logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महमूदाबाद ITI में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, विद्यार्थियों को दिया श्रम और कौशल का संदेश

1 day ago
user_Mohd Javed
Mohd Javed
News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

महमूदाबाद ITI में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, विद्यार्थियों को दिया श्रम और कौशल का संदेश

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश* 👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    4
    *मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद ने भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

👉बोले- सत्ता मिली तो शराब के ठेकों की जगह खुलेंगी लाइब्रेरी
मेला मैदान में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में बूथ एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोंडा में विनोद साहनी और रामगुलाम मौर्य की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का अवसर मिला तो युवाओं को रोजगार और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। शराब के ठेकों को बंद कर उनके स्थान पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने तथा तहसील स्तर पर आइएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत कर मिश्रिख विधानसभा से प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर को समर्थन दें।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने मिश्रिख क्षेत्र की खराब सड़कों और जनसमस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताया।
इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व मंत्री इमरान मसूद, अरविंद राजवंशी, डॉ. संतोष सिंह, राकेश राजवंशी, विश्वदीप चौधरी, विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, पूर्व विधायक बालगोविंद राजवंशी,सुपेंद्र आजाद,श्यामलाल भारती, अवधेश मौर्य, अनूप नास्तिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं मछली पालक ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया कीटनाशक डालने का आरोप, करीब सात लाख रुपये के नुकसान का दावा चतुरानन,, पंकज पाण्डेय अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा चंदेसुवा में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। मछली पालक ने थाना अटरिया में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर तालाब में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गांव में स्थित तालाब में शिकायतकर्ता ने मछली पालन का काम किया था। आरोप है कि 17 सितम्बर 202 की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीली/कीटनाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से तालाब में पल रही बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालक का कहना है कि मछलियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन काफी संख्या में मछलियां नहीं बचाई जा सकीं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि गांव के कई लोग ने मिलकर तालाब में जहरीली दवा डाली है। आरोप है कि संबंधित लोग तालाब में दवा डालकर मछली पालन के कारोबार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मछली पालक के अनुसार, इस घटना से उसे करीब सात लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।
    1
    अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं
अटरिया,तालाब में जहर डालने का आरोप, लाखों की मछलियां मरीं
मछली पालक ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया कीटनाशक डालने का आरोप, करीब सात लाख रुपये के नुकसान का दावा
चतुरानन,, पंकज पाण्डेय 
अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा चंदेसुवा में तालाब में जहरीली दवा डालकर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। मछली पालक ने थाना अटरिया में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर तालाब में कीटनाशक दवा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, गांव में स्थित तालाब में शिकायतकर्ता ने मछली पालन का काम किया था। आरोप है कि 17 सितम्बर 202 की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में जहरीली/कीटनाशक दवा डाल दी। दवा के प्रभाव से तालाब में पल रही बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। मछली पालक का कहना है कि मछलियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन काफी संख्या में मछलियां नहीं बचाई जा सकीं।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि गांव के कई लोग ने मिलकर तालाब में जहरीली दवा डाली है। आरोप है कि संबंधित लोग तालाब में दवा डालकर मछली पालन के कारोबार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
मछली पालक के अनुसार, इस घटना से उसे करीब सात लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।
    1
    मध्य प्रदेश के गुना में खराब सड़क से परेशान स्थानीय युवकों ने जब मंत्री की कार रोककर कहा कि 'समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार कोई वोट नहीं डालेगा', तो  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  भड़क गए।
सिंधिया ने कहा कि 'ये भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना, आप आकर निवेदन करो फिर काम कराना मेरी जिम्मेदारी है'। हालांकि, बाद में उन्होंने PWD अधिकारियों को बुलाकर ₹3 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी दी।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • सांसद चंद्रशेखर जिस भाषा में पुलिस के अधिकारियों से बात करते हैं, उसे उनके समर्थकों के अलावा शायद ही कोई पसंद करे कई समर्थक भी शायद कहें कि यह ठीक नहीं है।
    1
    सांसद चंद्रशेखर जिस भाषा में पुलिस के अधिकारियों से बात करते हैं, उसे उनके समर्थकों के अलावा शायद ही कोई पसंद करे

