Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाटपार रानी, रेडकलीफ लाया है रविवार को निशुल्क जाँच रतसिया रोड
पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
भाटपार रानी, रेडकलीफ लाया है रविवार को निशुल्क जाँच रतसिया रोड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भाटपार रानी, रेडक्लिफ लाया है निशुल्क जांच रतसिया रोड पर स्थित है रेडक्लिफ जांच केंद्र1
- Jo hamare darauli prakhand ke vidhayak ji the pahle wale unka kam hai aap log bhi dekh lijiye naye vidhayak Ji Hain vah bhi Tak dikhai nahin diye kisunpali me Jo bahut support kiye the unka ham log is ummid per hamare gaon ko vah kuchh badlenge Yuva Hain1
- स्वर्गीय रामानंद यादव की स्मृति में जय बजरंग बली विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के मासूमपुर (बहेरी) में स्व. रामानंद यादव की स्मृति में जय बजरंग बली विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डा. शुएबुल इस्लाम ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल प्रतियोगिता में मेरठ अखाड़े के पहलवानों के साथ अयोध्या, नंदिनी नगर गोंडा, वाराणसी, बलिया, मऊ, गोरखपुर, छपरा (बिहार) सहित पूर्वांचल के कई जिलों से बेहतरीन पहलवानो हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार मुकाबला करते हुए अपने शानदार दांव-पेच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया और बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. इस्लाम ने कहा कि कुश्ती हमारी पुरानी और गौरवशाली खेल परंपरा है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य गांव, क्षेत्र और जिले में कुश्ती-पहलवानी को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को इस पारंपरिक खेल से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो सिकंदरपुर में पहलवानों व युवाओं के भव्य अखाड़ा बनवाऊंगा, जहां युवा व पहलवान कुश्ती के बारीकिया सीख सके और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। बताया कि मैं बलिया विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ा, सफलता नहीं मिली, मैंने समाज के कई आंदोलनों में बढ़ चढ़ भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक विजेंद्र पहलवान, गामा राजभर पहलवान, जितेंद्र कुमार यादव प्रधान बहेरी, ब्रह्मानंद यादव प्रधान मासूमपुर, दीपक यादव प्रधान अखैनी, अनिल पाण्डेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजककर्ता पुन्नू यादव (विजेंद्र) ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- अग्निवीर चयन के बाद घर पहुंचे अरशद जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत। अग्निवीर चयन के बाद घर पहुंचे अरशद जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हिंदू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा भाईचारे की दिखी मिसाल। अग्निवीर में चयनित होकर पहली बार घर लौटे नगर पंचायत के ठाकुर जी की कुटी सोनारी गली निवासी अरशद अहमद पुत्र इरशाद अहमद का नगर में जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अरशद के घर पहुंचने की खबर मिलते ही मोहल्लेवासियों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।3
- शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार की स्मृति में रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान 84वें शहादत दिवस पर सोनार समाज ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने की पहल की सराहना देवरिया। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत दिवस की स्मृति में सोनार समाज जनपद देवरिया के तत्वावधान में लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर, न्यू कॉलोनी देवरिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में रक्तदान जैसा पुनीत कार्यक्रम आयोजित करना बेहद प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। सोनार समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की गोलियां खाने वाले अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति और शहादत को नमन करने के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक अनंत वर्मा और जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने शिविर में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला महामंत्री प्रकाश सर्राफ और नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा पिंटू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह, सभासद प्रियंक वर्मा, पतंजलि की जिला महामंत्री प्रियंका सर्राफ, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष व्यास, वरिष्ठ व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, पंकज वर्मा, समाजसेवी हीरा वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक शंखपाल सर्राफ, श्यामसुंदर वर्मा, ब्रह्मानंद वर्मा, सूरज वर्मा, आकाश वर्मा, मनोज वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, राजू सोनी, कृष्ण वर्मा उर्फ टिंकू, संजू सोनी, मीडिया प्रभारी अनमोल वर्मा, दिग्विजय वर्मा, अमृत राज वर्मा, विशाल वर्मा, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, अविनाश कुमार वर्मा, अजय वर्मा, अजय यादव, विकास वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा, अंकित वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रहलाद वर्मा, कृष्ण वर्मा, अमरनाथ वर्मा, प्रिंस वर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, सोनू वर्मा, संगीता सिंह, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- भाटपार रानी, रेडकलीफ लाया है रविवार को निशुल्क जाँच रतसिया रोड1
- देवरिया पुलिस अधिक्षक के आदेश पर अभियान तेज, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार -देवरिया, 9 अगस्त। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना बरहज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द साहनी (23) निवासी पुराना बरहज को मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद की मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने पंपलेट वितरित कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला, बालिका, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा खामपार पुलिस ने एक मुकदमे से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने भी वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। पुलिस टीमों ने बुजुर्गों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा आपातकालीन पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर उनसे मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया।2