Shuru
Apke Nagar Ki App…
जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने से मचा हड़कंप जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं
Rameshwar sahu
जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने से मचा हड़कंप जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तिल्दा पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 2 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिल्दा केम्प क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा दोनों के खिलाफ जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद निषाद (19 वर्ष), निवासी अंबेडकर चौक तिल्दा, और महेश भारती (19 वर्ष), निवासी भैरवगढ़ धाम तिल्दा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।2
- कांकेर पुलिस ने मोबाइल कारोबार में बढ़ते अपराधों को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं। क्या अब बिना पहचान और दस्तावेज के मोबाइल खरीदना-बेचना संभव होगा? पुलिस द्वारा आयोजित बैठक में मोबाइल दुकानदारों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि पुराने मोबाइल खरीदते समय विक्रेता का ID प्रूफ लेना और उसका रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। बिना बिल के किसी भी मोबाइल को अनलॉक करने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसके साथ ही चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में CCTV कैमरे लगाने, ग्राहकों का विवरण दर्ज करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति एप’ के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। क्या इन नियमों के पालन से साइबर अपराधों में कमी आएगी? पुलिस ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *जनता से सीधे संवाद में नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विकास को बताया पहली प्राथमिकता* कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आज 01 मई को अंबेडकर चौक स्थित वीर सावरकर भवन में जनससमया निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रं. 01 से 27 तक के निवासियों से मूलभूत समस्या व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये। शिविर में नगर पालिका परिषद कवर्धा शहर के समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होनें समस्त विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। *जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद-सांसद संतोष पाण्डेय* छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन जनता और प्रशासन के बीच सेतु निर्माण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। सांसद पांडेय ने कहा जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी प्रशासन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की सराहना की। श्री पांडेय ने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन की यह संयुक्त कोशिश आम नागरिकों को सशक्त बना रही है। *हमारा उद्देश्य, समस्याओं का शीघ्र समाधान-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी* नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत आज वीर सावकर भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में प्राप्त आवेदनांे में अधोसंरचना मांग जैसे आवेदनों का सूक्ष्मता का परीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर सीसी रोड़, नाली निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर वार्ड में विकास कार्य कराये जायेगें। उन्होनें कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य शहर के विकास और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का निराकरण करना व उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना। स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होनें मंच के माध्यम से अपील करते हुए कह कि अपने-अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में सहयोग करें और नगर पालिका के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। *समस्याओं से रूबरू हुए अधिकारीगण* छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत कवर्धा शहर के सभी वार्ड के हितग्राहियों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत परिवारों के समस्याओं से रूबरू होने उनके समस्याओं को समझने व उसका निराकरण करने का प्रयास करते हुए शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना है। नगर पालिका की जनप्रतिनिधि टीम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी टीम व खाद्य विभाग, नजूल विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज एक ही जगह उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना है। *हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ* नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद कवर्धा को 71, नजुल शाखा को 8, विद्युत विभाग को 10, श्रम विभाग को 4, खाद्य विभाग को 11, समाज कल्याण विभाग को 2 एवं राजस्व विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार आज कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। *राशन कार्ड व ट्रायसिकल मिले* नगर पालिका द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पालिका एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को तत्काल ट्रायसिकल उपस्थिति अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद संतोष पाण्डेय के साथ, नगर पालिका अध्यक्ष चद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, सभापतिगण बिहारी राम धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, पार्षद सुनील साहू, डोनेश राजपूत, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि हरीश साहू, पार्षद प्रतिनिधि हरीश कंुभकार, केशरी चंद सोनी, कैलाश कौशिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उपअभियंता शिवकुमार गर्ग, रा.प्रभारी श्रीनिवास द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।4
- तेज रफ्तार कार पोल से टकराई: 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो घायल गोबरा नवापारा में तड़के हादसा, बिजली आपूर्ति ठप; नाबालिग के वाहन चलाने पर उठे सवाल नवापारा राजिम. नवापारा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य किशोर घायल हो गए। यह हादसा गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज रोड स्थित महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सतनामी पारा, नवापारा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद नाबालिग द्वारा वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।2
- 11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी के दौरान दूल्हन ने एक ऐसी हरकत की जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दूल्हा सपनों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। बैंड-बाजों के साथ बारात का स्वागत हुआ और दूल्हा जयमाला के मंच पर दुल्हन का इंतजार करने लगा। दुल्हन भी पूरी तरह सजी-धजी हाथ में वरमाला लेकर मंच तक पहुंची, लेकिन अगले ही पल ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दुल्हन मंच से ही कूदकर भाग गई और अपने ब्यॉयफ्रेंड के गले में वरमाला पहना दी।। इससे बारात में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया।1
- तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आशुतोष देवांगन को तथा पुलिस अधीक्षक के नाम थाना तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। मासूम बच्चियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं, जो बेहद चिंताजनक है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। जिला कोषाध्यक्ष मोती हिंदुजा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराधी समाज के लिए कलंक हैं और उन्हें जीने का अधिकार नहीं होना चाहिए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कार्यक्रम में अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा, सेवक बर्मन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, हरी मारखण्डे, देवा दास टंडन, के. कृष्ण मूर्ति, तोरण जांगड़े, ओम ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, कैलाश गांधी, लाला शर्मा, द्वारिका साहू, हेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और सख्त कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।3
- 11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM1
- कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम कोको में घटित हत्या की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।3