कई समर्थक भी शायद कहें कि यह ठीक नहीं है।
    user_Shaban siddiqui
    Shaban siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने मनाया 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम* *​एएनएम छात्राओं की आकर्षक रंगोली ने मोहा मन, सीएमओ बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य* ​लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत गुरुवार की शाम 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सहित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम के साथ ही जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दीप प्रज्वलित कर यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। ​प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा एक बेहद आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से सराहना की। ​इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा की एक बड़ी प्रेरणा है। उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज हम सभी स्वास्थ्यकर्मी यह संकल्प लेते हैं कि मरीजों की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, करुणा और समर्पण के साथ करेंगे, ताकि हर जरूरतमंद नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।" ​कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रवि मोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा और डॉ. अमितेश द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    4
    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने मनाया 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम*

*​एएनएम छात्राओं की आकर्षक रंगोली ने मोहा मन, सीएमओ बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य*
​लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत गुरुवार की शाम 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सहित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम के साथ ही जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दीप प्रज्वलित कर यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया।
​प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा एक बेहद आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से सराहना की।
​इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा की एक बड़ी प्रेरणा है। उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज हम सभी स्वास्थ्यकर्मी यह संकल्प लेते हैं कि मरीजों की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, करुणा और समर्पण के साथ करेंगे, ताकि हर जरूरतमंद नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।"
​कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रवि मोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा और डॉ. अमितेश द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • "एक हजार मोदी पैदा होंगे तो भी अंबेडकर साहब की जूती के नोंक के बराबर नहीं हैं" UGC के खिलाफ बिजनौर, यूपी में आयोजित धरने में शेर सिंह राणा ने यह बात कही !! शेर सिंह राणा, फूलन देवी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए हुए है और साल 2016 से जमानत पर चल रहा है।
    1
    "एक हजार मोदी पैदा होंगे तो भी अंबेडकर साहब की जूती के नोंक के बराबर नहीं हैं"
UGC के खिलाफ बिजनौर, यूपी में आयोजित धरने में शेर सिंह राणा ने यह बात कही !!
शेर सिंह राणा, फूलन देवी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए हुए है और साल 2016 से जमानत पर चल रहा है।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार 24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है। महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले। दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
    1
    लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार
लालबाग से मोबाइल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में सीतापुर पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, दो लूटे गए मोबाइल, नकदी और दो बाइक बरामद
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को लालबाग-अग्रसेन पार्क के पास हुई मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया गया।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कैंची पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश पाल निवासी तुलसनपुर थाना रामकोट, अंकुर राजवंशी निवासी खुपपुर थाना रामपुर, रुद्र तिवारी निवासी कैंची पुल कोतवाली नगर और अभिषेक वर्मा निवासी परसेड़ा थाना रामकोट के रूप में हुई है।
महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनसान रास्तों पर पैदल और साइकिल से जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल लूटकर फरार हो जाते और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे।
गिरफ्तार लवकुश पाल के कब्जे से सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल (मॉडल SM-A217F/DS) तथा रुद्र तिवारी के पास से बैंगनी रंग का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (मॉडल SM-A146B/DS) बरामद हुआ। वहीं अभिषेक वर्मा के पास से 150 रुपये नकद मिले।
दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर संख्या UP34BU5099 और स्प्लेंडर प्लस संख्या UP22E1656 शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) और 317(2) में कार्रवाई की है। मामले में सामान्य आशय तथा चोरी की संपत्ति प्राप्त करने/रखने से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है।
एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रुद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 144/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल दीपक सिंह, प्रिंस तोंगर, रवि सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरुण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य घटनाओं से भी कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • महोली में सफाईकर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने आत्महत्या पर उठाए सवाल सीतापुर के महोली कस्बे में मनकामेश्वर मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी 48 वर्षीय सुरेंद्र वाल्मीकि का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक गुजिया लाइन का निवासी था और सुबह घर से झाड़ू लेकर साइकिल से सफाई करने निकला था। मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आत्महत्या को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि पेड़ की ऊंचाई मृतक की लंबाई से कम थी और करीब ढाई फीट की प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगना उन्हें संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भतीजे के मुताबिक, सुरेंद्र पर कर्ज था और वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #️⃣
    1
    महोली में सफाईकर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने आत्महत्या पर उठाए सवाल
सीतापुर के महोली कस्बे में मनकामेश्वर मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी 48 वर्षीय सुरेंद्र वाल्मीकि का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक गुजिया लाइन का निवासी था और सुबह घर से झाड़ू लेकर साइकिल से सफाई करने निकला था।
मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने आत्महत्या को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि पेड़ की ऊंचाई मृतक की लंबाई से कम थी और करीब ढाई फीट की प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगना उन्हें संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भतीजे के मुताबिक, सुरेंद्र पर कर्ज था और वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#️⃣
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.