logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

2 hrs ago
user_मेरा हक न्यूज
मेरा हक न्यूज
Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
2 hrs ago

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अखिलेश यादव का बड़ा फरमान! 100 दिन तक नेताओं की जुबान पर लगाम, ‘पर्चा’ से तय होगी बयानबाजी? उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले बड़ा सियासी अपडेट सामने आया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले 100 दिनों तक अनुशासन के साथ जमीनी मुद्दों पर फोकस करने की हिदायत दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से नेताओं के बीच पर्चा और किताब बांटने की तैयारी है, जिसमें उन प्रमुख मुद्दों को शामिल किया जाएगा जिनके जरिए सपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी। नेताओं को अपनी तरफ से गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचने और पार्टी लाइन के मुताबिक मुद्दे उठाने की हिदायत दी गई है। इस रणनीति में किसानों की खाद और DAP, एम्बुलेंस सेवा, Dial 100, खराब सड़कें, आरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, निजीकरण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे प्रमुख बताए जा रहे हैं। सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव का यह ‘100 दिन का अनुशासन प्लान’ और ‘पर्चा फार्मूला’ समाजवादी पार्टी को चुनावी मैदान में फायदा दिला पाएगा? क्या पार्टी नेताओं की बयानबाजी पर नियंत्रण से बीजेपी को राजनीतिक बढ़त लेने से रोका जा सकेगा? इस वीडियो में जानिए अखिलेश यादव के नए निर्देश, सपा की रणनीति, 100 दिन का प्लान और ‘पर्चा’ के पीछे की पूरी कहानी। वीडियो पसंद आए तो LIKE 👍, SHARE 📲 और G EXPRESS को SUBSCRIBE 🔔 जरूर करें। Disclaimer: यह वीडियो उपलब्ध राजनीतिक जानकारी और रिपोर्ट किए गए बयानों/घटनाक्रम के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी राजनीतिक दावे को अंतिम सत्य मानने से पहले आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि करें। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SPNews #UPPolitics #UPElection #UttarPradesh #AkhileshYadavNews #UPNews #समाजवादीपार्टी #अखिलेशयादव #यूपी_राजनीति #GExpress
    1
    अखिलेश यादव का बड़ा फरमान! 100 दिन तक नेताओं की जुबान पर लगाम, ‘पर्चा’ से तय होगी बयानबाजी?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले बड़ा सियासी अपडेट सामने आया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले 100 दिनों तक अनुशासन के साथ जमीनी मुद्दों पर फोकस करने की हिदायत दी है।
बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से नेताओं के बीच पर्चा और किताब बांटने की तैयारी है, जिसमें उन प्रमुख मुद्दों को शामिल किया जाएगा जिनके जरिए सपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी। नेताओं को अपनी तरफ से गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचने और पार्टी लाइन के मुताबिक मुद्दे उठाने की हिदायत दी गई है।
इस रणनीति में किसानों की खाद और DAP, एम्बुलेंस सेवा, Dial 100, खराब सड़कें, आरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, निजीकरण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव का यह ‘100 दिन का अनुशासन प्लान’ और ‘पर्चा फार्मूला’ समाजवादी पार्टी को चुनावी मैदान में फायदा दिला पाएगा? क्या पार्टी नेताओं की बयानबाजी पर नियंत्रण से बीजेपी को राजनीतिक बढ़त लेने से रोका जा सकेगा?
