logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आशुतोष देवांगन को तथा पुलिस अधीक्षक के नाम थाना तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। मासूम बच्चियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं, जो बेहद चिंताजनक है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। जिला कोषाध्यक्ष मोती हिंदुजा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराधी समाज के लिए कलंक हैं और उन्हें जीने का अधिकार नहीं होना चाहिए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कार्यक्रम में अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा, सेवक बर्मन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, हरी मारखण्डे, देवा दास टंडन, के. कृष्ण मूर्ति, तोरण जांगड़े, ओम ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, कैलाश गांधी, लाला शर्मा, द्वारिका साहू, हेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और सख्त कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

5 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आशुतोष देवांगन को तथा पुलिस अधीक्षक के नाम थाना तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। मासूम बच्चियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं, जो बेहद चिंताजनक है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने

कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। जिला कोषाध्यक्ष मोती हिंदुजा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराधी समाज के लिए कलंक हैं और उन्हें जीने का अधिकार नहीं होना चाहिए। नेताओं

ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कार्यक्रम में अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा, सेवक बर्मन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, हरी मारखण्डे, देवा दास टंडन, के. कृष्ण मूर्ति, तोरण जांगड़े, ओम ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, कैलाश गांधी, लाला शर्मा, द्वारिका साहू, हेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और सख्त कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आशुतोष देवांगन को तथा पुलिस अधीक्षक के नाम थाना तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। मासूम बच्चियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं, जो बेहद चिंताजनक है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। जिला कोषाध्यक्ष मोती हिंदुजा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराधी समाज के लिए कलंक हैं और उन्हें जीने का अधिकार नहीं होना चाहिए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कार्यक्रम में अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा, सेवक बर्मन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, हरी मारखण्डे, देवा दास टंडन, के. कृष्ण मूर्ति, तोरण जांगड़े, ओम ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, कैलाश गांधी, लाला शर्मा, द्वारिका साहू, हेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और सख्त कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
    3
    तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आशुतोष देवांगन को तथा पुलिस अधीक्षक के नाम थाना तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। मासूम बच्चियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।
जिला कोषाध्यक्ष मोती हिंदुजा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराधी समाज के लिए कलंक हैं और उन्हें जीने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान कार्यक्रम में अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा, सेवक बर्मन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, हरी मारखण्डे, देवा दास टंडन, के. कृष्ण मूर्ति, तोरण जांगड़े, ओम ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, कैलाश गांधी, लाला शर्मा, द्वारिका साहू, हेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और सख्त कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by Thaneswar Simga Cg News
    1
    Post by Thaneswar Simga Cg News
    user_Thaneswar Simga Cg News
    Thaneswar Simga Cg News
    Reporter Bhatapara, Baloda Bazar•
    7 hrs ago
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम कोको में घटित हत्या की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    3
    कवर्धा।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम  धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम कोको में घटित हत्या की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई।
मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया।
तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_अभिनव पहल
    अभिनव पहल
    Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
    56 min ago
  • *सुशासन तिहार के पड़ोस में 'कुशासन खनन उत्सव', अफसरों की सूचना पर मुरुम माफिया हुए 'अदृश्य'!* *गोबरा नवापारा।* एक तरफ छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहार के शिविर लगाकर जनता को न्याय दिलाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गोबरा नवापारा तहसील के ग्राम पंचायत नवागांव में उसी शिविर से चंद कदमों की दूरी पर मुरुम का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसे कहते हैं 'सुशासन की नाक के नीचे कुशासन का कारोबार'। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही चैन माउंटेन और हाइवा मशीनें जमीन का सीना चीर रही थीं। जब इसकी सूचना जिम्मेदार खनिज अधिकारियों को दी गई तो कमाल हो गया। अफसर पहुंचते, उससे पहले ही चैन माउंटेन और हाइवा हवा हो गए। मानो माफियाओं के पास अधिकारियों के आने का 'लाइव लोकेशन' पहले से था। शिकायत के 3 घंटे बाद तक भी खनिज विभाग का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंच पाया। सवाल उठता है कि माफियाओं को किसने खबर कर दी? क्या खनिज विभाग और मुरुम माफियाओं के बीच 'अदृश्य तार' जुड़े हैं? विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन पर गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। कोई कहता है "टीम रवाना हो गई", तो कोई कहता है "जांच कर रहे हैं"। लेकिन मौके पर न टीम दिखी, न जांच। सुशासन तिहार में आवेदन देने की बात ग्रामीण व्यंग्य कस रहे हैं कि "साहब, यहां सुशासन का आवेदन जमा हो रहा है और उधर कुशासन की मशीनें मुरुम लूट रही हैं।" बिना रॉयल्टी, बिना अनुमति के रोज सैकड़ों हाइवा मुरुम ढोया जा रहा है। शासन को लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब खनिज विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो खनन माफिया पूरे गांव की जमीन ही खोद डालेंगे। फिलहाल नवागांव में 'खनन उत्सव' जारी है और सुशासन तिहार के बैनर मुंह चिढ़ा रहे हैं।
