मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी एकौना, खुखुन्दू और मदनपुर में मिशन शक्ति टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान, पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम ने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, महिला आरक्षी ममता तिवारी एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अंजली निषाद शामिल रहीं। थाना खुखुन्दू की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, महिला आरक्षी सुषमा कुशवाहा एवं महिला आरक्षी सुरभी यादव शामिल रहीं। वहीं थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम ने देवपार गांव में महिलाओं, बच्चियों एवं छात्राओं को जागरूक किया। टीम में मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, रिक्रूट आरक्षी अजय यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी अनीता एवं रिक्रूट महिला आरक्षी प्रतिमा यादव शामिल रहीं। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर भी चला जागरूकता अभियान इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए। टीमों ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षित वातावरण, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

- अग्निवीर चयन के बाद घर पहुंचे अरशद जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत। अग्निवीर चयन के बाद घर पहुंचे अरशद जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हिंदू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा भाईचारे की दिखी मिसाल। अग्निवीर में चयनित होकर पहली बार घर लौटे नगर पंचायत के ठाकुर जी की कुटी सोनारी गली निवासी अरशद अहमद पुत्र इरशाद अहमद का नगर में जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अरशद के घर पहुंचने की खबर मिलते ही मोहल्लेवासियों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।3
- शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार की स्मृति में रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान 84वें शहादत दिवस पर सोनार समाज ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने की पहल की सराहना देवरिया। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत दिवस की स्मृति में सोनार समाज जनपद देवरिया के तत्वावधान में लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर, न्यू कॉलोनी देवरिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में रक्तदान जैसा पुनीत कार्यक्रम आयोजित करना बेहद प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। सोनार समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की गोलियां खाने वाले अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति और शहादत को नमन करने के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक अनंत वर्मा और जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने शिविर में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला महामंत्री प्रकाश सर्राफ और नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा पिंटू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह, सभासद प्रियंक वर्मा, पतंजलि की जिला महामंत्री प्रियंका सर्राफ, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष व्यास, वरिष्ठ व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, पंकज वर्मा, समाजसेवी हीरा वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक शंखपाल सर्राफ, श्यामसुंदर वर्मा, ब्रह्मानंद वर्मा, सूरज वर्मा, आकाश वर्मा, मनोज वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, राजू सोनी, कृष्ण वर्मा उर्फ टिंकू, संजू सोनी, मीडिया प्रभारी अनमोल वर्मा, दिग्विजय वर्मा, अमृत राज वर्मा, विशाल वर्मा, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, अविनाश कुमार वर्मा, अजय वर्मा, अजय यादव, विकास वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा, अंकित वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रहलाद वर्मा, कृष्ण वर्मा, अमरनाथ वर्मा, प्रिंस वर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, सोनू वर्मा, संगीता सिंह, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद देवरिया। बरहज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में बरहज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि बरहज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 में धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत गोविन्द साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी पुराना बरहज, थाना बरहज, उम्र करीब 23 वर्ष वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को आरोपी को रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- Sakarapar वार्ड नंबर 8 हमारे यहां का रोड बहुत खराब है बनवाने का कोशिश कीजिए कि जल्दी बन जाए बहुत लोग गिर जाता है बहुत है बाइक फोर व्हीलर फोर व्हीलर1
- "प्रयागराज में छात्रों की गूंज" दिल्ली का सिंहासन हिलाएगी - कांग्रेस1
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न हॉस्टलों, शैक्षणिक भवनों और विभागों की स्थिति पर चिंता जताई। कई जगह गंदगी, खराब पंखे, पानी और बिजली की समस्या, जर्जर भवन, बंद पड़े एसी, खराब सीसीटीवी, टूटी सड़कें, खेल मैदानों की खराब स्थिति और फायर सेफ्टी उपकरणों के एक्सपायर होने जैसी कमियां सामने आईं। राज्यपाल ने अधिकारियों से अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरे करने, मरम्मत में तेजी लाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।1
- थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, 106 प्रार्थना पत्रों में 20 का मौके पर निस्तारण देवरिया के सभी थानों पर राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई, शेष मामलों के लिए संयुक्त टीम गठित देवरिया। जनपद में शनिवार, 08 अगस्त 2026 को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने थाना रामपुर कारखाना में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। यहां कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना बघौचघाट में जनसमस्याओं की सुनवाई की। यहां कुल 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 02 का निस्तारण कराया गया। शेष मामलों के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। डेस्क सिस्टम से बढ़ाई गई जनसुनवाई की प्रभावशीलता जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों पर डेस्क सिस्टम लागू किया गया। इसके तहत हल्का प्रभारी एवं बीट पुलिस अधिकारी ने अपने-अपने हल्का, ग्राम एवं बीट की अलग-अलग डेस्क लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कार्रवाई की। थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के सभी थानों पर कुल 106 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन एवं पुलिस विभाग की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनसुनवाई में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को और मजबूत करना है।1
- देवरिया पुलिस अधिक्षक के आदेश पर अभियान तेज, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार -देवरिया, 9 अगस्त। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना बरहज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द साहनी (23) निवासी पुराना बरहज को मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद की मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने पंपलेट वितरित कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला, बालिका, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा खामपार पुलिस ने एक मुकदमे से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने भी वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। पुलिस टीमों ने बुजुर्गों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा आपातकालीन पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर उनसे मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया।2