ग्राम कोको में दादी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
ग्राम कोको में दादी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला
अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
- कवर्धा - कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोको से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाती ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की धारदार हथियार (टंगिया) से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला ने अपने नाती जितेंद्र से रोटी मांगी थी। इसी मामूली बात पर आरोपी गुस्से में आ गया और आवेश में आकर उसने दादी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस अपनी और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को घेराबंदी कर कस्टडी मे लिया वहीं, फिर हाल आगे की कार्यवाही पिपरिया पुलिस कर रही है।1
- प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।2
- कवर्धा के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे बैगा आदिवासी।। सड़क बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण4
- कांकेर पुलिस ने मोबाइल कारोबार में बढ़ते अपराधों को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं। क्या अब बिना पहचान और दस्तावेज के मोबाइल खरीदना-बेचना संभव होगा? पुलिस द्वारा आयोजित बैठक में मोबाइल दुकानदारों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि पुराने मोबाइल खरीदते समय विक्रेता का ID प्रूफ लेना और उसका रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। बिना बिल के किसी भी मोबाइल को अनलॉक करने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसके साथ ही चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में CCTV कैमरे लगाने, ग्राहकों का विवरण दर्ज करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति एप’ के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। क्या इन नियमों के पालन से साइबर अपराधों में कमी आएगी? पुलिस ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सवाल के पीछे एक लड़की नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल छुपा है: क्या आज आम आदमी खुलकर अपनी राजनीतिक राय रख पाता है? *1. डर का मनोविज्ञान* कैमरे के सामने आते ही बहुत से लोग असहज हो जाते हैं। ऊपर से सवाल अगर सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा हो, तो डर दोगुना हो जाता है। ये डर सिर्फ पश्चिम बंगाल या TMC का नहीं है। हर राज्य में, हर पार्टी के शासन में आम लोग कैमरे पर बोलने से कतराते हैं। कारण? - *ट्रोलिंग का डर*: सोशल मीडिया पर एक बयान से रातों-रात विलेन बन सकते हैं। - *स्थानीय दबाव*: मोहल्ले-गांव में राजनीतिक पहचान बन जाती है, जिससे रोजमर्रा के काम अटक सकते हैं। - *कानूनी पचड़े*: मानहानि, FIR, या पुलिस पूछताछ का डर भी लोगों को चुप करा देता है। *2. कैमरा बनाम असली राय* 99 Khabar जैसे चैनल अक्सर "पब्लिक रिएक्शन" लेते हैं। पर कैमरा देखते ही 90% लोग डिप्लोमेटिक हो जाते हैं। जो लड़की मुस्कुरा रही है, हो सकता है वो वाकई डरी हो, या हो सकता है वो राजनीति पर बोलना ही न चाहती हो, या हो सकता है एडिटिंग से संदर्भ बदला गया हो। एक 15 सेकंड की क्लिप से पूरी "सच्चाई" जानना मुश्किल है। *3. असली मुद्दा क्या है?* मुद्दा TMC या ममता बनर्जी का नहीं है। मुद्दा है कि क्या हमने ऐसा माहौल बनाया है जहां असहमति सामान्य बात हो? लोकतंत्र में सरकार के खिलाफ बोलना अपराध नहीं, अधिकार है। पर अधिकार और हकीकत में फर्क तब आता है जब बोलने की कीमत चुकानी पड़े। चाहे BJP हो, कांग्रेस हो, TMC हो या कोई और - अगर आम नागरिक सवाल पूछने से डर रहा है, तो खामी नेता में नहीं, सिस्टम में है। और सिस्टम हम सब से बनता है। निष्कर्ष किसी एक लड़की की "सच्चाई" से ज्यादा जरूरी है ये समझना कि वो डर क्यों पैदा हुआ। जवाबदेही सिर्फ नेता की नहीं, हमारी भी है। जब तक हम सुनने का माद्दा नहीं रखेंगे, तब तक लोग बोलने की हिम्मत नहीं करेंगे। कैमरे के सामने मुस्कुराती लड़की डरी हुई भी हो सकती है, और नहीं भी। पर एक समाज के तौर पर हमें खुद से पूछना चाहिए - क्या हमने बोलने की आजादी को सिर्फ संविधान की किताब तक सीमित कर दिया है?1
- Post by Rameshwar sahu1
- तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुशल कुमार ने अपनी पैशन प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 22 AH 2808) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घटना 6 अप्रैल 2026 की है, जब बैकुंठ शराब दुकान के पास से अज्ञात चोर वाहन चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामले में पतासाजी करते हुए ग्राम भूमिया-सांकरा नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों को रोका। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बैकुंठ शराब दुकान के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव उर्फ शोले (36 वर्ष), निवासी चूनाभट्ठी थाना गंज, रायपुर और गजेन्द्र धीवर (19 वर्ष), निवासी निषाद पारा रांवाभाठा थाना खमतराई, रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2
- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया गया।आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा1