मऊ। स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ में पांच मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने घोषणा की कि सौर ऊर्जा पार्क का नाम स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा। मैसर्स नेक्सजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की ओर से करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद मऊ में स्वच्छ एवं सस्ती बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे करीब पांच हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मऊ के विकास को लेकर सरकार गंभीर कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और जिले के विकास का स्पष्ट विजन उनके पास था। जिस विकसित मऊ की परिकल्पना उन्होंने की थी, उसे आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मऊ में सड़क, बिजली, परिवहन, रेलवे और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने लोगों से विकास की दिशा में आगे बढ़ने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की। बोले- सिद्धार्थ राय चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ता बनकर करूंगा काम अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी ए.के. शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय यदि कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी का रास्ता रोकने नहीं आए हैं। उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला महादेव या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। सिद्धार्थ राय ने की मोदी सरकार की सराहना स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश को आगे ले जाने का स्पष्ट विजन है। उन्होंने स्वयं को मोदीभक्त बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, एमएलसी (सुभासपा) बिच्छे लाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, ऋषिकांत राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मऊ। स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ में पांच मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने घोषणा की कि सौर ऊर्जा पार्क का नाम स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा। मैसर्स नेक्सजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की ओर से करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद मऊ में स्वच्छ एवं सस्ती बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे करीब
पांच हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मऊ के विकास को लेकर सरकार गंभीर कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और जिले के विकास का स्पष्ट विजन उनके पास था। जिस विकसित मऊ की परिकल्पना उन्होंने की थी, उसे आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मऊ में सड़क, बिजली, परिवहन, रेलवे और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी
जा रही है। उन्होंने लोगों से विकास की दिशा में आगे बढ़ने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की। बोले- सिद्धार्थ राय चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ता बनकर करूंगा काम अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी ए.के. शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय यदि कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी का रास्ता रोकने नहीं आए हैं। उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला महादेव या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। सिद्धार्थ राय
ने की मोदी सरकार की सराहना स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश को आगे ले जाने का स्पष्ट विजन है। उन्होंने स्वयं को मोदीभक्त बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, एमएलसी (सुभासपा) बिच्छे लाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, ऋषिकांत राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- मऊ। स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ में पांच मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने घोषणा की कि सौर ऊर्जा पार्क का नाम स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा। मैसर्स नेक्सजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की ओर से करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद मऊ में स्वच्छ एवं सस्ती बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे करीब पांच हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मऊ के विकास को लेकर सरकार गंभीर कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और जिले के विकास का स्पष्ट विजन उनके पास था। जिस विकसित मऊ की परिकल्पना उन्होंने की थी, उसे आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मऊ में सड़क, बिजली, परिवहन, रेलवे और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने लोगों से विकास की दिशा में आगे बढ़ने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की। बोले- सिद्धार्थ राय चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ता बनकर करूंगा काम अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी ए.के. शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय यदि कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी का रास्ता रोकने नहीं आए हैं। उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला महादेव या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। सिद्धार्थ राय ने की मोदी सरकार की सराहना स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश को आगे ले जाने का स्पष्ट विजन है। उन्होंने स्वयं को मोदीभक्त बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, एमएलसी (सुभासपा) बिच्छे लाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, ऋषिकांत राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।4
