जैसे ही “गणपति बप्पा मोरया—पुढच्या वर्षी लवकर या” का जयघोष गूंजा, भक्तों की आंखें नम हो उठीं। श्रद्धा और भावुकता के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। बप्पा को विदा करते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष उनके फिर से आगमन की कामना की। पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक स्वयं जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। विसर्जन के अवसर पर दीपक वर्मा, अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमन गुप्ता, रमेश गायकवाड़, धनाजी राजे, वैभव मिश्र, पंकज गुप्ता, भैय्यन, गोरे रस्तोगी, राम रस्तोगी, शोभित रस्तोगी, अमिष गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, वासू वर्मा, राकेश गुप्ता, अंकित, राहुल, रवि, गौरव, यश, सुजल, मोहित, देवांश, आलोक, ओम, शोभित, अविरल, सत्यम, शालिनी, शिल्पी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पांच दिनों तक शाहाबाद में भक्ति, आस्था और उल्लास का केंद्र रहा श्री गणेश महोत्सव बप्पा की विदाई के साथ भले ही संपन्न हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में उनकी भक्ति और अगले वर्ष फिर आने की प्रतीक्षा छोड़ गया। पिपरिया पुल घाट पर गूंजता “गणपति बप्पा मोरया” का जयघोष देर तक मानो यही संदेश देता रहा—बप्पा गए नहीं हैं, अगले वर्ष फिर लौटकर आने का वादा कर गए हैं।
    4
    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शाहाबाद, नम आंखों से दी गई विदाई
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ बप्पा का अभिनंदन
शाहाबाद, हरदोई।
पांच दिनों तक जिस पंडाल में गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धा और उल्लास का सागर उमड़ता रहा, शुक्रवार को उसी बप्पा को विदा करते समय शाहाबाद की आंखें नम हो गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोषों से थर्राता वातावरण और हर ओर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब—इन सबके बीच गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। भक्तों के कंठ से बार-बार यही स्वर गूंजता रहा—“गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।”
श्री गणेश जी उत्सव मंडल के तत्वावधान में राम वाटिका में आयोजित 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के पांचवें एवं अंतिम दिन विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे शाहाबाद को मानो गणपति भक्ति के रंग में रंग दिया।
शोभायात्रा में प्रसिद्ध कलाकार जीतू छलिया द्वारा प्रस्तुत श्री रामलला, विट्ठल भगवान एवं मां गंगा की मनोहारी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नासिक के विशाल महाकाल डमरू ग्रुप की प्रस्तुति ने वातावरण को शिवमय कर दिया।
विशालकाय नंदी पर सवार शिव-पार्वती, महाकाल के अघोरियों की झांकी, मां काली का अखाड़ा, आदि योगी स्वरूप, विशालकाय गोरिल्ला युद्ध, मनोहारी मूषक गण, मीराबाई-श्याम, भारत माता, हनुमान जी, मां दुर्गा और रिद्धि-सिद्धि विनायक सहित अनेक भव्य झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। न्यू संगीत बैंड और विभिन्न डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह समाजसेवी श्रद्धालुओं ने स्वल्पाहार वितरित किया। नगरवासियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने से पुष्पवर्षा कर बप्पा का अभिनंदन किया और अंतिम दर्शन किए। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धा के साथ विदाई की भावुकता भी गहराती गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, भाजपा नेता राजेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शोभायात्रा के स्वागत में मौजूद रहे।
भव्य शोभायात्रा सरदारगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर, चारा मंडी, डाकघर, चौक, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, घास मंडी तिराहा, सिनेमा चौराहा, बस स्टैंड, अल्हापुर एवं वासित नगर चौराहा होते हुए अपने अंतिम पड़ाव पिपरिया पुल घाट पहुंची।
पिपरिया पुल घाट पर पहुंचते ही माहौल और अधिक भावुक हो उठा। नैमिषारण्य के विद्वत आचार्यों एवं पंडित मनोज द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से गणपति बप्पा का पूजन एवं आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपने आराध्य से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते रहे।
इसके बाद जैसे ही “गणपति बप्पा मोरया—पुढच्या वर्षी लवकर या” का जयघोष गूंजा, भक्तों की आंखें नम हो उठीं। श्रद्धा और भावुकता के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। बप्पा को विदा करते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष उनके फिर से आगमन की कामना की।
पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक स्वयं जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विसर्जन के अवसर पर दीपक वर्मा, अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमन गुप्ता, रमेश गायकवाड़, धनाजी राजे, वैभव मिश्र, पंकज गुप्ता, भैय्यन, गोरे रस्तोगी, राम रस्तोगी, शोभित रस्तोगी, अमिष गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, वासू वर्मा, राकेश गुप्ता, अंकित, राहुल, रवि, गौरव, यश, सुजल, मोहित, देवांश, आलोक, ओम, शोभित, अविरल, सत्यम, शालिनी, शिल्पी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
पांच दिनों तक शाहाबाद में भक्ति, आस्था और उल्लास का केंद्र रहा श्री गणेश महोत्सव बप्पा की विदाई के साथ भले ही संपन्न हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में उनकी भक्ति और अगले वर्ष फिर आने की प्रतीक्षा छोड़ गया। पिपरिया पुल घाट पर गूंजता “गणपति बप्पा मोरया” का जयघोष देर तक मानो यही संदेश देता रहा—बप्पा गए नहीं हैं, अगले वर्ष फिर लौटकर आने का वादा कर गए हैं।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार 24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है। महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले। दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
    1
    लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार
लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है।
महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे।
गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले।
दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है।
एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महोली में सफाईकर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने आत्महत्या पर उठाए सवाल सीतापुर के महोली कस्बे में मनकामेश्वर मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी 48 वर्षीय सुरेंद्र वाल्मीकि का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक गुजिया लाइन का निवासी था और सुबह घर से झाड़ू लेकर साइकिल से सफाई करने निकला था। मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आत्महत्या को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि पेड़ की ऊंचाई मृतक की लंबाई से कम थी और करीब ढाई फीट की प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगना उन्हें संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भतीजे के मुताबिक, सुरेंद्र पर कर्ज था और वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #️⃣
    1
    महोली में सफाईकर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने आत्महत्या पर उठाए सवाल
सीतापुर के महोली कस्बे में मनकामेश्वर मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी 48 वर्षीय सुरेंद्र वाल्मीकि का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक गुजिया लाइन का निवासी था और सुबह घर से झाड़ू लेकर साइकिल से सफाई करने निकला था।
मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने आत्महत्या को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि पेड़ की ऊंचाई मृतक की लंबाई से कम थी और करीब ढाई फीट की प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगना उन्हें संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भतीजे के मुताबिक, सुरेंद्र पर कर्ज था और वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#️⃣
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.