इस वीडियो में जानिए अखिलेश यादव के नए निर्देश, सपा की रणनीति, 100 दिन का प्लान और ‘पर्चा’ के पीछे की पूरी कहानी।
वीडियो पसंद आए तो LIKE 👍, SHARE 📲 और G EXPRESS को SUBSCRIBE 🔔 जरूर करें।
Disclaimer: यह वीडियो उपलब्ध राजनीतिक जानकारी और रिपोर्ट किए गए बयानों/घटनाक्रम के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी राजनीतिक दावे को अंतिम सत्य मानने से पहले आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि करें।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #SPNews #UPPolitics #UPElection #UttarPradesh #AkhileshYadavNews #UPNews #समाजवादीपार्टी #अखिलेशयादव #यूपी_राजनीति #GExpress
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • मां नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष ने पुनः जारी किया वीडियो , सुनिए क्या कहा, और अपने विचार भी बताइए मां नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष ने पुनः वीडियो जारी कर स्वतंत्रता दिवस पर लोअर मालरोड का जीर्णोद्धार कार्य पूरा नहीं होने के विरोध में लेटकर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। देखिए वीडियो। उनकी मांग कितनी जायज है और नैनीताल की जनता उनका साथ देना चाहिए या नहीं देना चाहिए ? इसका जवाब दें।
    1
    मां नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष ने पुनः जारी किया वीडियो , सुनिए क्या कहा, और अपने विचार भी बताइए 
मां नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष ने पुनः वीडियो जारी कर स्वतंत्रता दिवस पर लोअर मालरोड का जीर्णोद्धार कार्य पूरा नहीं होने के विरोध में लेटकर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। देखिए वीडियो।  उनकी मांग कितनी जायज है और नैनीताल की जनता उनका साथ देना चाहिए या नहीं देना चाहिए ? इसका जवाब दें।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    21 hrs ago
  • शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान कलेक्ट्रेट परिसर चम्पावत में गूंजे वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष, ड्रग फ्री देवभूमि का लिया संकल्प। जनता के हित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन का संकल्प लें विभागीय अधिकारी : जिलाधिकारी। संकट की घड़ी में गुड समेरिटन बने ग्रामीणों का जिलाधिकारी ने किया सम्मान। जनपद चम्पावत में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘जय हिन्द’, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का त्याग एवं बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वीर माताओं एवं वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें श्रीमती हरु देवी, माता शहीद राहुल रंसवाल (ऑपरेशन विजय); श्रीमती बची देवी, माता शहीद सिपाही जगत सिंह (ऑपरेशन रक्षक); श्रीमती पार्वती देवी, पत्नी शहीद सिपाही विक्रम सिंह (ऑपरेशन रक्षक); तथा श्रीमती रूपी देवी, पत्नी शहीद सिपाही ज्वाला दत्त (भारत-पाक युद्ध 1971) शामिल रहीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा संकट की घड़ी में साहस, मानवता और तत्परता का परिचय देने वाले स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को शॉल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खाई में उतरकर झाड़ियों को काटकर रास्ता बनाने वाली श्रीमती रूकमणी जोशी एवं श्रीमती जानकी देवी, सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने वाले श्री राकेश जोशी, श्री सूरज जोशी एवं श्री जोगा दत्त भट्ट तथा घायलों को मुख्य मार्ग तक लाने और अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले श्री भुवन चन्द्र जोशी, श्री हिमांशु जोशी, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री मनोज जोशी एवं श्री चन्द्रप्रकाश भट्ट शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी के साहस एवं मानवीय संवेदना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘तेरा हिमालय’ एवं ‘मिट्टी के बेटे’ प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस दौरान उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण, विकास, जनकल्याण एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को लेकर दिए गए संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुना। