Shuru
Apke Nagar Ki App…
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
Pandit Munna Lal Bhargav
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- फुलेरा: पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के बेटे विकास कुमावत और नेहा की शादी के आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, दिया कुमारी और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, विशेष रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह राठौड़ मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर, खंडेला विधायक सुभाष मील, चोमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री महेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक लाहोटी और वरिष्ठ नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने भी शिरकत की।1
- घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 15 माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं। पुलिस थाना गोठड़ा ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में करीब 15 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस टीम ने कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से दस्तयाब किया। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुभाषचंद सामोता के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 3 नवंबर 2024 को परिवादी श्रवण सिंह पुत्र देवीसिंह निवासी फुलसिंह जी का बाग, रामरायका की ढाणी (बागोरियां की ढाणी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वह घर पर बैठा चाय पी रहा था। इसी दौरान पांच कैंपर गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने सरियों, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया तथा घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमले में परिवादी को पैरों और पेट में चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने दोबारा आकर घर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान नामजद कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। हालांकि घटना के बाद आरोपी राहुल कुमार मीणा निवासी मौथवा की ढाणी, टोडपुरा फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।1
- झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक हिस्ट्रीशीटर ने तेज रफ्तार पिकअप से पुलिस के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि टक्कर मारने वाला हिस्ट्रीशीटर रोहित महला खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हिस्ट्रीशीटर रोहित महला को पहले झुंझुनूं रेफर किया गया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान बांडीयां नाले के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।।हादसे में पुलिस वाहन चालक भूपेंद्र, एएसआई सज्जन, कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल रविकांत घायल हो गए। हादसे में हिस्ट्रीशीटर रोहित महला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तुरंत गुढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला व्यक्ति रोहित महला है, जो गुढ़ा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के खिलाफ पूर्व में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब एक महीने पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। *पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया गया और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- Churu के नई सड़क स्थित झारियां वाला मोहल्ला (वार्ड नंबर 26) में नौजवान कमेटी और क्षेत्रवासियों की ओर से रमज़ान के 22वें रोजे पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कोम काज़ियांन के पूर्व सदर Zakir Jhariyawala ने दुआ कराकर रोजा खुलवाया और रमज़ान की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इंसान को अपने व्यवहार, विचार और शब्दों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। रमज़ान के पवित्र महीने में इबादत, दया और नेक कार्यों का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम में कोम काज़ियांन के सदर संजय भाटी, कांग्रेस नेता जमील चौहान, पार्षद शाहरूख खान, तौफीक खान, शाहिद खान चौहान, तारीख नागौरी, इस्माइल भाटी, पार्षद नोमान सैय्यद सहित कई लोग मौजूद रहे। नौजवान कमेटी वार्ड नंबर 26 के युवाओं ने रोजेदारों का स्वागत कर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सरकार की गाइडलाइन के आदेशों की पालन करना जरूरी कर्म करने से सफलता मिलती है इसी प्रकार थोड़ी सी कठिनाइयों का सामना करने से गैस सिलेंडर की पूर्ति होती रहेगी संघर्ष ही जीवन है1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1