logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया पुलिस अधिक्षक के आदेश पर अभियान तेज, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार -देवरिया, 9 अगस्त। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना बरहज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द साहनी (23) निवासी पुराना बरहज को मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद की मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने पंपलेट वितरित कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला, बालिका, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा खामपार पुलिस ने एक मुकदमे से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने भी वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। पुलिस टीमों ने बुजुर्गों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा आपातकालीन पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर उनसे मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया।

4 hrs ago
user_Dilip kumar
Dilip kumar
Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

देवरिया पुलिस अधिक्षक के आदेश पर अभियान तेज, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार -देवरिया, 9 अगस्त। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना बरहज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द साहनी (23) निवासी पुराना बरहज को मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत

050795a1-f2e6-4491-a0b6-1344719dbc4f

जनपद की मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने पंपलेट वितरित कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला, बालिका, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा खामपार पुलिस ने एक मुकदमे से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने भी वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। पुलिस टीमों ने बुजुर्गों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा आपातकालीन पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर उनसे मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कड़कती धूप में भी नहीं थमा देशभक्ति का जुनून, हाटा में तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयकारा
    1
    कड़कती धूप में भी नहीं थमा देशभक्ति का जुनून, हाटा में तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयकारा
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भाटपार रानी, रेडक्लिफ लाया है निशुल्क जांच रतसिया रोड पर स्थित है रेडक्लिफ जांच केंद्र
    1
    भाटपार रानी, रेडक्लिफ लाया है निशुल्क जांच रतसिया रोड पर स्थित है रेडक्लिफ जांच केंद्र
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आरोपियों की दादी ने खोला बड़ा राज!,अधिवक्ता के पिता हत्याकांड में नया खुलासा,ब्रह्मभोज के दिन आखिर क्या हुआ था?,दादी के दावे से सामने आई घटना की नई कहानी, जानें पूरा सच.......
    1
    आरोपियों की दादी ने खोला बड़ा राज!,अधिवक्ता के पिता हत्याकांड में नया खुलासा,ब्रह्मभोज के दिन आखिर क्या हुआ था?,दादी के दावे से सामने आई घटना की नई कहानी, जानें पूरा सच.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में जिले स्तर का फुटबॉल मैच आरम्भ, डेढ़ महीने तक लगातार चलेगा यह प्रतियोगिता। गोरखपुर जिले के दूर दराज के क्षेत्र में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा के बल पर कैरियर बनाने का शानदार मौका। यदि आप में भी फुटबॉल खेल के प्रति गहरी रुचि है और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा रखते हैं तो फुटबॉल लीग संगठन आपके लिए बन सकता है वरदान डेढ़ महीना तक चलेगा यह फुटबॉल कंपटीशन जिसमें खिलाड़ियों की अनेक टीमें ले रही हैं हिस्सा।
    1
    सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में जिले स्तर का फुटबॉल मैच आरम्भ, डेढ़ महीने तक लगातार चलेगा यह प्रतियोगिता।
गोरखपुर जिले के दूर दराज के क्षेत्र में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा के बल पर कैरियर बनाने का शानदार मौका। यदि आप में भी फुटबॉल खेल के प्रति गहरी रुचि है और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा रखते हैं तो फुटबॉल लीग संगठन आपके लिए बन सकता है वरदान डेढ़ महीना तक चलेगा यह फुटबॉल कंपटीशन जिसमें खिलाड़ियों की अनेक टीमें ले रही हैं हिस्सा।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में पहली बारिश में दरार! ₹4,200 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल | NHAI की सफाई
    1
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में पहली बारिश में दरार! ₹4,200 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल | NHAI की सफाई
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी एकौना, खुखुन्दू और मदनपुर में मिशन शक्ति टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान, पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम ने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, महिला आरक्षी ममता तिवारी एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अंजली निषाद शामिल रहीं। थाना खुखुन्दू की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, महिला आरक्षी सुषमा कुशवाहा एवं महिला आरक्षी सुरभी यादव शामिल रहीं। वहीं थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम ने देवपार गांव में महिलाओं, बच्चियों एवं छात्राओं को जागरूक किया। टीम में मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, रिक्रूट आरक्षी अजय यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी अनीता एवं रिक्रूट महिला आरक्षी प्रतिमा यादव शामिल रहीं। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर भी चला जागरूकता अभियान इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए। टीमों ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षित वातावरण, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
