*अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में लाल चौक पर प्रदर्शन,..* *शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...* जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस बीच शिया समुदाय के लोगों के ने अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. खामेनेई की मौत पर लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए सड़कों पर उतर आए हैं. इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए अमेरिका का विरोध किया जा रहा है. इस दौरान प्रदर्शनकारी लोग ‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’ के नारे लगा रहे हैं. लोगों में अली खामेनेई की मौत पर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. जम्मू-कश्मीर के लोगों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर आक्रोश है. श्रीनगर के लाल चौक पर लोग तस्वीरें, पोस्टर, बैनर और ईरानी झंडे लेकर खड़े हैं. हजारों की तादाद में लोगों में साफतौर पर ईरान के सर्वोच्च लीडर की मौत पर गुस्सा देखने को मिल रही है. इस बीच प्रदर्शनकारी ‘एक से बढ़कर एक जलील, अमेरिका-इजराइल’ के भी नारे लगा रहे हैं. वहीं आगे इन लोगों का साफ कहना है कि ‘अमेरिका को जो यार है, गद्दार है’. अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर लोगों का जमावड़ा लग गया है. इस दौरान लाल चौक पुरुष और युवा अपने हाथों में अली खामेनेई के फोटो लेकर दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में इस मौत पर लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कश्मीर के अंदर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकलकर सड़कों, इमामबाड़ों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ईरान ने लगभग 8 देशों में करारा जवाब दिया. इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान के सर्वोच्च नेता के परिवार पर हमला हुआ जिसमें उन समेत कई लोग मारे गए हैं. बता दें कि शनिवार (1 मार्च) को इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के तेहरान पर शुरुआती हमला किया. जिसके जवाब में ईरान की तरफ से अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार (1 मार्च) की सुबह पुष्टि की और कहा कि इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक सड़कों पर मार्च किया और अमेरिका तथा इजराइल विरोधी नारे लगाए।

- अंजड की हाई टेक सिटी में बसा मैरेज गार्डन को स्वच्छता के पैमाने को डर किनार कर गार्डन की गन्दगी को गार्डन के पीछे ही फेक कर रहवासियों को गन्दगी और बदबू के हवाले कर दिया जबकि पास ही आश्रम में रहने वाले साधु संतों पर भी रहम नही कर रहा है आश्रम में आने वाले साधक की पीड़ा बढ़ती जा रही है2
- छकताला भगोरिया में ऐतिहासिक जनसैलाब, संस्कृति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने मांदल बजाकर किया भव्य गैर का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल छकताला भगोरिया महोत्सव इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया। आदिवासी परंपरा, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और ढोल-मांदल की गूंजती थाप के बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने स्वयं मंदल बजाकर भव्य गैर का नेतृत्व किया। जैसे ही मंदल की थाप गूंजी, पूरा छकताला क्षेत्र झूम उठा और हजारों की संख्या में ग्रामीणजन, युवा व कार्यकर्ता गैर में शामिल होकर संस्कृति के रंग में रंग गए। इस बार छकताला भगोरिया में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों की संस्कृति की भी झलक नजर आई। गुजरात और महाराष्ट्र से आए समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक रंगीन बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गुजरात और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक छाप स्पष्ट दिखाई दी, जिसने भगोरिया को बहुरंगी और अंतरराज्यीय स्वरूप प्रदान किया। गैर के दौरान युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया। यह दृश्य पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बना रहा। युवाओं का जोश, ढोल-मांदल की लय और पारंपरिक गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। सोंडवा ब्लॉक से हजारों कार्यकर्ता गैर में शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बन गया। छकताला बेल्ट के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने एकजुटता का संदेश दिया। व्हिसिल ब्लोवर के रूप में चर्चित डॉ आनंद राय ने भी भगोरिया में पहुंचकर आदिवासी संस्कृति का आनंद लिया। उन्होंने गैर में शामिल होकर पारंपरिक उत्सव की सराहना की और इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बताया। इस बार भगोरिया महोत्सव में विदेशी सैलानियों का भी विशेष जमावड़ा देखने को मिला। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने आदिवासी लोकनृत्य, वेशभूषा और परंपराओं को करीब से देखा और ग्रामीणों के साथ नृत्य कर इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग प्रदान किया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि भगोरिया केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और भाईचारे का संदेश देता है। छकताला भगोरिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की गौरवशाली विरासत, अंतरराज्यीय सांस्कृतिक समन्वय और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।1
