शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान कलेक्ट्रेट परिसर चम्पावत में गूंजे वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष, ड्रग फ्री देवभूमि का लिया संकल्प। जनता के हित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन का संकल्प लें विभागीय अधिकारी : जिलाधिकारी। संकट की घड़ी में गुड समेरिटन बने ग्रामीणों का जिलाधिकारी ने किया सम्मान। जनपद चम्पावत में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘जय हिन्द’, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का त्याग एवं बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वीर माताओं एवं वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें श्रीमती हरु देवी, माता शहीद राहुल रंसवाल (ऑपरेशन विजय); श्रीमती बची देवी, माता शहीद सिपाही जगत सिंह (ऑपरेशन रक्षक); श्रीमती पार्वती देवी, पत्नी शहीद सिपाही विक्रम सिंह (ऑपरेशन रक्षक); तथा श्रीमती रूपी देवी, पत्नी शहीद सिपाही ज्वाला दत्त (भारत-पाक युद्ध 1971) शामिल रहीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा संकट की घड़ी में साहस, मानवता और तत्परता का परिचय देने वाले स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को शॉल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खाई में उतरकर झाड़ियों को काटकर रास्ता बनाने वाली श्रीमती रूकमणी जोशी एवं श्रीमती जानकी देवी, सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने वाले श्री राकेश जोशी, श्री सूरज जोशी एवं श्री जोगा दत्त भट्ट तथा घायलों को मुख्य मार्ग तक लाने और अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले श्री भुवन चन्द्र जोशी, श्री हिमांशु जोशी, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री मनोज जोशी एवं श्री चन्द्रप्रकाश भट्ट शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी के साहस एवं मानवीय संवेदना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘तेरा हिमालय’ एवं ‘मिट्टी के बेटे’ प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस दौरान उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण, विकास, जनकल्याण एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को लेकर दिए गए संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुना। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत की विकास यात्रा विश्व के अनेक विकसित देशों से अलग और अपनी विशिष्ट सभ्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों ने उपनिवेशवाद, संसाधनों के दोहन और भेदभाव के दौर से गुजरकर विकास किया, जबकि भारत ने स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र, समानता और विविधता को साथ लेकर विकास की नई गाथा लिखी है। आजादी के 80 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद भारत एक, अखंड और निरंतर प्रगतिशील राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता में गणित, विज्ञान, भूगोल, आयुर्वेद, योग तथा प्राचीन गणतांत्रिक परंपराओं का समृद्ध ज्ञान रहा है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रत्येक अधिकारी को संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने जनपद के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का अवसर देता है। उन्होंने जनपद के विकास को गति देने के साथ ही गांवों से पलायन रोकने और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संकल्पबद्ध होकर निर्वहन करना ही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है। परियोजना निदेशक अजय सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने दायित्वों का मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया। श्री महेश चौड़ाकोटी एवं श्री चंद मोहन जोशी ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के संकल्प के अनुरूप सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एस.ए. सिद्दकी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शेरो-शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। उन्होंने कहा— “जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं, ये हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उम्मेद सिंह, एसडीएम बीसी पंत, एसडीएम उज्ज्वल डालाकोटी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान कलेक्ट्रेट परिसर चम्पावत में गूंजे वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष, ड्रग फ्री देवभूमि का लिया संकल्प। जनता के हित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन का संकल्प लें विभागीय अधिकारी : जिलाधिकारी। संकट की घड़ी में गुड समेरिटन बने ग्रामीणों का जिलाधिकारी ने किया सम्मान। जनपद चम्पावत में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘जय हिन्द’, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का त्याग एवं बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वीर माताओं एवं वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें श्रीमती हरु देवी, माता शहीद राहुल रंसवाल (ऑपरेशन विजय);
