बनखेड़ी के ग्राम वाचावानी में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित ग्राम पंचायत वाचावानी में नरवाई प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने नरवाई न जलाने एवं 14 से 15 वर्ष बालिकाओं वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यशाला में ने मृदा संरक्षण, नरवाई में आग लगाने से होने वाले नुकसान के विषय पर अपने विचार रखते हुए किसानों को बताया कि नरवाई का सही प्रबंधन कर भूमि की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। तहसीलदार बनखेड़ी ने नरवाई जलाने की घटनाओं की सतत निगरानी सैटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे अपने खेतों में नरवाई में आग न लगाएं, इस अवसर पर तहसीलदार अंजू लोधी, जनपद सीईओ रीना कुमारी, नायब तहसीलदार राम सिपाही माराबी सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
बनखेड़ी के ग्राम वाचावानी में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित ग्राम पंचायत वाचावानी में नरवाई प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने नरवाई न जलाने एवं 14 से 15 वर्ष बालिकाओं वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यशाला में ने मृदा संरक्षण, नरवाई में आग लगाने से होने वाले नुकसान के विषय पर अपने विचार रखते हुए किसानों को बताया कि नरवाई का सही प्रबंधन कर भूमि की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। तहसीलदार बनखेड़ी ने नरवाई जलाने की घटनाओं की सतत निगरानी सैटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे अपने खेतों में नरवाई में आग न लगाएं, इस अवसर पर तहसीलदार अंजू लोधी, जनपद सीईओ रीना कुमारी, नायब तहसीलदार राम सिपाही माराबी सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
- बनखेड़ी। यूपीएससी परीक्षा में 461वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले आयुष स्वामी का बनखेड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। आयुष स्वामी बनखेड़ी निवासी शिक्षक राजेश स्वामी के पुत्र हैं, जिनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को आयुष स्वामी को राजधानी में शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के बाद जब वे अपने गृह नगर पहुंचे, तो परिजनों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन कर मिठाइयां बांटी और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर आयुष स्वामी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन से किसी भी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है। आयुष की इस उपलब्धि ने बनखेड़ी सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित किया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आयुष भविष्य में प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान1
- ग्राम सेमरी हरचंद के बालक उ.मा. स्कूल में AI पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 73 शिक्षकों ने लिया भाग जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा संचालित डिजी-उड़ान पहल के अंतर्गत सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4 :00 तक किया गया। इस प्रशिक्षण में सोहागपुर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से 73 शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुस्कान ड्रीम्स क्रिएटिव फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया जो जिला परियोजना समन्वयक (DPC) राजेश जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।1
- नया हरसूद छनेरा में कल से ही अफवाह फैल रही कि शहर के पेट्रोल पंप ऊपर पेट्रोल व डीजल की कमी के कारण नहीं मिल पा रहा हैं।सुबह से ही शहर में अफवाहों का माहौल गर्म था पेट्रोल पंप संचालक जावेद गोरी ने बताया कि शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है1
- पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में *दिनांक 24/03/26* को अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व मे निरी0 कंचन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सतरास्ता से इंद्रा चौक होते हुये अस्पताल तिराहे तक रोड पेट्रोलिंग की गयी | दौराने पेट्रोलिंग के पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट किया गया कि रोड पर किए गए अतिक्रम ( कूलर, फ्रिज एवं अन्य दुकानों की वस्तुओ ) को आमजन के उपयोग मे लायी जा रही पर न रखे | यदि उक्त कृत्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक के द्वरा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियामानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी | आज *दिनांक 25/3/26* को मे थाना कोतवाली नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा पैदल रोड पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस* के संचालको द्वारा उक्त समझाइस को न मानते हुये *पुनः सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग मे लाये जाने वाले मार्ग पर दुकान का स्टेंड एवं कूलर, व उसके खाली खोके आदि रखकर व्यवधान उत्तपन किया* | जिस पर *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के संचालको के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है | प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश किया जावेगा | एवं उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.1
- Post by ABDUL1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by Dharmendra sahu1
- ग्राम पंचायत वाचावानी में नरवाई प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने नरवाई न जलाने एवं 14 से 15 वर्ष बालिकाओं वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यशाला में ने मृदा संरक्षण, नरवाई में आग लगाने से होने वाले नुकसान के विषय पर अपने विचार रखते हुए किसानों को बताया कि नरवाई का सही प्रबंधन कर भूमि की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। तहसीलदार बनखेड़ी ने नरवाई जलाने की घटनाओं की सतत निगरानी सैटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे अपने खेतों में नरवाई में आग न लगाएं, इस अवसर पर तहसीलदार अंजू लोधी, जनपद सीईओ रीना कुमारी, नायब तहसीलदार राम सिपाही माराबी सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।1