बिलासपुर : सेंदरी, निरतु, लोखड़ी और घुटकू में अवैध खनन का खेल जारी, रेत-मुरूम माफिया पर प्रशासन मेहरबान? बिलासपुर : सेंदरी, निरतु, लोखड़ी और घुटकू में अवैध खनन का खेल जारी, रेत-मुरूम माफिया पर प्रशासन मेहरबान? ओम तिवारी की खास रिपोर्ट | बिलासपुर बिलासपुर जिले के सेंदरी, निरतु, लोखड़ी और घुटकू क्षेत्र में अवैध रेत एवं मुरूम खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन और परिवहन किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पत्रकारों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर कार्यालय और खनिज विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद अवैध खनन पर रोक नहीं लग पाई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकारियों तक मोटी रकम पहुंचने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत लोखड़ी, घुटकू, निरतु और सेंदरी क्षेत्र में लंबे समय से रेत और मुरूम का अवैध उत्खनन जारी है। खासकर सेंदरी और निरतु में इन दिनों बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ रसूखदार लोगों द्वारा करोड़ों रुपए की रेत और मिट्टी का अवैध कारोबार किया जा चुका है तथा बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण भी किया गया है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। निरतु गांव में कई महीनों से 24 घंटे अवैध खनन जारी रहने की बात सामने आई है। जब मीडिया कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा कि रेत कहां और किस काम के लिए ले जाई जा रही है, तो पत्रकारों के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें धमकाया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। पत्रकारों की सूचना के बाद पटवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मशीनें हटा दी गई थीं। आरोप है कि मौके पर केवल औपचारिक पंचनामा बनाकर कार्रवाई पूरी कर दी गई। अब सवाल यह उठता है कि जिन रास्तों से अधिकारियों का रोजाना आना-जाना होता है, वहां चल रहे अवैध खनन की जानकारी उन्हें कैसे नहीं है? उच्च अधिकारियों को लगातार सूचना देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तालाबों और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन का सिलसिला जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी खामोश हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन अवैध खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर करोड़ों रुपए के रेत और मुरूम चोरी का यह खेल यूं ही चलता
बिलासपुर : सेंदरी, निरतु, लोखड़ी और घुटकू में अवैध खनन का खेल जारी, रेत-मुरूम माफिया पर प्रशासन मेहरबान? बिलासपुर : सेंदरी, निरतु, लोखड़ी और घुटकू में अवैध खनन का खेल जारी, रेत-मुरूम माफिया पर प्रशासन मेहरबान? ओम तिवारी की खास रिपोर्ट | बिलासपुर बिलासपुर जिले के सेंदरी, निरतु, लोखड़ी और घुटकू क्षेत्र में अवैध रेत एवं मुरूम खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन और परिवहन किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पत्रकारों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है। जानकारी
के अनुसार पुलिस विभाग, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर कार्यालय और खनिज विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद अवैध खनन पर रोक नहीं लग पाई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकारियों तक मोटी रकम पहुंचने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत लोखड़ी, घुटकू, निरतु और सेंदरी क्षेत्र में लंबे समय से रेत और मुरूम का अवैध उत्खनन जारी है। खासकर सेंदरी और निरतु में इन दिनों बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ रसूखदार लोगों द्वारा करोड़ों रुपए की रेत और मिट्टी का अवैध कारोबार
किया जा चुका है तथा बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण भी किया गया है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। निरतु गांव में कई महीनों से 24 घंटे अवैध खनन जारी रहने की बात सामने आई है। जब मीडिया कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा कि रेत कहां और किस काम के लिए ले जाई जा रही है, तो पत्रकारों के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें धमकाया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। पत्रकारों की सूचना के बाद पटवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मशीनें हटा दी गई थीं। आरोप है कि मौके पर केवल औपचारिक पंचनामा बनाकर
कार्रवाई पूरी कर दी गई। अब सवाल यह उठता है कि जिन रास्तों से अधिकारियों का रोजाना आना-जाना होता है, वहां चल रहे अवैध खनन की जानकारी उन्हें कैसे नहीं है? उच्च अधिकारियों को लगातार सूचना देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तालाबों और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन का सिलसिला जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी खामोश हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन अवैध खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर करोड़ों रुपए के रेत और मुरूम चोरी का यह खेल यूं ही चलता
- कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत नवाचार किसानों को किया प्रेरित ।1
- बलौदा बाजार के सिमगा ब्लॉक के नवागांव में 'सुशासन तिहार' के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहाँ 17 ग्राम पंचायतों से 795 आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड, उज्ज्वला और स्वास्थ्य जैसी प्रमुख समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, नवागांव उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं में सुधार का भी आश्वासन दिया गया और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।3
- मंदिर में पूजा करते हुए बजरंगबली मंदिर है ग्राम पंचायत कुरूदी1
- वादा याद दिला रही जनता, पुराने बस स्टैंड से शराब दुकान हटाने की मांग तेज” कोरबा में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “बादाम खाइए और वादा याद करिए” रील के जरिए लोग उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को उनका पुराना आश्वासन याद दिला रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक विरोध और लगातार मांग के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।1
- युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा ने अज्ञात कारणों से किया आत्महत् आज नगर के युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों सहित नगरवासियों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि भोला वर्मा अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सक्रियता एवं युवाओं के बीच अच्छी पहचान के लिए जाने जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद PM के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भोला वर्मा भाजपा संगठन एवं सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते थे। नगर में उनकी पहचान एक सहज, सरल और लोगों की मदद करने वाले युवा नेता के रूप में थी। उनके अचानक निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं नगरवासियों में भारी ही गहरा दुख व्याप्त है।1
- सुशासन तिहार सिर्फ दिखावे का आम जनता को इससे खास लाभ नहीं है भाजपा सरकार कुशासन के नाम से जानी जा रही1
- ग्राम सेवार एवं सारधा मे कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी के दो प्रकरण का एक और आरोपी ग्राम सेवार एवं सारधा मे कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी के दो प्रकरण का एक और आरोपी चढ़ा चकरभाठा पुलिस के हत्थे गुरुवार की रात 9:30 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार * थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी के 02 प्रकरण में अब तक 03 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार। * आरोपियों द्वारा चोरी की गई संपत्ति - 16 नग बकरा, 15 नग बकरी, 06 नग पट्ठी कुल 37 नग कुल कीमती 77000 रुपए। * आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति - बकरे-बकरी को दुकान में काटने का औजार,तराजू ,बिक्री की गई रकम एवं वारदात में उपयोग किए गए मोटर साइकल जुमला कीमती 63000 रुपए। * प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं जिनकी पतासाजी किया जा रहा है। *पूर्व में गिरफ्तार आरोपी का नाम -* 01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। 02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। *आज गिरफ्तार आरोपी का नाम-* रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान पिता हामिद खान उम्र 25 साल निवासी चिल्हाटी धनुहार मोहल्ला थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* - थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15.03.2026 को ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि दोनों प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान चोरी के बकरी बकरा को खरीदकर कर दुकान में काटकर बिक्री करने वाले आरोपी रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान निवासी चिल्हाटी सरकंडा बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो 10 नग बकरा बकरी को खरीद कर अपने दुकान में काटकर बेचना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए मोटर साइकल एवं बकरा बकरी काटने औजार, तराजू,बिक्री की गई रकम जुमला कीमती 63000 रुपए को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।1
- कुदरी बैराज में मृतक का शव बरामद , 36 घंटे बाद नदी से बरामद निकाला ।1
- Post by बजरंग पटवा1