श्रीमती बची देवी, माता शहीद सिपाही जगत सिंह (ऑपरेशन रक्षक); श्रीमती पार्वती देवी, पत्नी शहीद सिपाही विक्रम सिंह (ऑपरेशन रक्षक); तथा श्रीमती रूपी देवी, पत्नी शहीद सिपाही ज्वाला दत्त (भारत-पाक युद्ध 1971) शामिल रहीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा संकट की घड़ी में साहस, मानवता और तत्परता का परिचय देने वाले स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को शॉल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खाई में उतरकर झाड़ियों को काटकर रास्ता बनाने वाली श्रीमती रूकमणी जोशी एवं श्रीमती जानकी देवी, सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने वाले श्री राकेश जोशी, श्री सूरज जोशी एवं श्री जोगा दत्त भट्ट तथा घायलों को मुख्य मार्ग तक लाने और अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले श्री भुवन चन्द्र जोशी, श्री हिमांशु जोशी, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री मनोज जोशी एवं श्री चन्द्रप्रकाश भट्ट शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी के साहस एवं मानवीय संवेदना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘तेरा हिमालय’ एवं ‘मिट्टी के बेटे’ प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस दौरान उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण, विकास,
जनकल्याण एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को लेकर दिए गए संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुना। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत की विकास यात्रा विश्व के अनेक विकसित देशों से अलग और अपनी विशिष्ट सभ्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों ने उपनिवेशवाद, संसाधनों के दोहन और भेदभाव के दौर से गुजरकर विकास किया, जबकि भारत ने स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र, समानता और विविधता को साथ लेकर विकास की नई गाथा लिखी है। आजादी के 80 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद भारत एक, अखंड और निरंतर प्रगतिशील राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता में गणित, विज्ञान, भूगोल, आयुर्वेद, योग तथा प्राचीन गणतांत्रिक परंपराओं का समृद्ध ज्ञान रहा है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रत्येक अधिकारी को संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने जनपद के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने
का अवसर देता है। उन्होंने जनपद के विकास को गति देने के साथ ही गांवों से पलायन रोकने और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संकल्पबद्ध होकर निर्वहन करना ही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है। परियोजना निदेशक अजय सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने दायित्वों का मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया। श्री महेश चौड़ाकोटी एवं श्री चंद मोहन जोशी ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के संकल्प के अनुरूप सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एस.ए. सिद्दकी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शेरो-शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। उन्होंने कहा— “जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं, ये हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उम्मेद सिंह, एसडीएम बीसी पंत, एसडीएम उज्ज्वल डालाकोटी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
- चम्पावत:*शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान* चम्पावत:*शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान*1
- गंगोलीहाट में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील गंगोलीहाट में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व असीम उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी गणवेश में अनुशासित होकर भव्य प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रभातफेरी के उपरांत नगर के मुख्य चौराहे पर विशाल जनसमूह की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं तहसील क्षेत्र के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय पर गरिमापूर्ण ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम अंकित राज, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. उमाकांत, पशु चिकित्सालय में डॉ. मंजू असवाल, आंगनबाड़ी में चंद्रा