*मीरजापुर: जंगल में ले जाकर युवक की पिटाई का Video Viral, 4 आरोपी गिरफ्तार* *मीरजापुर/हलिया:* हलिया थाना क्षेत्र में युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *मन्नान सिद्दीकी, मनीष पटेल, जाने आलम और नौशाद* के रूप में हुई है। बताया गया कि इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार हैं। मन्नान की बहन से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है, जबकि फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है।
*मीरजापुर: जंगल में ले जाकर युवक की पिटाई का Video Viral, 4 आरोपी गिरफ्तार* *मीरजापुर/हलिया:* हलिया थाना क्षेत्र में युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *मन्नान सिद्दीकी, मनीष पटेल, जाने आलम और नौशाद* के रूप में हुई है। बताया गया कि इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार हैं। मन्नान की बहन से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है, जबकि फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है।
- कौशाम्बी में बड़ा हादसा | स्कूल से लौट रहे बच्चों का विक्रम पलटा | हादसे में 4 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही |घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी| कौशाम्बी में बड़ा हादसा | स्कूल से लौट रहे बच्चों का विक्रम पलटा | हादसे में 4 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही |घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी|1
- *विंध्याचल के शिवपुर में बंद रेलवे फाटक बना मौत का फंदा, स्कूली बच्चियों की जान खतरे में* *विंध्याचल के शिवपुर में बंद रेलवे फाटक बना मौत का फंदा, स्कूली बच्चियों की जान खतरे में* *जिलाधिकारी और रेल प्रशासन से फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी* *मीरजापुर / विंध्याचल* दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर विंध्याचल और विरोही स्टेशन के बीच स्थित विंध्य धाम त्रिकोण परिक्रमा मार्ग के शिवपुर रेलवे क्रासिंग (रेलवे फाटक) के बंद होने से हजारों लोगों की जान पर बन आई है। स्थानीय निवासियों द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर को भेजे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, फाटक बंद होने से शिवपुर ग्रामीण क्षेत्र के मड़गुड़ा, गोपालपुर, अष्टभुजा आदि गांवों की 7 से 18 वर्ष की स्कूली बच्चियों को, जो राजकीय कन्या इंटर मिडिएट कॉलेज शिवपुर में पढ़ती हैं, रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ती है। हर दिन ट्रेन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है, जिससे अभिभावक हमेशा भयभीत रहते हैं। इतना ही नहीं, माँ विंध्यवासिनी से कालीखोह, अष्टभुजा मंदिर का त्रिकोण परिक्रमा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं, भगवान राम द्वारा स्थापित रामेश्वरम शिव मंदिर, तंत्र शास्त्र की देवी माँ श्मशान काली, माँ तारा पीठ, रामगया घाट के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को भी अवैध रूप से रेल लाइन पार करने को मजबूर होना पड़ता है। आगामी माह अक्टूबर में नवरात्रि मेले और उससे पहले पितृ-पक्ष माह में पिंडदान के लिए दूर-दराज से भारी भीड़ उमड़ेगी, ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना की प्रबल संभावना है। उक्त रेल पथ पर त्रिकोण स्थल पर तत्काल उपरिगामी पैदल पुल (फुट ब्रिज) का निर्माण कराया जाए। पत्र की प्रतिलिपि कमिश्नर मिर्जापुर और वरिष्ठ रेल महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।1
- मिर्ज़ापुर: मड़िहान के रामपुर 38 में 30 साल से रास्ते की समस्या, अस्पताल में देरी से ग्रामीण की मौत।1
- *राष्ट्रीय लोक अदालत ने रचा इतिहास-2,54,642 मामलों का निस्तारण, 1990 से चला आ रहा विवाद सुलह से समाप्त* *12.70 लाख जुर्माना वसूल, 9.19 करोड़ का प्रतिकर अवार्ड पारित* मीरजापुर 12 सितम्बर 2026- मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर अनुपम कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायालय, मीरजापुर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, ग्राम न्यायालय लालगंज एवं जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों/स्थलों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत) संतोष कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार-प्प्, समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अभयराज सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिकाधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वादकारियों को त्वरित एवं अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद न्यायालय परिसर सहित जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों एवं स्थलों पर बड़ी संख्या में लंबित तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते एवं सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,54,642 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में कुल मु0 12,70,405.00 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा मृतकों एवं घायलों के पक्ष में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में लगभग 9,19,80,360.00 रुपये़ के प्रतिकर अवार्ड पारित किए गए। मीरजापुर के इतिहास में