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत की विकास यात्रा विश्व के अनेक विकसित देशों से अलग और अपनी विशिष्ट सभ्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों ने उपनिवेशवाद, संसाधनों के दोहन और भेदभाव के दौर से गुजरकर विकास किया, जबकि भारत ने स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र, समानता और विविधता को साथ लेकर विकास की नई गाथा लिखी है। आजादी के 80 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद भारत एक, अखंड और निरंतर प्रगतिशील राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता में गणित, विज्ञान, भूगोल, आयुर्वेद, योग तथा प्राचीन गणतांत्रिक परंपराओं का समृद्ध ज्ञान रहा है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रत्येक अधिकारी को संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने जनपद के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का अवसर देता है। उन्होंने जनपद के विकास को गति देने के साथ ही गांवों से पलायन रोकने और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संकल्पबद्ध होकर निर्वहन करना ही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है। परियोजना निदेशक अजय सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने दायित्वों का मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया। श्री महेश चौड़ाकोटी एवं श्री चंद मोहन जोशी ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के संकल्प के अनुरूप सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एस.ए. सिद्दकी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शेरो-शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। उन्होंने कहा— “जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं, ये हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उम्मेद सिंह, एसडीएम बीसी पंत, एसडीएम उज्ज्वल डालाकोटी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
    4
    शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान
कलेक्ट्रेट परिसर चम्पावत में गूंजे वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष, ड्रग फ्री देवभूमि का लिया संकल्प।
जनता के हित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन का संकल्प लें विभागीय अधिकारी : जिलाधिकारी।
संकट की घड़ी में गुड समेरिटन बने ग्रामीणों का जिलाधिकारी ने किया सम्मान।
जनपद चम्पावत में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘जय हिन्द’, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का त्याग एवं बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वीर माताओं एवं वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें श्रीमती हरु देवी, माता शहीद राहुल रंसवाल (ऑपरेशन विजय); श्रीमती बची देवी, माता शहीद सिपाही जगत सिंह (ऑपरेशन रक्षक); श्रीमती पार्वती देवी, पत्नी शहीद सिपाही विक्रम सिंह (ऑपरेशन रक्षक); तथा श्रीमती रूपी देवी, पत्नी शहीद सिपाही ज्वाला दत्त (भारत-पाक युद्ध 1971) शामिल रहीं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा संकट की घड़ी में साहस, मानवता और तत्परता का परिचय देने वाले स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को शॉल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खाई में उतरकर झाड़ियों को काटकर रास्ता बनाने वाली श्रीमती रूकमणी जोशी एवं श्रीमती जानकी देवी, सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने वाले श्री राकेश जोशी, श्री सूरज जोशी एवं श्री जोगा दत्त भट्ट तथा घायलों को मुख्य मार्ग तक लाने और अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले श्री भुवन चन्द्र जोशी, श्री हिमांशु जोशी, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री मनोज जोशी एवं श्री चन्द्रप्रकाश भट्ट शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी के साहस एवं मानवीय संवेदना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘तेरा हिमालय’ एवं ‘मिट्टी के बेटे’ प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस दौरान उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण, विकास, जनकल्याण एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को लेकर दिए गए संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुना।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत की विकास यात्रा विश्व के अनेक विकसित देशों से अलग और अपनी विशिष्ट सभ्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों ने उपनिवेशवाद, संसाधनों के दोहन और भेदभाव के दौर से गुजरकर विकास किया, जबकि भारत ने स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र, समानता और विविधता को साथ लेकर विकास की नई गाथा लिखी है। आजादी के 80 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद भारत एक, अखंड और निरंतर प्रगतिशील राष्ट्र है।
उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता में गणित, विज्ञान, भूगोल, आयुर्वेद, योग तथा प्राचीन गणतांत्रिक परंपराओं का समृद्ध ज्ञान रहा है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रत्येक अधिकारी  को संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने जनपद के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का अवसर देता है। उन्होंने जनपद के विकास को गति देने के साथ ही गांवों से पलायन रोकने और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संकल्पबद्ध होकर निर्वहन करना ही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है।
