स्वर्गीय रामानंद यादव की स्मृति में जय बजरंग बली विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के मासूमपुर (बहेरी) में स्व. रामानंद यादव की स्मृति में जय बजरंग बली विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डा. शुएबुल इस्लाम ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल प्रतियोगिता में मेरठ अखाड़े के पहलवानों के साथ अयोध्या, नंदिनी नगर गोंडा, वाराणसी, बलिया, मऊ, गोरखपुर, छपरा (बिहार) सहित पूर्वांचल के कई जिलों से बेहतरीन पहलवानो हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार मुकाबला करते हुए अपने शानदार दांव-पेच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया और बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. इस्लाम ने कहा कि कुश्ती हमारी पुरानी और गौरवशाली खेल परंपरा है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य गांव, क्षेत्र और जिले में कुश्ती-पहलवानी को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को इस पारंपरिक खेल से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो सिकंदरपुर में पहलवानों व युवाओं के भव्य अखाड़ा बनवाऊंगा, जहां युवा व पहलवान कुश्ती के बारीकिया सीख सके और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। बताया कि मैं बलिया विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ा, सफलता नहीं मिली, मैंने समाज के कई आंदोलनों में बढ़ चढ़ भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक विजेंद्र पहलवान, गामा राजभर पहलवान, जितेंद्र कुमार यादव प्रधान बहेरी, ब्रह्मानंद यादव प्रधान मासूमपुर, दीपक यादव प्रधान अखैनी, अनिल पाण्डेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजककर्ता पुन्नू यादव (विजेंद्र) ने सभी का आभार व्यक्त किया।
स्वर्गीय रामानंद यादव की स्मृति में जय बजरंग बली विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के मासूमपुर (बहेरी) में स्व. रामानंद यादव की स्मृति में जय बजरंग बली विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डा. शुएबुल इस्लाम ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल प्रतियोगिता में मेरठ अखाड़े के पहलवानों के साथ अयोध्या, नंदिनी नगर गोंडा, वाराणसी, बलिया, मऊ, गोरखपुर, छपरा (बिहार) सहित पूर्वांचल के कई जिलों से बेहतरीन पहलवानो हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार मुकाबला करते हुए अपने शानदार दांव-पेच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया और बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. इस्लाम ने कहा कि कुश्ती हमारी पुरानी और गौरवशाली खेल परंपरा है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य गांव, क्षेत्र और जिले में कुश्ती-पहलवानी को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को इस पारंपरिक खेल से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो सिकंदरपुर में पहलवानों व युवाओं के भव्य अखाड़ा बनवाऊंगा, जहां युवा व पहलवान कुश्ती के बारीकिया सीख सके और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। बताया कि मैं बलिया विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ा, सफलता नहीं मिली, मैंने समाज के कई आंदोलनों में बढ़ चढ़ भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक विजेंद्र पहलवान, गामा राजभर पहलवान, जितेंद्र कुमार यादव प्रधान बहेरी, ब्रह्मानंद यादव प्रधान मासूमपुर, दीपक यादव प्रधान अखैनी, अनिल पाण्डेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजककर्ता पुन्नू यादव (विजेंद्र) ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- बलिया में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह; डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने कही बड़ी बात 📍 बलिया बलिया नगर के कदम चौराहा स्थित गणिनाथ मंदिर के सामने एक लॉज में रविवार को ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद बलिया की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उदय नारायण नंद तथा विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथुनी राम नंद ने की, जबकि संचालन चंद्रहास नंद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद श्रेया कुमारी ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं डिप्लोमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार, अनीस कुमार, वैभव कुमार, प्रियांसु कुमार, प्रिन्स कुमार, विवेक कुमार, प्रीति शर्मा, श्रुति कुमारी, कशिश कुमारी, रवी ठाकुर सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुमन नंदा, ई. अशोक कुमार नंद, एडवोकेट निर्मल कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 🎤 अब सुनिए डॉ. सुनील कुमार ठाकुर ने मेधावी छात्रों और शिक्षा को लेकर क्या कुछ कहा... आपको क्या लगता है—ऐसे सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- 🕯️ सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए उमाशंकर सिंह, जनसेवा में योगदान को किया नमन गड़वार (बलिया)। कस्बा स्थित रामलीला चबूतरा रविवार को पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृतियों से भावुक हो उठा। उनके निधन पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत पूर्व विधायक के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया। उनके निधन से समाज और क्षेत्र ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि एवं जनसेवा से जुड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। सभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की, जबकि सतीश उपाध्याय ने संचालन एवं संयोजन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। जनहित में किए गए उनके कार्य और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, रमेश पांडेय, शंभूनाथ वर्मा, सुधीर सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जय प्रकाश वर्मा, रतसर चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, गजेंद्र सिंह, शाहनवाज खान, मुन्ना चौरसिया, अंजनी गुप्ता, शमीम अंसारी भोला, सोनू गुप्ता और शंकर भारती सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। अंत में उपस्थित लोगों ने उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी श्रद्धा और सम्मान को प्रदर्शित किया। 👍 खबर पसंद आए तो Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और Comment में अपनी राय जरूर बताएं। 🙏 दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन। #बलिया_न्यूज़ 📰 #उमाशंकर_सिंह 🕯️ #गड़वार_बलिया 📍 #श्रद्धांजलि_सभा 🙏 #BalliaNews 🔴2
