logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_मोनू शुक्ला
मोनू शुक्ला
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by मोनू शुक्ला
    1
    Post by मोनू शुक्ला
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़, पैसा भी नहीं दिया और कब्जा भी नहीं छोड़ा कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कुरियाना में खेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुरियाना निवासी गोविंद कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उनके ही गांव के रमेश चंद्र पुत्र हीरालाल ने दो वर्ष पूर्व उनका खेत ढिलाई (बटाई/पट्टे) पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक न तो खेत का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत वापस किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने खेत खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण भी मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
    1
    ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़, पैसा भी नहीं दिया और कब्जा भी नहीं छोड़ा 
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कुरियाना में खेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुरियाना निवासी गोविंद कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उनके ही गांव के रमेश चंद्र पुत्र हीरालाल ने दो वर्ष पूर्व उनका खेत ढिलाई (बटाई/पट्टे) पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक न तो खेत का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत वापस किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने खेत खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
मामले को लेकर पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण भी मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • #हरदोई। जनपद के कछौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघौड़ा से तीन नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीनों लड़कियां घर से बिना बताए कहीं चली गईं, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा है। अनहोनी की आशंका से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है
    1
    #हरदोई। जनपद के कछौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघौड़ा से तीन नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीनों लड़कियां घर से बिना बताए कहीं चली गईं, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
अनहोनी की आशंका से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई 
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। नवीन मंडी गेट के पास रविवार को दिनदहाड़े करीब पांच दर्जन दबंगों ने फिल्मी अंदाज में चार दुकानों पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों सरिया से लैस हमलावरों ने दुकानों के अंदर रखा सामान सड़क पर फेंक दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में दुकानदारों और राहगीरों ने इधर-उधर भागकर खुद को दुकानों के अंदर बंद कर लिया और शटर गिरा दिए। सूचना पर पुलिस सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का दावा किया गया। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने बिक्री के रुपए और कागज भी लूट लिए। घटना के बाद कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद दबंगों के हौसले कम नहीं हुए बल्कि पुलिस की मौजूदगी में ही उपद्रवियो के अगुआकार दोबारा मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को धमकाते रहे। इतना ही नहीं, सड़क पर फेंका गया सामान दुकानदारों को काफी देर तक अंदर नहीं रखने दिया गया जिसमें घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की मिलीभगत नजर आई।इस दौरान खुले में पड़ा कीमती सामान तेज बारिश होने के कारण भीग गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार, एक दुकानदार का बड़ी मात्रा में पशु आहार भी भीग गया, जिससे उसे गंभीर आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और कुछ देर बाद मौके से चली गई, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल के नेताओं ने दबंगों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में क्षेत्रीय स्तर के एक प्रभावशाली व्यक्ति और उसके करीबी लोगों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं, हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर उठे सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। घटना को लेकर न केवल सवाल उठे हैँ बल्कि व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है हालांकि सवाल यह कि तहरीर के बाद भी दबंग दोबारा मौके पर कैसे पहुंच गए? पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों को धमकाने की हिम्मत आखिर किसके संरक्षण में मिली? सड़क पर पड़ा सामान भीगता रहा और पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही? क्या प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस निष्क्रिय रही?आखिर कब तक व्यापारियों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहेगी? यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। पुलिस का वर्जन आश्चर्यजबकि  शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। हरदोई पुलिस ने एक ओर एक्स पर लिखा संदर्भित प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मौके पर तत्काल पुलिस बल भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद अरविन्द कुमार राय ने बताया कि घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि या धमकी देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद की कोई बाइट या वर्जन घटना के घटों बाद तक न एक्स पर आया और न पुलिस मीडिया ग्रुप पर मिला।
    4
    शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। नवीन मंडी गेट के पास रविवार को दिनदहाड़े करीब पांच दर्जन दबंगों ने फिल्मी अंदाज में चार दुकानों पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों सरिया से लैस हमलावरों ने दुकानों के अंदर रखा सामान सड़क पर फेंक दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में दुकानदारों और राहगीरों ने इधर-उधर भागकर खुद को दुकानों के अंदर बंद कर लिया और शटर गिरा दिए।
सूचना पर पुलिस सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का दावा किया गया। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने बिक्री के रुपए और कागज भी लूट लिए।