परियोजना निदेशक अजय सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने दायित्वों का मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया। श्री महेश चौड़ाकोटी एवं श्री चंद मोहन जोशी ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया।
इसके साथ ही ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के संकल्प के अनुरूप सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एस.ए. सिद्दकी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शेरो-शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। उन्होंने कहा—
“जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं,
ये हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं।”
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उम्मेद सिंह, एसडीएम बीसी पंत, एसडीएम उज्ज्वल डालाकोटी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    1
    सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    user_Pankaj kamboj
    Pankaj kamboj
    Social worker कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे धरना प्रदर्शन, जारी किया वीडियो १५ अगस्त २०२६ के माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष के द्वारा लोअर मॉल रोड नैनीताल में कार्य पूर्ण ना होने के विरोध स्वरूप ग्राउंड जीरो पर लेट कर धरना दिए जाने के संबंध में। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा आने वाले १५ अगस्त २०२६ को शाम चार बजे लोअर मॉल रोड नैनीताल में उनके भरसक प्रयास प्रशासनिक वार्ता उच्च अधिकारी रत्नेश सक्सेना जी के कई बार झूठे लोअर मॉल रोड को खोल पाने के वादों तथा मंडल पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात के बाद लोअर मॉल रोड का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। बावज़ूद इसके की २६ June को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना द्वारा ग्राउंड जीरो पर अध्यक्ष पुनीत टंडन तथा मीडिया के कई चैनल और रिपोर्टरों के आश्वासन दिया था की १५ अगस्त वाले वीकेंड पर पर्यटकों और सभी स्थानीय निवासियों के लिए लोअर मॉल रोड को पूर्ण रूप से कार्य कर खोल दिया जाएगा। तथा इसी आश्वासन के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष ने तब अपना विरोध तथा धरने का निर्णय वापस लिया था। अब चुकी ना तो कार्य पूरा हो पाया है बल्कि कुछ समय से बंद है बल्कि १५ अगस्त तक किसी हालत में पूरा नहीं होता नज़र आ रहा है। और चुकी अध्यक्ष द्वारा उसी समय कह दिया था की व्यापार और व्यापारियों के हित के रहते तथा इस्थानोय निवासियों की असुविधाएं देखते साथ की बीते वर्षों से माउंटेन मैराथन भी इस बार नार्मल राउटिंग नहीं कर पा रही है इसीलिए पहले से ही दी हुई चेतावनी अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लोअर मॉल रोड में अनिश्चित कालीन लेट कर अपना विरोध करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है इसमें सभी व्यापारी और नैनीताल निवासी अपना योगदान कर उनकी हिम्मत बड़ा कर अपना अपना सहयोग प्रदान कर पायेंगे। यह विरोध धरना अनिश्चित काल के लिए किया जाएगा। तथा केवल लिक्विड और पानी के अलावा पुनीत टंडन अध्यक्ष कुछ भी नहीं खाएँगे। साथ ही ज़रूरत पड़ने पर अन्न जल का भी त्याग उनके द्वारा कर दिया जाएगा। माँ नयना देवी मैया और नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। सभी संबंधित अधिकारी और पुलिस प्रशासन इसे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल तथा संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की तरफ़ से लिखित जानकारी माने और संज्ञान लें। धन्यवाद। सिद्धार्थ छेत्री सह मीडिया प्रभारी माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल
    1
    माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे धरना प्रदर्शन, जारी किया वीडियो 
१५ अगस्त २०२६ के माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष के द्वारा लोअर मॉल रोड नैनीताल में कार्य पूर्ण ना होने के विरोध स्वरूप ग्राउंड जीरो पर लेट कर धरना दिए जाने के संबंध में।
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा आने वाले १५ अगस्त २०२६ को शाम चार बजे लोअर मॉल रोड नैनीताल में उनके भरसक प्रयास प्रशासनिक वार्ता उच्च अधिकारी रत्नेश सक्सेना जी के कई बार झूठे लोअर मॉल रोड को खोल पाने के वादों तथा मंडल पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात के बाद लोअर मॉल रोड का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। 
बावज़ूद इसके की २६ June को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना द्वारा ग्राउंड जीरो पर अध्यक्ष पुनीत टंडन तथा मीडिया के कई चैनल और रिपोर्टरों के आश्वासन दिया था की १५ अगस्त वाले वीकेंड पर पर्यटकों और सभी स्थानीय निवासियों के लिए लोअर मॉल रोड को पूर्ण रूप से कार्य कर खोल दिया जाएगा। तथा इसी आश्वासन के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष ने तब अपना विरोध तथा धरने का निर्णय वापस लिया था।
