Sis security भर्ती डिंडोरी जिले में भर्ती होने का स्थान,, करंजिया थाना परिसर 02/05/2026 अमरपुर थाना परिसर 03/05/2026 साहपुर थाना परिसर 04/05/2026 कोतवाली डिंडोरी थाना परिसर 10/05/2026 शाहपुरा थाना परिसर 11/05/2026 समनापुर थाना परिसर 12/05/2026 विक्रमपुर चौकी परिसर 13/05/2026 मेहंदवानी थाना परिसर 14/05/2026 गोपालपुर चौकी परिसर 15/05/2026 बिछिया चौकी परिसर 16/05/2026 कोतवाली डिंडोरी थाना परिसर 17/05/2026 गाड़ासरई थाना परिसर 19/05/2026 बजाग थाना परिसर 20/05/2026 आवेदन करने के लिए अपनी 10th कि मार्कशीट आधारकार्ड लेकर दिए गए स्थान पर 10:30 सुबह से 3:00 बजे दोपहर तक आकर फॉर्म भर सकते है Payment - 14000 se 25000 तक Duty location - All M.P and C.G. Mp में - भोपाल.इंदौर.प्रीतमपुर.जबलपुर C.G. में - बिलासपुर . रायगढ़ . रायपुर . दुर्ग . भिलाई. जागीर चांपा. मिलने वाली सुविधाएं .. वार्षिक वेतन वृद्धि. समय समय में प्रोमोशन. सरकारी पेंशन. PF. ग्रेच्युटी.बोनस . मेडिकल सुविधा. इंश्योरेंस.बच्चों की पढ़ाई अधिक जानकारी के संपर्क करे 6266995776 sampark kare 6266995776
Sis security भर्ती डिंडोरी जिले में भर्ती होने का स्थान,, करंजिया थाना परिसर 02/05/2026 अमरपुर थाना परिसर 03/05/2026 साहपुर थाना परिसर 04/05/2026 कोतवाली डिंडोरी थाना परिसर 10/05/2026 शाहपुरा थाना परिसर 11/05/2026 समनापुर थाना परिसर 12/05/2026 विक्रमपुर चौकी परिसर 13/05/2026 मेहंदवानी थाना परिसर 14/05/2026 गोपालपुर चौकी परिसर 15/05/2026 बिछिया चौकी परिसर 16/05/2026 कोतवाली डिंडोरी थाना परिसर 17/05/2026 गाड़ासरई थाना परिसर 19/05/2026 बजाग थाना परिसर 20/05/2026 आवेदन करने के लिए अपनी 10th कि मार्कशीट आधारकार्ड लेकर दिए गए स्थान पर 10:30 सुबह से 3:00 बजे दोपहर
तक आकर फॉर्म भर सकते है Payment - 14000 se 25000 तक Duty location - All M.P and C.G. Mp में - भोपाल.इंदौर.प्रीतमपुर.जबलपुर C.G. में - बिलासपुर . रायगढ़ . रायपुर . दुर्ग . भिलाई. जागीर चांपा. मिलने वाली सुविधाएं .. वार्षिक वेतन वृद्धि. समय समय में प्रोमोशन. सरकारी पेंशन. PF. ग्रेच्युटी.बोनस . मेडिकल सुविधा. इंश्योरेंस.बच्चों की पढ़ाई अधिक जानकारी के संपर्क करे 6266995776 sampark kare 6266995776
- sampark kare 62669957762
- डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।1
- Post by Akash Chakarwarti1
- Post by JIYAUDDIN ANSARI1
- जबलपुर। बड़ी खबर ... जबलपुर के बरगी डैम में आंधी तूफान में डूबा क्रूज 5 यात्रियों की मौत ,15 को बचाव दल ने पानी से निकाला बरगी बाँध में पलटा क्रूज 4 की मौत 11 लापता 15 को बचाया गया क्रूज पर 29 व्यक्ति सवार थे शेष की तलाश कार्य जारी घटनास्थल में मचा कोहराम एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय दल बल के साथ मौके पर मौजूद#जबलपुर #जबलपुरपुलिस #जबलपुरकलेक्टर #post #वायरल1
- कवर्धा - कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोको से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाती ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की धारदार हथियार (टंगिया) से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला ने अपने नाती जितेंद्र से रोटी मांगी थी। इसी मामूली बात पर आरोपी गुस्से में आ गया और आवेश में आकर उसने दादी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस अपनी और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को घेराबंदी कर कस्टडी मे लिया वहीं, फिर हाल आगे की कार्यवाही पिपरिया पुलिस कर रही है।1
- प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।2
- बसनिया बांध के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मंडला का हल्ला बोल प्रदर्शन1