घटना के बाद कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद दबंगों के हौसले कम नहीं हुए बल्कि पुलिस की मौजूदगी में ही उपद्रवियो के अगुआकार दोबारा मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को धमकाते रहे। इतना ही नहीं, सड़क पर फेंका गया सामान दुकानदारों को काफी देर तक अंदर नहीं रखने दिया गया जिसमें घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की मिलीभगत नजर आई।इस दौरान खुले में पड़ा कीमती सामान तेज बारिश होने के कारण भीग गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
पीड़ित व्यापारियों के अनुसार, एक दुकानदार का बड़ी मात्रा में पशु आहार भी भीग गया, जिससे उसे गंभीर आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और कुछ देर बाद मौके से चली गई, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल के नेताओं ने दबंगों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में क्षेत्रीय स्तर के एक प्रभावशाली व्यक्ति और उसके करीबी लोगों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं, हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर उठे सवाल
शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। घटना को लेकर न केवल सवाल उठे हैँ बल्कि व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है हालांकि सवाल यह कि तहरीर के बाद भी दबंग दोबारा मौके पर कैसे पहुंच गए? पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों को धमकाने की हिम्मत आखिर किसके संरक्षण में मिली? सड़क पर पड़ा सामान भीगता रहा और पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही? क्या प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस निष्क्रिय रही?आखिर कब तक व्यापारियों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहेगी? यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।
पुलिस का वर्जन आश्चर्यजबकि 
शाहाबाद (हरदोई) 5 अप्रैल। हरदोई पुलिस ने एक ओर एक्स पर लिखा संदर्भित प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मौके पर तत्काल पुलिस बल भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद अरविन्द कुमार राय ने बताया कि घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि या धमकी देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद की कोई बाइट या वर्जन घटना के घटों बाद तक न एक्स पर आया और न पुलिस मीडिया ग्रुप पर मिला।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंडी गेट पर भू-माफिया का दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर ने पुत्र के साथ दुकानों पर किया अवैध कब्जा शाहाबाद, हरदोई। कस्बे के व्यस्त मंडी गेट इलाके में व्यापारी भू-माफियाओं ने मचाया आतंक क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी और उसके पुत्र रजत पर दुकानों पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। दबंगों की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। प्राप्त विवरण के अनुसार, मंडी गेट स्थित दुकानों पर हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता और उसके पुत्र ने बिना किसी कानूनी आधार और बिना दुकान मालिकों की सहमति के अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने अपनी दबंगई के बल पर दुकानों के ताले तोड़कर उन पर अपना नियंत्रण कर लिया। जब दुकान स्वामियों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी एक हिस्ट्रीशीटर है और इलाके में उसका काफी खौफ है। पुलिस रिकॉर्ड में नाम होने के बावजूद उसके हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। भू-माफिया के इस खेल में अब उसका पुत्र रजत भी सक्रिय रूप से साथ दे रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शाहाबाद में कानून व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकान स्वामियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जो भी लोग जबरन तरीके से कब्जा किए हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
    1
    मंडी गेट पर भू-माफिया का दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर ने पुत्र के साथ दुकानों पर किया अवैध कब्जा
शाहाबाद, हरदोई। कस्बे के व्यस्त मंडी गेट इलाके में व्यापारी भू-माफियाओं ने मचाया आतंक क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी और उसके पुत्र रजत पर दुकानों पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। दबंगों की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, मंडी गेट स्थित दुकानों पर हिस्ट्रीशीटर राकेश गुप्ता और उसके पुत्र ने बिना किसी कानूनी आधार और बिना दुकान मालिकों की सहमति के अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने अपनी दबंगई के बल पर दुकानों के ताले तोड़कर उन पर अपना नियंत्रण कर लिया। जब दुकान स्वामियों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राकेश गुप्ता उर्फ सुरकुट्टी एक हिस्ट्रीशीटर है और इलाके में उसका काफी खौफ है। पुलिस रिकॉर्ड में नाम होने के बावजूद उसके हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। भू-माफिया के इस खेल में अब उसका पुत्र रजत भी सक्रिय रूप से साथ दे रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शाहाबाद में कानून व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकान स्वामियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जो भी लोग जबरन तरीके से कब्जा किए हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
    user_खबर हम देंगे
    खबर हम देंगे
    Lawyer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राकेश राठौर का 'चुनावी वार'"हार के डर से चुनाव टाल रही है सरकार,हरदोई में 'राठौर' का सियासी धमाका,सिलेंडर महंगा और चुनाव से तौबा? जनता देगी करारा जवाब! #RakeshRathore #CongressIndia #HardoiPolitics #UPPanchayatChunav #LarkiHoonLarSaktiHoon #PriyankaGandhi #BJPvsCongress #RakeshRathoreHardoi #PoliticalWar #UPNews #MahilaArakshanBill #WomenReservation #MehngaiKiMaar #CylinderPrice #Inflation #SocialJustice #DemocracyUnderThreat #PanchayatElection #JantaKaJawab #SiyasiTadka #Election2024 #NetaJiOnFire #BreakingNewsUP #UPKiRajniti #KhabaarLalantop #RathoreKeBaan #SiyasiTevar #Hardoi #Sitapur
    1
    राकेश राठौर का 'चुनावी वार'"हार के डर से चुनाव टाल रही है सरकार,हरदोई में 'राठौर' का सियासी धमाका,सिलेंडर महंगा और चुनाव से तौबा? जनता देगी करारा जवाब!