- स्व. कल्पनाथ राय ने ए.के. शर्मा के रूप में लिया पुनर्जन्म” — सिद्धार्थ राय मऊ। घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सारीसाथी में स्थित सौर ऊर्जा पार्क के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय कल्पनाथ राय के बेटे सिद्धार्थ राय ने मंच से अपने पिता के विकास कार्यों को याद करते हुए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की जमकर सराहना की। सिद्धार्थ राय ने कहा कि “कोई किसी को यूं ही नहीं मानता। ए.के. शर्मा में भी स्वर्गीय कल्पनाथ राय की तरह विकास कार्य कराने की क्षमता है। ऐसा लगता है कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने ए.के. शर्मा के रूप में पुनर्जन्म लिया है।” उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पिता ने क्षेत्र के विकास के लिए बड़े-बड़े कार्य कराए और मऊ को विकास की नई पहचान दिलाई, उसी दिशा में ए.के. शर्मा भी लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के विकास कार्यों की जमकर वाहवाही की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भारी भीड़ के बीच सिद्धार्थ राय का यह बयान चर्चा का विषय बना रहा। 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- आजमगढ़ : जहानागंज में संत रविदास की कलश बंधन यात्रा का जोरदार स्वागत, गूंजे जयकारे आजमगढ़: जिले के जहानागंज क्षेत्र में हरिद्वार से प्रस्थान कर पहुँची संत शिरोमणि रविदास की कलश बंधन यात्रा का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। यात्रा के जहानागंज मंडल पहुंचने पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और ‘संत रविदास अमर रहें’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रतिमा पूजन के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ यात्रा के कोल्हूखोर पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास और भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत, क्षेत्र की महिलाओं ने श्रद्धाभाव से अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इन प्रमुख गांवों से गुजरी यात्रा यह कलश बंधन यात्रा जहानागंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और गांवों से होती हुई गुजरी। यात्रा का मार्ग निम्नलिखित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा: कोल्हूखोर रामपुर जहानागंज बाजार तुलसीपुर टिसौरा अहिरौली गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद इस धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश यादव और सुरेंद्र चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सामाजिक समरसता और भाईचारे का संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती मिलती है।1
- निर्माणाधीन भवन का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, चंद्रमा ऋषि धाम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को थाना कंधरापुर परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने थाना कंधरापुर क्षेत्र स्थित चंद्रमा ऋषि धाम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- रोड कि समस्या के लिए डर डर भटकते लोग, कोई सुनने वाला नहीं हैं! ग्राम सभा सूरवत ब्लॉक कासिमाबाद, कि रोड कि समस्या से वहा के लोग कई सालो से परेशान हैं! जिसकी समस्या हर्बक अस्तर पर किया जा चुका हैं परन्तु ब्लाक, अस्तर से कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है सेक्रेटरी लेखपाल वीडियो एसडीएम दम तथा आइजीआर हर जगह 5 साल से वहां के लोग प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन ग्राम सभा सुरवत के वर्तमान प्रधान का कहना है कि मुझे सुरवत के उत्तर टोला हरिजन बस्ती में कोई विकास का कार्य नहीं करना है चाहे जो भी जहां भी शिकायत कर लो जितना भी जोर लगा लो! सुरवत के उत्तर टोला के लोगों - बच्चों को स्कूल जाने में समस्या रोजगार पर जाने वालों की समस्या अपने दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकालने की समस्या बीमारी की इलाज के लिए जाने के लिए समस्या हो जाती है अपने घरों से में रोड तक नहीं आ पाते हैं जो एक पुराना रोड था 15 साल पहले बना था वर्तमान में टूट गया है जिसकी रिपेयर की मांग 5 साल से कह रहे हैं लेकिन ग्राम प्रधान के कहने से अधिकारी भी सेक्रेटरी हर बार नए-नए बहाने लगाकर के रिपोर्ट लगा देते हैं! उधर पानी निकासी की व्यवस्था भी नहीं है लोगों को घरों का पानी घरों के आगे जमा होता है जिसमें एक-एक साल का बच्चा गिर के डूब के मर गया फिर भी प्रधान के अंदर दया नहीं है कि रोड की व्यवस्था कर सके ना ही किसी सिक्योरिटी वीडियो को परवाह है की समस्या को दूर कराया जाए हर बार हम लोग हफ्ते 10- 15 दिन पर ब्लॉक के चक्कर काटते रहते हैं अधिकारी को फोन करते रहते हैं लेकिन टालमटोल जवाब मिलता है!1
- 11 अगस्त को लगन मैरिज हॉल में होगा सपा का भव्य कार्यक्रम। बेल्थरारोड: नगर स्थित लगन मैरिज हॉल में आगामी 11 अगस्त को समाजवादी पार्टी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सपा नेता राजेश पासवान ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं। मुलायम सिंह यूथ विकेट के विधानसभा अध्यक्ष - मक्की अजीज ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।1
- स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का हुआ अनावरण, एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, लगे नारे मऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननेता स्व. श्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।1
- वायरल वीडियो - गोविन्द साहब,मंच से योगी बाबा का भाषण जारी रहा, लेकिन मैदान में कुर्सियां खाली होती गईं। सवाल ये नहीं कि भीड़ कितनी थी, सवाल ये है कि लोग क्यों उठकर चले गए?1