    1
    मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी
एकौना, खुखुन्दू और मदनपुर में मिशन शक्ति टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान, पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसी क्रम में थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम ने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, महिला आरक्षी ममता तिवारी एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अंजली निषाद शामिल रहीं।
थाना खुखुन्दू की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, महिला आरक्षी सुषमा कुशवाहा एवं महिला आरक्षी सुरभी यादव शामिल रहीं।
वहीं थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम ने देवपार गांव में महिलाओं, बच्चियों एवं छात्राओं को जागरूक किया। टीम में मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, रिक्रूट आरक्षी अजय यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी अनीता एवं रिक्रूट महिला आरक्षी प्रतिमा यादव शामिल रहीं।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर भी चला जागरूकता अभियान
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए। टीमों ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षित वातावरण, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कई माह से अंधेरे में शाहपुर खलवापट्टी, बिजली समस्या को लेकर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण धरने पर
    1
    कई माह से अंधेरे में शाहपुर खलवापट्टी, बिजली समस्या को लेकर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण धरने पर
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भाटपार रानी, रेडकलीफ लाया है रविवार को निशुल्क जाँच रतसिया रोड
    1
    भाटपार रानी, रेडकलीफ लाया है रविवार को निशुल्क जाँच  रतसिया रोड
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुरानी रंजिश में बिजली ठेकेदार की तलवार से काटकर निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने मेडिकल कॉलेज सड़क किया जाम गोरखपुर।सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी (55) की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई।वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।जानकारी के अनुसार अहिरौली गांव निवासी शिवकुमार त्रिपाठी बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे।शनिवार शाम वह गांव में आयोजित एक ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।बताया जा रहा है कि इसी दौरान वापस आते रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।घायल शिवकुमार को इलाज के लिए टेंपो में लादकर लोग अस्पताल ले जा रहे थे।तभी रास्ते में पहुंचे हमलावरों से तलवार से काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रविवार को मेडिकल कॉलेज स्थित पीएम हाउस के बाहर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और लोगो ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है।लोगो ने बताया कि एक अधिवक्ता के पिता की निर्मम हत्या कर दी जाती है।इस हत्या में उनका हाथ और गला काट दिया जाता है।शव को क्षत विक्षत कर इधर उधर फेंका जाता है।जिसमें पुलिस प्रशासन और स्थानीय थाना की पूरी मिली भगत है।जो गिरफ्तारी बताई जा रही है।वह पूरी तरीके से झूठ है।अब कहा गया योगी जी का बुल्डोजर या बुल्डोजर में तेल खत्म हो गया,
    1
    पुरानी रंजिश में बिजली ठेकेदार की तलवार से काटकर निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने मेडिकल कॉलेज सड़क किया जाम
गोरखपुर।सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी (55) की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई।वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।जानकारी के अनुसार अहिरौली गांव निवासी शिवकुमार त्रिपाठी बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे।शनिवार शाम वह गांव में आयोजित एक ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।बताया जा रहा है कि इसी दौरान वापस आते रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।घायल शिवकुमार को इलाज के लिए टेंपो में लादकर लोग अस्पताल ले जा रहे थे।तभी रास्ते में पहुंचे हमलावरों से तलवार से काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रविवार को मेडिकल कॉलेज स्थित पीएम हाउस के बाहर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और लोगो ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है।लोगो ने बताया कि एक अधिवक्ता के पिता की निर्मम हत्या कर दी जाती है।इस हत्या में उनका हाथ और गला काट दिया जाता है।शव को क्षत विक्षत कर इधर उधर फेंका जाता है।जिसमें पुलिस प्रशासन और स्थानीय थाना की पूरी मिली भगत है।जो गिरफ्तारी बताई जा रही है।वह पूरी तरीके से झूठ है।अब कहा गया योगी जी का बुल्डोजर या बुल्डोजर में तेल खत्म हो गया,
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.