- पेयजल सार्वजनिक कपिलधारा कुंवा Khardu choti panchayat jhakela4
- श्रीराम चौक निवाली पर बाबा श्री श्याम का फाल्गुन माह की बारस पर 101 लीटर दूध की खीर व 11 किलो से अधिक का चूरमा वितरित * निवाली, 28 फरवरी शनिवार, (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) फाल्गुन माह में ग्यारस पर कीर्तन कर बारस पर खीर चूरमे का लगाया भोग। निवाली 1 मार्च रविवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)नगर में श्यामप्रेमियो द्वारा फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की ग्यारस को बाबा श्री खाटूश्याम का कीर्तन किया गया साथ श्री श्याम सेवा समिति द्वारा दुसरे दिन बारस पर श्रीराम चौक पर खाटूश्याम की आरती कर खीर व चूरमे की प्रसादी वितरित की गई जिसमें सैकड़ो महिला व पुरुष मौजूद रहे वही साथ मे महिलाओं द्वारा रंग लगाकर फाग उत्सव मनाते हुए होली खेली।4
- Post by निमाड़ का दबंग न्यूज2
- Post by Vijay Sharma1
- बड़वानी। राजघाट बसाहट निवासी लखन वर्मा की सौंफ मंडी स्थित दुकान से पर्स चोरी का मामला सामने आया है। उनकी माता द्वारा रखा गया पर्स एक महिला उठाकर ले गई, जिसकी हरकत दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई। पर्स में सोने के टॉप्स और 15–16 हजार रुपये नकद थे। टॉप्स की कीमत करीब 40–50 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार महिला को पाला बाजार में पकड़कर नगद राशि वापस ले ली गई। मामले की रिपोर्ट नानपुर थाने में दर्ज कराई गई है। घटना के समय नानपुर में भगोरिया उत्सव भी चल रहा है। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।1
- *📹सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना पड़ा भारी। 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज📹* *👍LIKE 🧶SHARE & SUBSCRIBE 🎯*1
- पीथमपुर में जायका वित्त पोषित एमपी ट्रांसको परियोजनाओं का निरीक्षण* *प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का किया दौरा, गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्धता पर जताया संतोष* *धार 1 मार्च 2026।* जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जायका-द्वितीय वित्त पोषित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जायका के द्वि-सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में इवैल्यूएटर सुश्री हिसाए ताकाहाशी एवं जायका के भारतीय प्रतिनिधि श्री कुनाल गुप्ता शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने परियोजनाओं के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों, उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पीथमपुर स्थित 400 केवी सब-स्टेशन में जायका द्वारा वित्तपोषित 315 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। साथ ही परियोजना का सूक्ष्म मूल्यांकन भी किया गया। *औद्योगिक इकाइयों का किया दौरा, लिया प्रत्यक्ष फीडबैक* निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि ट्रांसफॉर्मर के स्थापित एवं ऊर्जीकृत होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे धार जिले की औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही है। प्राप्त जानकारी के प्रत्यक्ष सत्यापन हेतु इवैल्यूएटर सुश्री हिसाए ताकाहाशी ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का स्वयं आकलन करने का निर्णय लिया। इस दौरान जायका प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों के साथ बैठक कर फीडबैक भी लिया। *विद्युत आपूर्ति हुई अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण* निरीक्षण के दौरान एसआरएफ लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने जायका टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए। कंपनी ने बताया कि पावर ट्रांसफॉर्मर के ऊर्जीकृत होने के बाद अब विद्युत आपूर्ति पूरी तरह स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण हो गई है। एसआरएफ इंडस्ट्रीज के लीगल हेड श्री मिश्रा ने बताया कि बेहतर विद्युत उपलब्धता के कारण कंपनी 132 केवी स्तर पर अपना लोड बढ़ाकर लगभग 15 एमवीए करने की तैयारी में है, जिससे दो नई उत्पादन इकाइयों को संचालन में लाया जा सकेगा। *एमपी ट्रांसको की मुक्तकंठ से सराहना* जायका की अंतरराष्ट्रीय टीम ने एमपी ट्रांसको की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जायका वित्तपोषित परियोजनाओं के माध्यम से बेहतर लोड प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है, जिससे धार जिले के कृषि, घरेलू उपभोक्ताओं एवं औद्योगिक इकाइयों को समान रूप से लाभ मिल रहा है। टीम ने परियोजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। *ये अधिकारी रहे उपस्थित* निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना, अधीक्षण अभियंता श्री जयेश चोपड़ा, कार्यपालन अभियंता श्री अनिषकांत दुबे, श्री विश्वप्रिय श्रीवास्तव, श्रीमती नम्रता जैन, सहायक अभियंता श्री राजू दास बैरागी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4