- ग्राउंड रिपोर्ट: बेलहरी में बदहाल सरकारी स्कूल, कंचों के खेल में बर्बाद हो रहा बच्चों का भविष्य बेलहरी (बलिया, उत्तर प्रदेश): जनपद बलिया के बेलहरी क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है, जहाँ सरकारी शिक्षा व्यवस्था की लाचारी और बच्चों का भटकता बचपन साफ़ देखा जा सकता है। जहाँ एक ओर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर गाँव के मासूम नौनिहाल पढ़ाई छोड़कर दिनभर कंचों (गोलियों) के खेल में अपना भविष्य दांव पर लगा रहे हैं। बेलहरी की गलियों का हाल: पढ़ाई से दूरी, खेल में गुम बचपन बेलहरी गाँव की गलियों और चौपालों में सुबह होते ही बच्चों की टोलियाँ जमा हो जाती हैं। जिन हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए थीं, वे दिनभर कंचे सँभालने में व्यस्त हैं। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाँव के भोदू (कोहँड़ा), अनीश आंडी, पेड़ा, सूरज भदुआ और सामिल जैसे कई बच्चे सुबह से शाम तक गलियों और पीपल की छाँव में कंचे खेलते नज़र आते हैं। समय और शिक्षा का नुकसान: स्कूल जाने के समय ये बच्चे गाँव के कोनों में कंचों की बाज़ी लगाते हैं, जिससे इनका पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो चुका है। आचरण में बदलाव: दिनभर खेल में उलझे रहने के कारण बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि ख़त्म हो रही है। साथ ही आपस में कहासुनी, गाली-गलौज और छोटी-मोटी शर्त लगाने जैसी नकारात्मक आदतें भी पनप रही हैं। बदहाल सरकारी स्कूल और प्रशासनिक अनदेखी बेलहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति भी इस समस्या को बढ़ावा दे रही है। पढ़ाई के माहौल का अभाव: प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल न होने से बच्चे स्कूल जाने के बजाय बाहर भटकना ज़्यादा पसंद करते हैं। निगरानी की कमी: शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों की तरफ से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों पर कोई सख्त निगरानी नहीं रखी जा रही है। अभिभावक और समाज की ज़िम्मेदारी ग्रामीण इलाकों में अधिकांश अभिभावक अपनी रोज़मर्रा की मजूदरी और खेती-किसानी में व्यस्त रहते हैं, जिससे वे बच्चों पर लगातार नज़र नहीं रख पाते। लेकिन यदि समय रहते भोदू, अनीश, पेड़ा, सूरज और सामिल जैसे बच्चों को इस भटकाव से नहीं निकाला गया, तो इनका शैक्षणिक भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो जाएगा। सुधार की अपील: बेलहरी के प्रबुद्ध नागरिकों और शिक्षा विभाग को मिलकर पहल करनी होगी ताकि स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त हो और इन बच्चों को दोबारा किताबों की दुनिया से जोड़ा जा सके।2
- भाटपार रानी, रेडक्लिफ लाया है निशुल्क जांच रतसिया रोड पर स्थित है रेडक्लिफ जांच केंद्र1
- एस.एन. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित एस.एन. पब्लिक स्कूल में आज शैक्षिक सत्र 2026–27 की प्रथम आवधिक परीक्षा (Periodic Test–I) के परिणाम वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अनुशासन एवं जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। PTM के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम आवधिक परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को इस प्रकार सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंधक माननीय मुन्ना यादव ने कहा कि PTM जैसे आयोजन विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय केविद्यालय के व्यवस्थापक आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। छात्रों एवं अभिभावकों की 100% उपस्थिति पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।1
- भाटपार रानी, रेडकलीफ लाया है रविवार को निशुल्क जाँच रतसिया रोड1
- E20 को लेकर मऊ में जनहित निरीक्षण, जनता ने बताई अपनी परेशानियाँ आज माहलीपुर, विकासखंड परदहा, सदर विधानसभा मऊ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से E20 ईंधन के उपयोग को लेकर उनकी राय जानी गई और उनकी समस्याओं एवं चिंताओं को समझने का प्रयास किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने E20 को लेकर अपनी परेशानियाँ और आशंकाएँ सामने रखीं। लोगों ने कहा कि E20 के कारण वाहनों के रखरखाव, माइलेज और भविष्य में वाहन की स्थिति को लेकर उनके मन में कई सवाल हैं। जनता ने सरकार से इस विषय पर स्पष्ट जानकारी और उचित समाधान की मांग की। इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा कि E20 को लेकर आम जनता के मन में जो सवाल और चिंताएँ हैं, सरकार को उनका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करके कोई नीति सफल नहीं हो सकती। यदि E20 से आम लोगों को वास्तविक परेशानी हो रही है, तो सरकार को इसकी स्वतंत्र एवं वैज्ञानिक जांच कराकर जनहित में उचित निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “अगर E20 के कारण जनता के वाहन प्रभावित होते हैं तो यह बेहद गंभीर विषय है। सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनजागरूकता से लेकर लोकतांत्रिक संघर्ष तक हर उचित स्तर पर आवाज उठाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि जनहित सर्वोपरि है और जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। पार्टी लगातार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझेगी और उन्हें उचित मंच पर उठाएगी। आज के कार्यक्रम में संजय चौहान, ऋषिकेश पांडेय, प्रमोद कुमार, महेंद्र कुमार, मुन्ना भारती सहित अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे। जनता की बात सुनी जाएगी, समस्याओं की आवाज उठाई जाएगी — जनहित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।2
- बलिया: किशोरी को बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप, बाल अपचारी को हिरासत, मुकदमा सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ गलत कृत्य किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पड़ोस का ही एक युवक किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।1