इतने मुकदमों का निस्तारण पहली बार हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत की विशेष उपलब्धि अपर जनपद न्यायाधीष-प्रथम संतोश कुमार गौतम द्वारा 1990 से चले आ रहे मुकदमें का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, यह निस्तारण इस बात का उल्लेखनीय उदाहरण है कि वर्षों से लंबित विवादों का भी संवाद, सहमति एवं समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान संभव है एवं प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह द्वारा 20 वर्ष से अधिक पुराने 02 वाद तथा 10 वर्ष से अधिक पुराने 09 वादों का भी निस्तारण किया गया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण एवं वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले, राजस्व संबंधी प्रकरण तथा विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनन्द कुमार-ll ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केवल लंबित मुकदमों की संख्या कम करना नहीं है, बल्कि पक्षकारों को ऐसा न्यायसंगत एवं सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट होकर न्यायालय से वापस लौटें। वर्ष 1990 से चले आ रहे विवाद का निस्तारण इसी भावना की एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी मिसाल है। लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण होने से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है तथा पारस्परिक संबंध बने रहते है।1
- भोजपुरी के बड़े म्यूजिक चैनल Wave Music से रिलीज होगा नया गाना ‘माई’ भोजपुरी के चर्चित चैनल Wave Music से जल्द ही नया भोजपुरी गाना ‘माई’ रिलीज होने जा रहा है। गाने को सिद्धान्त यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसमें राजन यादव अभिनय करते नजर आएंगे। गीत ख़ुर्शीद अख़्तर ने लिखा है और संगीत गजेन्द्र सिंह ने तैयार किया है।1
- लखनऊ । विकास नगर मे नाबालिक युवक को शराब देने का मामला आया सामने , विडियो वायरल लखनऊ । विकास नगर मे नाबालिक युवक को शराब देने का मामला आया सामने , विडियो वायरल खुलेआम शराब की दुकान पर नाबालिक युवक को भेजी जा रही शराब नियम को ताख पर रखकर बेची जा रही शराब लोगों के विरोध करने पर दुकानदार का जवाब वीडियो में सुनिए और एयर फोन लगाकर सुने वीडियो में अपशब्द भाषा का प्रयोग थाना विकास नगर क्षेत्र कुर्सी रोड महावीर स्कूल के सामने ठेके का वीडियो वायरल नाबालिक बच्चों को शराब देता दुकानदार पब्लिक से भिड़ा महावीर स्कूल के सामने शराब की दुकान में नाबालिक बच्चे हो रहे बर्बाद थाना विकास नगर कुर्सी रोड महावीर स्कूल के सामने शराब लेते बच्चे की वीडियो वायरल नाबालिक बच्चे को शराब देता दुकानदार की वीडियो तेजी से हो रही वायरल।1
- मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, मां पर प्रताड़ना और सामान हड़पने का आरोप मिर्ज़ापुर के रामबाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद और भीषण प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़ित सरफ़राज़ अली और उनकी पत्नी रिहाना बानो अपनी ही मां और सास रशीदा बेगम के उत्पीड़न से इस कदर तंग आ चुके हैं कि अब वे न्याय पाने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पीड़ितों का सीधा आरोप है कि रशीदा बेगम गलत आदतों में संलिप्त हैं और अपनी इन्हीं आदतों के कारण पूरे परिवार की शांति भंग कर रही हैं। विवाद को बढ़ावा देने के लिए रशीदा बेगम लगातार यह झूठा दावा कर रही हैं कि सरफ़राज़ के पिता ने बरसों पहले उनसे जबरदस्ती शादी की थी। हालांकि, उनके बेटे सरफ़राज़ ने इस दावे की धज्जियां उड़ाते हुए स्पष्ट जानकारी दी है कि उनके माता-पिता की शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में संपन्न हुई थी। पीड़ित दंपति ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वे कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे, तो पीछे से रशीदा बेगम ने घर पर अपना कब्जा जमाने की नीयत से वहां रखा सारा कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात, टीवी, फ्रिज और मोटरसाइकिल गायब कर दिया। जब सरफ़राज़ और रिहाना ने वापस लौटकर अपने सामान के बारे में पूछा, तो रशीदा बेगम ने अपने अन्य सहयोगियों को बुलाकर उनके साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। अपनी सास रशीदा बेगम के इस दबंग रवैये से रिहाना बानो पूरी तरह सहमी हुई हैं, वहीं अपनी ही मां रशीदा बेगम की इन करतूतों से तंग आकर सरफ़राज़ अली भी मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने और घर बेचकर बेघर करने की धमकियां दी जा रही हैं। अपनी और अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित सरफ़राज़ और रिहाना ने अब थाना कोतवाली शहर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलाया जाए और रशीदा बेगम व उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।1
- दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज तीन साल के बच्चे को बचाने के लिए गाय से भिड़ी मां* राजस्थान (सिरोही): जिले के आबूरोड शहर की शिवाजी कॉलोनी में तीन वर्षीय मासूम पर अचानक एक गाय ने हमला कर दिया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां खुद गाये के सामने आ गई और बच्चे को बचाने के प्रयास में घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।1