logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार 24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है। महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले। दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

19 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार 24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है। महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले। दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं मछली पालक ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया कीटनाशक डालने का आरोप, करीब सात लाख रुपये के नुकसान का दावा चतुरानन,, पंकज पाण्डेय अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा चंदेसुवा में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। मछली पालक ने थाना अटरिया में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर तालाब में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गांव में स्थित तालाब में शिकायतकर्ता ने मछली पालन का काम किया था। आरोप है कि 17 सितम्बर 202 की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीली/कीटनाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से तालाब में पल रही बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालक का कहना है कि मछलियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन काफी संख्या में मछलियां नहीं बचाई जा सकीं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि गांव के कई लोग ने मिलकर तालाब में जहरीली दवा डाली है। आरोप है कि संबंधित लोग तालाब में दवा डालकर मछली पालन के कारोबार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मछली पालक के अनुसार, इस घटना से उसे करीब सात लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।
    1
    अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं
अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं
मछली पालक ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया कीटनाशक डालने का आरोप, करीब सात लाख रुपये के नुकसान का दावा
चतुरानन,, पंकज पाण्डेय 
अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा चंदेसुवा में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। मछली पालक ने थाना अटरिया में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर तालाब में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गांव में स्थित तालाब में शिकायतकर्ता ने मछली पालन का काम किया था। आरोप है कि 17 सितम्बर 202 की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीली/कीटनाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से तालाब में पल रही बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालक का कहना है कि मछलियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन काफी संख्या में मछलियां नहीं बचाई जा सकीं।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि गांव के कई लोग ने मिलकर तालाब में जहरीली दवा डाली है। आरोप है कि संबंधित लोग तालाब में दवा डालकर मछली पालन के कारोबार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
मछली पालक के अनुसार, इस घटना से उसे करीब सात लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लखनऊ के ठाकुरगंज से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर। ऐतिहासिक घंटाघर के ठीक सामने से एक होंडा एक्टिवा 5G स्कूटर चोरी होने का मामला सामने आया है। लखनऊ के ठाकुरगंज से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर। ऐतिहासिक घंटाघर के ठीक सामने से एक होंडा एक्टिवा 5G स्कूटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. अफज़ल का चॉकलेट रंग का स्कूटर, जिसका नंबर UP32 JZ 4132 है, रात के अंधेरे में गायब कर दिया गया। बड़ी बात यह है कि गाड़ी के सारे असली कागजात भी डिग्गी के अंदर ही मौजूद थे। इंडिया लाइव न्यूज़ को मिली ताजा अपडेट के मुताबिक, पीड़ित के ऑनलाइन आवेदन के बाद पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन जांच की शुरुआत में ही एक हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। वारदात वाली जगह के पास जो पुलिस चौकी है, वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे खराब पड़े हैं। कैमरों के बंद होने की वजह से चोरों का सुराग लगाने वाली फुटेज निकाल पाना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों के बावजूद तलाश की प्रक्रिया लगातार जारी है और चोर को पकड़ने के लिए आसपास के अन्य कैमरों को खंगाला जा रहा है। इस चोरी और पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ी हर एक ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। कैमरा पर्सन के साथ, मैं अंकित कुमार, इंडिया लाइव न्यूज़, लखनऊ।
    3
    लखनऊ के ठाकुरगंज से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर। ऐतिहासिक घंटाघर के ठीक सामने से एक होंडा एक्टिवा 5G स्कूटर चोरी होने का मामला सामने आया है।
लखनऊ के ठाकुरगंज से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर। ऐतिहासिक घंटाघर के ठीक सामने से एक होंडा एक्टिवा 5G स्कूटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. अफज़ल का चॉकलेट रंग का स्कूटर, जिसका नंबर UP32 JZ 4132 है, रात के अंधेरे में गायब कर दिया गया। बड़ी बात यह है कि गाड़ी के सारे असली कागजात भी डिग्गी के अंदर ही मौजूद थे।
इंडिया लाइव न्यूज़ को मिली ताजा अपडेट के मुताबिक, पीड़ित के ऑनलाइन आवेदन के बाद पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन जांच की शुरुआत में ही एक हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। वारदात वाली जगह के पास जो पुलिस चौकी है, वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे खराब पड़े हैं। कैमरों के बंद होने की वजह से चोरों का सुराग लगाने वाली फुटेज निकाल पाना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल हो गया है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों के बावजूद तलाश की प्रक्रिया लगातार जारी है और चोर को पकड़ने के लिए आसपास के अन्य कैमरों को खंगाला जा रहा है।
इस चोरी और पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ी हर एक ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। कैमरा पर्सन के साथ, मैं अंकित कुमार, इंडिया लाइव न्यूज़, लखनऊ।
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • क्या हटाए जाएंगे: कांग्रेस अध्यक्ष 2 बड़े नेताओं के बीच 'कुर्सी' की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे या फिर
    1
    क्या हटाए जाएंगे: कांग्रेस अध्यक्ष 2 बड़े नेताओं के बीच 'कुर्सी' की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे या फिर
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ‘इतना पैसा सरकार दे रही है, फिर भी गरीब का पैसा नहीं दे रहे’—महिला का वीडियो वायरल बरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बरेली का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कुछ पुलिसकर्मियों पर भेलपुरी खाने के बाद उसका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाती नजर आ रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने भेलपुरी के पैसे मांगे तो उसे दुकान हटाने की धमकी दी गई। वीडियो में महिला अपनी परेशानी बताते हुए पुलिसकर्मियों से भुगतान किए जाने की मांग करती दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हम वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।
    1
    ‘इतना पैसा सरकार दे रही है, फिर भी गरीब का पैसा नहीं दे रहे’—महिला का वीडियो वायरल
बरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बरेली का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कुछ पुलिसकर्मियों पर भेलपुरी खाने के बाद उसका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाती नजर आ रही है।
महिला का आरोप है कि जब उसने भेलपुरी के पैसे मांगे तो उसे दुकान हटाने की धमकी दी गई। वीडियो में महिला अपनी परेशानी बताते हुए पुलिसकर्मियों से भुगतान किए जाने की मांग करती दिखाई दे रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हम वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    6 hrs ago
  • लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार 24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है। महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले। दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
    1
    लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार
लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है।
महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे।
गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले।
दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है।
एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • इटौंजा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म अब शादी से कर रहा इनकार पीड़िता ने थाने में दी तहरीर लखनऊ / इटौंजा इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जानकीपुरम निवासी युवती होने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां छोड़ देता था और शादी की बात टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे हर्षा कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 20 दिन तक छिपा कर रखा गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी इटौंजा से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
    1
    इटौंजा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म अब शादी से कर रहा  इनकार   पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
लखनऊ / इटौंजा इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जानकीपुरम निवासी युवती होने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां छोड़ देता था और शादी की बात टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे हर्षा कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 20 दिन तक छिपा कर रखा गया।
पीड़िता ने थाना प्रभारी इटौंजा से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म अब शादी से कर रहा इनकार पीड़िता ने थाने में दी तहरीर लखनऊ / इटौंजा इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जानकीपुरम निवासी युवती होने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां छोड़ देता था और शादी की बात टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे हर्षा कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 20 दिन तक छिपा कर रखा गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी इटौंजा से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
    1
    लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म अब शादी से कर रहा  इनकार   पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
लखनऊ / इटौंजा इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जानकीपुरम निवासी युवती होने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां छोड़ देता था और शादी की बात टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे हर्षा कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 20 दिन तक छिपा कर रखा गया।
पीड़िता ने थाना प्रभारी इटौंजा से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • महोली में सफाईकर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने आत्महत्या पर उठाए सवाल सीतापुर के महोली कस्बे में मनकामेश्वर मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी 48 वर्षीय सुरेंद्र वाल्मीकि का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक गुजिया लाइन का निवासी था और सुबह घर से झाड़ू लेकर साइकिल से सफाई करने निकला था। मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आत्महत्या को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि पेड़ की ऊंचाई मृतक की लंबाई से कम थी और करीब ढाई फीट की प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगना उन्हें संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भतीजे के मुताबिक, सुरेंद्र पर कर्ज था और वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #️⃣
    1
    महोली में सफाईकर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने आत्महत्या पर उठाए सवाल
सीतापुर के महोली कस्बे में मनकामेश्वर मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी 48 वर्षीय सुरेंद्र वाल्मीकि का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक गुजिया लाइन का निवासी था और सुबह घर से झाड़ू लेकर साइकिल से सफाई करने निकला था।
मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने आत्महत्या को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि पेड़ की ऊंचाई मृतक की लंबाई से कम थी और करीब ढाई फीट की प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगना उन्हें संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भतीजे के मुताबिक, सुरेंद्र पर कर्ज था और वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#️⃣
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.