हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद देवरिया। बरहज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में बरहज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि बरहज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 में धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत गोविन्द साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी पुराना बरहज, थाना बरहज, उम्र करीब 23 वर्ष वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को आरोपी को रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद देवरिया। बरहज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में बरहज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया
कि बरहज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 में धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत गोविन्द साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी पुराना बरहज, थाना बरहज, उम्र करीब 23 वर्ष वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को आरोपी को रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- कड़कती धूप में भी नहीं थमा देशभक्ति का जुनून, हाटा में तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयकारा1
- भाटपार रानी, रेडक्लिफ लाया है निशुल्क जांच रतसिया रोड पर स्थित है रेडक्लिफ जांच केंद्र1
- आरोपियों की दादी ने खोला बड़ा राज!,अधिवक्ता के पिता हत्याकांड में नया खुलासा,ब्रह्मभोज के दिन आखिर क्या हुआ था?,दादी के दावे से सामने आई घटना की नई कहानी, जानें पूरा सच.......1
- सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में जिले स्तर का फुटबॉल मैच आरम्भ, डेढ़ महीने तक लगातार चलेगा यह प्रतियोगिता। गोरखपुर जिले के दूर दराज के क्षेत्र में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा के बल पर कैरियर बनाने का शानदार मौका। यदि आप में भी फुटबॉल खेल के प्रति गहरी रुचि है और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा रखते हैं तो फुटबॉल लीग संगठन आपके लिए बन सकता है वरदान डेढ़ महीना तक चलेगा यह फुटबॉल कंपटीशन जिसमें खिलाड़ियों की अनेक टीमें ले रही हैं हिस्सा।1
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में पहली बारिश में दरार! ₹4,200 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल | NHAI की सफाई1
- मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी एकौना, खुखुन्दू और मदनपुर में मिशन शक्ति टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान, पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम ने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, महिला आरक्षी ममता तिवारी एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अंजली निषाद शामिल रहीं। थाना खुखुन्दू की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, महिला आरक्षी सुषमा कुशवाहा एवं महिला आरक्षी सुरभी यादव शामिल रहीं। वहीं थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम ने देवपार गांव में महिलाओं, बच्चियों एवं छात्राओं को जागरूक किया। टीम में मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, रिक्रूट आरक्षी अजय यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी अनीता एवं रिक्रूट महिला आरक्षी प्रतिमा यादव शामिल रहीं। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर भी चला जागरूकता अभियान इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए। टीमों ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षित वातावरण, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।1
- कई माह से अंधेरे में शाहपुर खलवापट्टी, बिजली समस्या को लेकर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण धरने पर1
- भाटपार रानी, रेडकलीफ लाया है रविवार को निशुल्क जाँच रतसिया रोड1
- पुरानी रंजिश में बिजली ठेकेदार की तलवार से काटकर निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने मेडिकल कॉलेज सड़क किया जाम गोरखपुर।सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी (55) की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई।वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।जानकारी के अनुसार अहिरौली गांव निवासी शिवकुमार त्रिपाठी बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे।शनिवार शाम वह गांव में आयोजित एक ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।बताया जा रहा है कि इसी दौरान वापस आते रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।घायल शिवकुमार को इलाज के लिए टेंपो में लादकर लोग अस्पताल ले जा रहे थे।तभी रास्ते में पहुंचे हमलावरों से तलवार से काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रविवार को मेडिकल कॉलेज स्थित पीएम हाउस के बाहर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और लोगो ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है।लोगो ने बताया कि एक अधिवक्ता के पिता की निर्मम हत्या कर दी जाती है।इस हत्या में उनका हाथ और गला काट दिया जाता है।शव को क्षत विक्षत कर इधर उधर फेंका जाता है।जिसमें पुलिस प्रशासन और स्थानीय थाना की पूरी मिली भगत है।जो गिरफ्तारी बताई जा रही है।वह पूरी तरीके से झूठ है।अब कहा गया योगी जी का बुल्डोजर या बुल्डोजर में तेल खत्म हो गया,1