#RakeshRathore #CongressIndia #HardoiPolitics #UPPanchayatChunav #LarkiHoonLarSaktiHoon #PriyankaGandhi #BJPvsCongress #RakeshRathoreHardoi #PoliticalWar #UPNews
#MahilaArakshanBill #WomenReservation #MehngaiKiMaar #CylinderPrice #Inflation #SocialJustice #DemocracyUnderThreat #PanchayatElection #JantaKaJawab
#SiyasiTadka #Election2024 #NetaJiOnFire #BreakingNewsUP #UPKiRajniti #KhabaarLalantop #RathoreKeBaan #SiyasiTevar
#Hardoi 
#Sitapur
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा,बीच सड़क पर लेटा शराबी,20 मिनट तक डंडे के दम पर रोका ट्रैफिक,100 रुपये लेकर हटा शराबी राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। नशे में धुत्त एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा मेन रोड की सड़क पर देखने को मिला कस्बा ठठिया के मुख्य बाजार के सामने एक शराबी युवक ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। हाथ में डंडा लेकर वह सड़क के बीचों-बीच गमछा बिछाकर लेट गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब 20 मिनट तक चले इस हंगामे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना तिर्वा-मकनपुर रोड स्थित मुख्य बाजार के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में धुत होकर बीच सड़क पर गमछा बिछाकर लेट गया और जो भी उसे हटाने का प्रयास करता, उसे डंडा दिखाकर धमकाने लगता। इतना ही नहीं, वह राहगीरों से शराब के लिए पैसे भी मांगता रहा। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो सवार युवक वहां पहुंचा और उसने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, लेकिन शराबी युवक पैसे मिलने की जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार स्कॉर्पियो सवार ने उसे 100 रुपये दिए, जिसके बाद वह सड़क से हटने को तैयार हुआ और यातायात बहाल हो सका। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और तमाशबीनों का जमावड़ा रहा। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है फिर भी इस मामले की जांच करवाई जा रही है।
    1
    नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा,बीच सड़क पर लेटा शराबी,20 मिनट तक डंडे के दम पर रोका ट्रैफिक,100 रुपये लेकर हटा शराबी
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। नशे में धुत्त एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा मेन रोड की सड़क पर देखने को मिला कस्बा ठठिया के मुख्य बाजार के सामने एक शराबी युवक ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। हाथ में डंडा लेकर वह सड़क के बीचों-बीच गमछा बिछाकर लेट गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब 20 मिनट तक चले इस हंगामे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
घटना तिर्वा-मकनपुर रोड स्थित मुख्य बाजार के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में धुत होकर बीच सड़क पर गमछा बिछाकर लेट गया और जो भी उसे हटाने का प्रयास करता, उसे डंडा दिखाकर धमकाने लगता। इतना ही नहीं, वह राहगीरों से शराब के लिए पैसे भी मांगता रहा।
इसी दौरान एक स्कॉर्पियो सवार युवक वहां पहुंचा और उसने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, लेकिन शराबी युवक पैसे मिलने की जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार स्कॉर्पियो सवार ने उसे 100 रुपये दिए, जिसके बाद वह सड़क से हटने को तैयार हुआ और यातायात बहाल हो सका।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और तमाशबीनों का जमावड़ा रहा। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है फिर भी इस मामले की जांच करवाई जा रही है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.