अब चुकी ना तो कार्य पूरा हो पाया है बल्कि कुछ समय से बंद है बल्कि १५ अगस्त तक किसी हालत में पूरा नहीं होता नज़र आ रहा है। और चुकी अध्यक्ष द्वारा उसी समय कह दिया था की व्यापार और व्यापारियों के हित के रहते तथा इस्थानोय निवासियों की असुविधाएं देखते साथ की बीते वर्षों से माउंटेन मैराथन भी इस बार नार्मल राउटिंग नहीं कर पा रही है इसीलिए पहले से ही दी हुई चेतावनी अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लोअर मॉल रोड में अनिश्चित कालीन लेट कर अपना विरोध करने का निर्णय लिया है। 
उम्मीद है इसमें सभी व्यापारी और नैनीताल निवासी अपना योगदान कर उनकी हिम्मत बड़ा कर अपना अपना सहयोग प्रदान कर पायेंगे। 
यह विरोध धरना अनिश्चित काल के लिए किया जाएगा। तथा केवल लिक्विड और पानी के अलावा पुनीत टंडन अध्यक्ष कुछ भी नहीं खाएँगे। साथ ही ज़रूरत पड़ने पर अन्न जल का भी त्याग उनके द्वारा कर दिया जाएगा।
माँ नयना देवी मैया और नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। 
सभी संबंधित अधिकारी और पुलिस प्रशासन इसे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल तथा संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की तरफ़ से लिखित जानकारी माने और संज्ञान लें। 
धन्यवाद।
सिद्धार्थ छेत्री 
सह मीडिया प्रभारी 
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • हल्द्वानी डिग्री कॉलेज के पास से शुक्रवार शाम को कुछ बाइक सवार चिलम नंगों का वीडियो सामने आया। जो दो बाईकों में सवार होकर, हाथ में बेल्ट लहराते हुए राह चलते लोगों पर हमला कर थे थे। सोशल मीडिया में इनका वीडियो जमकर वायरल हुआ। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तुरंत पुलिस टीम एक्टिव की। और तीन घंटे के भीतर ही छह चिलम नंगे पकड़े गए। जिसमें से दो ऐसे में जिन्हें अभी कच्छा पहनने की तमीज़ भी नहीं आई है यानी वो नाबालिग हैं। गिरफ्तारी के बाद चार बालिग नंगे माफी मांगते दिखे। जो नंगे गिरफ्तार हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं। 1. सीतेश आर्य, पुत्र रघु कुमार, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष। 2. गोपाल आर्य, पुत्र स्व. मदनलाल, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 30 वर्ष। 3. कुणाल बिष्ट, पुत्र शेर सिंह बिष्ट, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 22 वर्ष। 4. विशाल कुमार, पुत्र स्व. भुवन चंद, निवासी दमुवादूंगा, उम्र 27 वर्ष।
    1
    हल्द्वानी डिग्री कॉलेज के पास से शुक्रवार शाम को कुछ बाइक सवार चिलम नंगों का वीडियो सामने आया। जो दो बाईकों में सवार होकर, हाथ में बेल्ट लहराते हुए राह चलते लोगों पर हमला कर थे थे। सोशल मीडिया में इनका वीडियो जमकर वायरल हुआ। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तुरंत पुलिस टीम एक्टिव की। और तीन घंटे के भीतर ही छह चिलम नंगे पकड़े गए। जिसमें से दो ऐसे में जिन्हें अभी कच्छा पहनने की तमीज़ भी नहीं आई है यानी वो नाबालिग हैं। गिरफ्तारी के बाद चार बालिग नंगे माफी मांगते दिखे। जो नंगे गिरफ्तार हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं। 1. सीतेश आर्य, पुत्र रघु कुमार, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष। 2. गोपाल आर्य, पुत्र स्व. मदनलाल, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 30 वर्ष। 3. कुणाल बिष्ट, पुत्र शेर सिंह बिष्ट, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 22 वर्ष। 4. विशाल कुमार, पुत्र स्व. भुवन चंद, निवासी दमुवादूंगा, उम्र 27 वर्ष।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • एसटीएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस बाजपुर। विधानसभा बाजपुर के ग्राम इटावा स्थित एस.टी.एम. पब्लिक स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने क्षेत्र एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। वहीं एडवोकेट सतनाम सिंह ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    एसटीएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
बाजपुर। विधानसभा बाजपुर के ग्राम इटावा स्थित एस.टी.एम. पब्लिक स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने क्षेत्र एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। वहीं एडवोकेट सतनाम सिंह ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा
    1
    बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा
बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड हल्द्वानी व्यूरो रिपोर्ट हल्द्वानी में बाइक सवार युवक ने सड़क पर सरेआम बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराया।
    1
    उत्तराखंड हल्द्वानी व्यूरो रिपोर्ट हल्द्वानी में बाइक सवार युवक ने सड़क पर सरेआम बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराया।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Haldwani, Nainital•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.