अखाड़े में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जलाशयों में करम डाल का विसर्जन, बहनों ने पिरोया जावा खोसा चैनपुर(गुमला): प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करमा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर अपने भाइयों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।पर्व को लेकर मंगलवार अहले सुबह से ही क्षेत्र के युवा-युवतियों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही पूजा स्थल की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके पश्चात बैगा व पुरोहित के द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ करम की डाल गाड़ी गई।सुबह से उपवास पर रही युवतियों ने मंगलवार शाम को पूजा स्थल पर एकत्र होकर बैगा व पुरोहित के सानिध्य में करम देव की पूजा-अर्चना की और करमा-धर्मा की पौराणिक कथा सुनी।रात भर पारंपरिक गीतों और नृत्यों के बाद बुधवार अहले सुबह श्रद्धालुओं ने निकटतम जलाशयों में जाकर करम डाल का विसर्जन किया। विसर्जन के उपरांत युवतियों ने एक-दूसरे के बालों में 'जावा खोसा' पिरोकर शुभकामनाएं बांटी और पर्व का समापन किया।
अखाड़े में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जलाशयों में करम डाल का विसर्जन, बहनों ने पिरोया जावा खोसा चैनपुर(गुमला): प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करमा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर अपने भाइयों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।पर्व को लेकर मंगलवार अहले सुबह से ही क्षेत्र के युवा-युवतियों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही पूजा स्थल की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके पश्चात बैगा व पुरोहित के द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ करम की डाल गाड़ी गई।सुबह से उपवास पर रही युवतियों ने मंगलवार शाम को पूजा स्थल पर एकत्र होकर बैगा व पुरोहित के सानिध्य में करम देव की पूजा-अर्चना की और करमा-धर्मा की पौराणिक कथा सुनी।रात भर पारंपरिक गीतों और नृत्यों के बाद बुधवार अहले सुबह श्रद्धालुओं ने निकटतम जलाशयों में जाकर करम डाल का विसर्जन किया। विसर्जन के उपरांत युवतियों ने एक-दूसरे के बालों में 'जावा खोसा' पिरोकर शुभकामनाएं बांटी और पर्व का समापन किया।
- करम के रंग में रंगा सकरौली गांव , लोक गीतों पर रात भर झूमे श्रद्धालु व ग्रामीण सिसई प्रखंड अंतर्गत भदौली पंचायत के राजस्व ग्राम सकरौली में उत्साह के साथ बड़ी धूम धाम से करम पूजा किया गया। महावीर साहु के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना करा कर व करम कथा सुना कर पूजा सम्पन्न कराया गया। श्रद्धालु भक्त नागपुरी गीत पर रात भर झूमते रहे। वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार साहु ने श्रद्धालु भक्तों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करम देव की पूजा के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्राप्त करते हैं। हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है। जगरनाथ साहु ने कहा आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया की ओर बढ़ रही है, ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखें।1
- हॉस्पिटल में मरीज ने लगाए गंभीर आरोप.?🏥🤔😱 #gumla #hospital1
- लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौरो पंचायत की हकीकत जानकर आप दंग रह जाएंगे लोग परेशान हैं विकास सिर्फ मुखिया का हुआ है1
- Post by Anil Gope1
- 52 साल से कंपनी खनन कर रही है और कच्ची रोड में हम लोगों को चलना पड़ता है महिलाएं साड़ी को ऊपर करके चलने के लिए मजबूर हो जाती है1
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुधवार की शाम 4:00 बजे भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पहुंचे लातेहार। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अंग वस्त्र भेंट कर श्री सिंह का स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से जानकारी लिया।1
- विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात बुधवार की दोपहर 3:00 बजे पहुंचे लातेहार में अवस्थित श्री राम वाटिका होटल में । इस मौके पर श्रीराम वाटिका होटल के संचालक एवं आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार के सदस्यों ने श्री रायपत जी का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया ।इस मौके पर मुरली अग्रवाल संजय अग्रवाल श्याम अग्रवाल पंकज पांडे संजय तिवारी जया कुमारी सहित कई लोगों उपस्थित थे।1
- गांव-गांव पहुंच रही मोबाइल मेडिकल यूनिट, नि:शुल्क जांच व दवा से ग्रामीणों को राहत रूपेश कुमार , लातेहार : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से एसबीआई संजीवनी एवं एसबीआई फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।बुधवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गोवा और मोंगर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट और एक चालक की व्यवस्था की गई है। यूनिट में मरीजों की चिकित्सकीय जांच के साथ आवश्यक पैथोलॉजी जांच भी नि:शुल्क की जा रही है। जांच के बाद चिकित्सक की सलाह के अनुसार मरीजों को जरूरी दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे ग्रामीणों को इलाज, जांच और दवा के लिए अस्पताल या निजी क्लीनिक का चक्कर लगाने तथा आर्थिक खर्च उठाने से राहत मिल रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात डॉ. नसीम के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम नियमित रूप से विभिन्न गांवों का दौरा कर मरीजों का इलाज कर रही है। सप्ताह में चार दिन यूनिट अलग-अलग गांवों में पहुंचती है। ग्रामीणों ने गांव में ही नि:शुल्क इलाज, जांच और दवा की सुविधा मिलने पर खुशी जताई।1
- लुण्ड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.50 लाख का चोरी का सामान बरामद मोटर पंप, समरसिबल और चोरी की बाइक जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार लुण्ड्रा। खेतों से मोटर पंप और समरसिबल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लुण्ड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 मोटर पंप, 2 सेट समरसिबल पंप और चोरी की एक मोटरसाइकिल, कुल करीब 2 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, तुरियाबीरा निवासी संजय कुमार गुप्ता ने 13 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत में लगे समरसिबल मोटर पंप के तार काटकर अज्ञात चोर पंप चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 111/26 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर पंप चोरी की घटनाओं को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने संदिग्धों पर नजर रखते हुए मामलों के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध मोटरसाइकिल से चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक सत्यनारायण (25), निवासी गढ़बीरा, थाना लुण्ड्रा को पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने जिला अस्पताल परिसर अंबिकापुर से अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी करना तथा लुण्ड्रा, बतौली, धौरपुर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के खेतों से मोटर पंप एवं समरसिबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना मणिपुर में पहले से मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 112 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, महिला प्रधान आरक्षक सुषमा ब्रिजीट, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक इबनुल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।1