    3
    *सुशासन तिहार के पड़ोस में 'कुशासन खनन उत्सव', अफसरों की सूचना पर मुरुम माफिया हुए 'अदृश्य'!*
*गोबरा नवापारा।* एक तरफ छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहार के शिविर लगाकर जनता को न्याय दिलाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गोबरा नवापारा तहसील के ग्राम पंचायत नवागांव में उसी शिविर से चंद कदमों की दूरी पर मुरुम का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसे कहते हैं 'सुशासन की नाक के नीचे कुशासन का कारोबार'।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही चैन माउंटेन और हाइवा मशीनें जमीन का सीना चीर रही थीं। जब इसकी सूचना जिम्मेदार खनिज अधिकारियों को दी गई तो कमाल हो गया। अफसर पहुंचते, उससे पहले ही चैन माउंटेन और हाइवा हवा हो गए। मानो माफियाओं के पास अधिकारियों के आने का 'लाइव लोकेशन' पहले से था। शिकायत के 3 घंटे बाद तक भी खनिज विभाग का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंच पाया। 
सवाल उठता है कि माफियाओं को किसने खबर कर दी? क्या खनिज विभाग और मुरुम माफियाओं के बीच 'अदृश्य तार' जुड़े हैं? विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन पर गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। कोई कहता है "टीम रवाना हो गई", तो कोई कहता है "जांच कर रहे हैं"। लेकिन मौके पर न टीम दिखी, न जांच।
सुशासन तिहार में आवेदन देने की बात ग्रामीण व्यंग्य कस रहे हैं कि "साहब, यहां सुशासन का आवेदन जमा हो रहा है और उधर कुशासन की मशीनें मुरुम लूट रही हैं।" बिना रॉयल्टी, बिना अनुमति के रोज सैकड़ों हाइवा मुरुम ढोया जा रहा है। शासन को लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है। 
ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब खनिज विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो खनन माफिया पूरे गांव की जमीन ही खोद डालेंगे। फिलहाल नवागांव में 'खनन उत्सव' जारी है और सुशासन तिहार के बैनर मुंह चिढ़ा रहे हैं।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आज परिणाम घोषित किए गए बलौदा बाजार जिले के मेरिट में आए छात्रों को आज जिला प्रशासन की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा प्रशस्ति पत्र दिया
    1
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आज परिणाम घोषित किए गए बलौदा बाजार जिले के मेरिट में आए छात्रों को आज जिला प्रशासन की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा प्रशस्ति पत्र दिया
    user_Pradeep Maheshwari
    Pradeep Maheshwari
    Lawyer बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    1
    Post by SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    user_SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • welcome to new bolo 😱🤣💯 army 🤣 the baithkar Chala Gaya photo mein sabka
    1
    welcome to new bolo 😱🤣💯 army 🤣 the baithkar Chala Gaya photo mein sabka
    user_Kartikgiri
    Kartikgiri
    Doctor Raipur, Chhattisgarh•
    5 hrs ago
  • *डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ रहा विकास– सांसद श्री संतोष पाण्डेय* *शिविर में 85 आवेदन हुए प्राप्त, हितग्राहियों को मिला त्वरित लाभ* *शिविर में हितग्रहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित* कवर्धा, 01 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन तिहार के तहत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन से जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और उनके आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर में ट्रायसाइकिल, राशनकार्ड सहित साक्षी राजपूत को सक्षम योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 80 हजार का चेक प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में 85 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, वार्डों के पार्षदगण सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जन समस्या निवारण शिविर के दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्ति का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तभी संभव है, जब वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासी मुख्यधारा से जुड़ें। इसी उद्देश्य से नक्सल मुक्ति और पुनर्वास अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। सांसद श्री पाण्डेय ने बताया कि अब इन वनांचल क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सड़क, शिक्षा संस्थान, एजुकेशन हब, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। साथ ही तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरी की दर से की जा रही है, जिससे वनवासियों और आदिवासियों को आर्थिक संबल मिल रहा है। सांसद ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबरी पर नहीं लाया जाएगा, तब तक सुशासन की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास, भोजन, कपड़ा, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं आमजन तक पहुंचाई जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से जारी है। सांसद श्री पाण्डेय ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से घर-घर गैस कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत डायलिसिस, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं रखें तथा आवेदन दें। उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। सभी को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए, ताकि समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता तक पहुंच रहा है। यह अभियान शासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के जरिए जनता के छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। शासन ने जनसेवा का जो संकल्प लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता और कृतज्ञता के साथ निभाया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि गांव, शहर और वार्ड स्तर तक शासन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। शिविरों में आवेदन लेने से लेकर उनके निराकरण तक की पूरी प्रक्रिया सरल और सुगम बनाई गई है। आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड, विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनाना जैसे कार्य तत्काल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें संबंधित उच्च कार्यालयों को भेजा जा रहा है, जहां उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान करना ही शासन का लक्ष्य है। सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण किया जा रहा हैं। *जिले के इन स्थानों में किया जाएगा शिविर का आयोजन* सुशासन तिहार के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार आगामी 04 मई को झलमला (बोड़ला), 05 मई को चारभांठा, 06 मई को अमनिया, 07 मई को बम्हनी, चिल्फी, 08 मई सामुदायिक भवन पंडरिया, 11 मई को उसरवाही, 12 मई को बिरनपुर, 13 मई को रणवीरपुर, 14 मई को घुटुरकुण्डी, 15 मई को तरेगांव जंगल, 18 मई को मक्के, 19 मई को सहसपुर लोहारा, 20 मई को खैरझिटी पुराना, 21 मई को इंदौरी, 22 मई को खडौदाकला, 25 मई को गांगपुर, 26 मई को सेन्हाभठा, पंडरिया, 28 मई को जेवडनखुर्द, 29 मई को मिनमिनिया मैदान, सर्व मांगलिक भवन वार्ड 07 बोड़ला, 01 जून को सिंघनपुरी जंगल, 02 जून को अंधियारखोर, 03 जून को खैरबनाकला, 04 जून को नगर पंचायत पाण्डातराई, 05 जून को सर्व मांगलिक भवन बोड़ला, 08 जून को दामापुर, 09 जून को गेगड़ा और 10 जून को सर्व मांगलिक भवन वार्ड 15 पिपरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
    4
    *डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ रहा विकास– सांसद श्री संतोष पाण्डेय*
*शिविर में 85 आवेदन हुए प्राप्त, हितग्राहियों को मिला त्वरित लाभ*
*शिविर में हितग्रहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*
कवर्धा, 01 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन तिहार के तहत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन से जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।
शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और उनके आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर में ट्रायसाइकिल, राशनकार्ड सहित साक्षी राजपूत को सक्षम योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 80 हजार का चेक प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में 85 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, वार्डों के पार्षदगण सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 
जन समस्या निवारण शिविर के दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्ति का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तभी संभव है, जब वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासी मुख्यधारा से जुड़ें। इसी उद्देश्य से नक्सल मुक्ति और पुनर्वास अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।
सांसद श्री पाण्डेय ने बताया कि अब इन वनांचल क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सड़क, शिक्षा संस्थान, एजुकेशन हब, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। साथ ही तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरी की दर से की जा रही है, जिससे वनवासियों और आदिवासियों को आर्थिक संबल मिल रहा है। सांसद ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबरी पर नहीं लाया जाएगा, तब तक सुशासन की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास, भोजन, कपड़ा, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं आमजन तक पहुंचाई जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से जारी है।
सांसद श्री पाण्डेय ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से घर-घर गैस कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत डायलिसिस, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांसद श्री पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं रखें तथा आवेदन दें। उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। सभी को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए, ताकि समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता तक पहुंच रहा है। यह अभियान शासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के जरिए जनता के छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। शासन ने जनसेवा का जो संकल्प लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता और कृतज्ञता के साथ निभाया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि गांव, शहर और वार्ड स्तर तक शासन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। शिविरों में आवेदन लेने से लेकर उनके निराकरण तक की पूरी प्रक्रिया सरल और सुगम बनाई गई है। आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड, विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनाना जैसे कार्य तत्काल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें संबंधित उच्च कार्यालयों को भेजा जा रहा है, जहां उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान करना ही शासन का लक्ष्य है। सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण किया जा रहा हैं।
*जिले के इन स्थानों में किया जाएगा शिविर का आयोजन*
सुशासन तिहार के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार आगामी 04 मई को झलमला (बोड़ला), 05 मई को चारभांठा, 06 मई को अमनिया, 07 मई को बम्हनी, चिल्फी, 08 मई सामुदायिक भवन पंडरिया, 11 मई को उसरवाही, 12 मई को बिरनपुर, 13 मई को रणवीरपुर, 14 मई को घुटुरकुण्डी, 15 मई को तरेगांव जंगल, 18 मई को मक्के, 19 मई को सहसपुर लोहारा, 20 मई को खैरझिटी पुराना, 21 मई को इंदौरी, 22 मई को खडौदाकला, 25 मई को गांगपुर, 26 मई को सेन्हाभठा, पंडरिया, 28 मई को जेवडनखुर्द, 29 मई को मिनमिनिया मैदान, सर्व मांगलिक भवन वार्ड 07 बोड़ला, 01 जून को सिंघनपुरी जंगल, 02 जून को अंधियारखोर, 03 जून को खैरबनाकला, 04 जून को नगर पंचायत पाण्डातराई, 05 जून को सर्व मांगलिक भवन बोड़ला, 08 जून को दामापुर, 09 जून को गेगड़ा और 10 जून को सर्व मांगलिक भवन वार्ड 15 पिपरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
    user_अभिनव पहल
    अभिनव पहल
    Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.