महर, उद्यान विभाग में गौरव पंत, विकासखंड कार्यालय में बीडीओ प्रदीप बिष्ट, नगर पालिका में अध्यक्ष विमल रावल तथा हिमालयन ग्राम विकास समिति में राजेंद्र बिष्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर शहीद पवन सिंह सुगरा महाविद्यालय, पीएम श्री महाकाली इंटर कॉलेज, पीएम श्री गोपाल दत्त पाठक बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, जेबीएसजी इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, दशाईथल इंटर कॉलेज, चिटगल इंटर कॉलेज और मल्लागरखा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालयों में दिनभर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया। पूरे गंगोलीहाट क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना साफ दिखाई दी।3
- स्लग - खटीमा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ राष्ट्रभक्ति का दिखा जुनून स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में खटीमा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा मनोज शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत है और वे देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी लोगों का साधुवाद और आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली में युवाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। बाइट- 1 मनोज शाही कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा। बाइट -2 अजय मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में देवदार के पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं संघर्ष को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उपजिलाधिकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी अंशुल सिंह, राज्य मंत्री गंगा बिष्ट एवं गोविंद पिल्खवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके पश्चात मल्ला महल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मल्ला महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा अन्य कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस1
- प्रकाश प्रदूषण: आंखों से ओझल हो जाएंगे आसमान में टिमटिमाते तारे , पक्षियों समेत इंसानों का स्वास्थ्य भी होगा खराब रात के साफ आसमान में चमकते तारों को देखना अब पहले की तरह आसान नहीं रहा। दुनिया के तेजी से बढ़ते शहरों और रातों को बढ़ती रोशनी के विस्तार के कारण प्रकाश प्रदूषण (Light Pollution) लगातार बढ़ रहा है। इसका सबसे सीधा असर रात के आकाश की दृश्यता पर पड़ रहा है। शहरों में रहने वाले लोगों को अब पहले की तुलना में बहुत कम तारे दिखाई देते हैं। स्ट्रीट लाइट, इमारतों की रोशनी, विज्ञापन बोर्ड, वाहनों की लाइट और अन्य कृत्रिम प्रकाश स्रोत रात के वातावरण को लगातार चमकीला बना रहे हैं। जब यह प्रकाश वातावरण में फैलता है तो आकाश की प्राकृतिक अंधकारमय पृष्ठभूमि कम हो जाती है। परिणामस्वरूप कम चमक वाले तारे हमारी आंखों से दिखाई नहीं देते। तारों की संख्या क्यों कम दिखाई देती है? आकाश में तारों की संख्या कम नहीं हो रही है। समस्या यह है कि कृत्रिम रोशनी तारों की कमजोर चमक को ढक देती है। ग्रामीण और दूरदराज के अंधेरे क्षेत्रों में रात के आकाश में हजारों तारे और आकाशगंगा की पट्टी तक दिखाई दे सकती है, जबकि बड़े शहरों में केवल कुछ चमकीले तारे ही नजर आते हैं। खगोल वैज्ञानिकों के लिए भी यह एक गंभीर चुनौती है। दूर स्थित मंद तारों, आकाशगंगाओं और अन्य खगोलीय पिंडों का अध्ययन करने के लिए अत्यंत अंधेरे आकाश की आवश्यकता होती है। इसी कारण कई बड़ी वेधशालाएं शहरों से दूर और अपेक्षाकृत अंधेरे क्षेत्रों में स्थापित की जाती हैं। क्या एक दिन तारे पूरी तरह गायब हो जाएंगे? ऐसा कहना सही नहीं होगा कि पृथ्वी से सभी तारे पूरी तरह दिखाई देना बंद हो जाएंगे। हालांकि, यदि प्रकाश प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा तो शहरी क्षेत्रों में दिखाई देने वाले तारों की संख्या लगातार घट सकती है। सबसे अधिक प्रभावित वे तारे होंगे जिनकी चमक कम है। वहीं, सूर्य के बाद रात के आकाश में सबसे चमकीले खगोलीय पिंडों में शामिल चंद्रमा तथा कुछ चमकीले ग्रह और तारे सामान्यतः दिखाई देते रहेंगे। केवल खगोल विज्ञान की समस्या नहीं प्रकाश प्रदूषण का असर केवल तारों और खगोल विज्ञान तक सीमित नहीं है। रात और दिन के प्राकृतिक प्रकाश चक्र में बदलाव से पक्षियों, कीटों और अन्य जीवों के व्यवहार पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वैज्ञानिकों ने कृत्रिम रात्री प्रकाश और मानव जैविक घड़ी के बीच संबंधों पर भी अध्ययन किए हैं।4
- उत्तराखंड हल्द्वानी व्यूरो रिपोर्ट हल्द्वानी में बाइक सवार युवक ने सड़क पर सरेआम बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराया।1
- बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा1