*महुआडांड़ में हाथियों का तांडव, घर तोड़ा, अनाज खाया, फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत* रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड के गनसा गांव में जंगली हाथियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार तड़के एक विशालकाय जंगली हाथी गांव में घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने मुनेश्वर नगेसिया के कच्चे घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।हाथी ने घर की दीवार और छत तोड़ने के बाद घर में रखा धान और करीब 50 किलो अरवा चावल खा लिया। इतना ही नहीं, घर में रखे बर्तन और अन्य कीमती सामानों को भी पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दिया। इसके बाद हाथी बीरबल नगेसिया की बाड़ी में पहुंचा और वहां लगी तैयार केले की फसल को पूरी तरह उजाड़ दिया। हाथी के अचानक गांव में घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया और मशाल जलाकर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।ग्रामीणों के अनुसार, यह अकेला हाथी पिछले एक सप्ताह से इलाके में सक्रिय है और हर रात गांवों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार बढ़ रहे हाथियों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं और रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से हाथी को तत्काल क्षेत्र से खदेड़ने, क्षतिग्रस्त घर और फसल का आकलन करने तथा पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

- गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।2
- चैनपुर (गुमला): अब बेटियों की सेहत को लेकर चैनपुर में एक अहम पहल शुरू की गई है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।1
- ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना1
- लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by AAM JANATA1
- बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत सिंदूर में निर्माण कार्य भारी अनियमित जल संसाधन के द्वारा कराए जा रहे काम गुणवत्ताहीन एवं घाटिया की सिम के नहर निर्माण किया जा रहा है जिसके लेकर ग्रामीणों ने जताया दुख1
- पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत 15 पड़हा गढ़कसमार के नेतृत्व में रानीगंज में मनाया गया वर्षगांठ2