Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालाबाजारी करने का नया तरीका आया सामने, मध्य प्रदेश शासन लिखी बुलेरो से की जा रही थी राजश्री गुटखा की अवैध काला बाजारी उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले की मड़ावरा पुलिस ने 15 मार्च की शाम करीब 4 एक बुलेरो वाहन से बड़ी मात्रा में राजश्री गुटखा को पकड़ लिया है। यह बुलेरो वाहन टीकमगढ़ जिले का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बुलेरो वाहन पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था और वाहन में भारी मात्रा में राजश्री गुटखा से भरी हुई बोरियां रखी थी। मड़ावरा पुलिस ने इस बुलेरो वाहन को पकड़कर जांच शुरू कर दी है।
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
कालाबाजारी करने का नया तरीका आया सामने, मध्य प्रदेश शासन लिखी बुलेरो से की जा रही थी राजश्री गुटखा की अवैध काला बाजारी उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले की मड़ावरा पुलिस ने 15 मार्च की शाम करीब 4 एक बुलेरो वाहन से बड़ी मात्रा में राजश्री गुटखा को पकड़ लिया है। यह बुलेरो वाहन टीकमगढ़ जिले का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बुलेरो वाहन पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था और वाहन में भारी मात्रा में राजश्री गुटखा से भरी हुई बोरियां रखी थी। मड़ावरा पुलिस ने इस बुलेरो वाहन को पकड़कर जांच शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- बिहार के बेगुसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले हेलीपैड परिसर में अचानक एक सांड घुस गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था के बीच अफरा-तफरी मच गई, बैल को भगाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर नीतीश कुमार का आगमान होना था उससे पहले ही हेलिपैड पर बैल की एंट्री हो गई, सोशल मीडिया पर अब वीडियो हो रहा वायरल #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by Dharmendra Raikwar1
- पाली में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई जयंती, संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन आयोजित पाली। नगर में मां कर्मा बाई जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा साहू समाज धर्मशाला में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के भक्तिपूर्ण भजनों के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान से समाज व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मां कर्मा बाई के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि मां कर्मा बाई का जीवन सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है और समाज को उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को सामाजिक एकता बनाए रखने और धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम में पत्रकारगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सामान लेते समय एक्सपायरी दिनांक को अवश्य देखें। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को जानकारी दी गई तथा दंड के प्रावधान बताए। डिजिटल फ्रॉड से अपने आप को सुरक्षित रखने एवं भ्रामक विज्ञापनों तथा प्रलोभन के चक्कर में लोगों को कैसे फंसाया जाता है, घटनाओं को साँझा किया। उन्होंने बताया कि जब हमें कोई भुगतान करना पड़ता है तब ओटीपी या क्यूआर कोड स्कैन करना होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए कोई भी ओटीपी या क्यूआर कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी सामान खरीदें उसका पक्का बिल अवश्य लें, खाद्य वस्तुओं और दबाईयों पर एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें। सामान खरीदते समय मानक बाँटो द्वारा तौल करने के बाद ही खरीदारी करें। उपभोक्ताओं के अधिकार एवं धोखाधड़ी से सुरक्षा आधारित जागरूकता शॉर्ट फिल्म के माध्यम से उपभोक्ता के अधिकारों एवं फ्रॉड से सुरक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण जानकारी साँझा की गई।3
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई जयंती,, नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,, झांकियां रही प्रमुख आकर्षण का केंद्र बड़ी संख्या में साहू समाज की महिला और पुरुष रहे मौजूद गली-गली पुष्प वर्षा कर की गई मां कर्मा बाई की पूजा अर्चना1
- टीकमगढ़। पवित्र रमज़ान के अवसर पर सदर विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला शेखो के मोहल्ले की कुमैदान मज्जिद पहुँचे, जहाँ उन्होंने नमाज़ अदा करने आए रोज़ेदारों से मुलाक़ात की और सभी को रमज़ान की मुबारकबाद दी। इस मौके पर विधायक बुन्देला ने रोज़ेदारों के साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार किया। इफ़्तार के दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और सेवा का पैग़ाम देता है। मज्जिद में बड़ी संख्या में मौजूद रोज़ेदारों ने भी विधायक का स्वागत किया। इफ़्तार से पहले सभी ने देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक़्क़ी लिए दुआ की। विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने कहा कि सभी धर्म हमें आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं और समाज में मिल-जुलकर रहने की भावना को मजबूत करते हैं। रमज़ान का यह पवित्र महीना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और मज्जिद कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक, वार्ड नंबर 15 की पार्सल अनीस अहमद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष खलील खान वरिष्ठ पत्रकार लतीफ अली, , हबीब सूर्य प्रकाश दद्दी, पिंटू जैन, शाहिद खान, गौरव शर्मा पत्रकार सत्तार बाबा पत्रकार मोहसिन अहमद पत्रकार नसीम अली कुमैदान मस्जिद सदर हाजी शेख जफ़र हाजी गोस बाबू जी अब्दुल रज्जाक सदर मोहम्मद रसिल खान एवं कई शेखों के मोहल्ले के लोग शामिल रहे1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- यार मत कर… मेरी कसम…” दोस्त की गुहार बेअसर, ब्लैकमेलिंग से टूटे युवक ने लगा ली फांसी दमोह/हटा। दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले युवक का दोस्त उसे ऐसा कदम उठाने से रोकने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी एक भी बात युवक को रोक नहीं सकी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था और किसी के द्वारा उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। घटना से पहले उसके दोस्त ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की और बार-बार कहा – “यार मत कर… मेरी कसम…” लेकिन युवक ने आखिरकार फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक को कौन और किस बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यदि ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1