logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों चालकों का अनोखा सम्मान मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों चालकों का अनोखा सम्मान मैहर । जिले के ग्राम सोनवारी में विरोध का ऐसा अनोखा तरीका देखने को मिला जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। ओवरलोड खनिज ट्रकों और तेज रफ्तार सवारी वाहनों से बढ़ते हादसों के खिलाफ ग्रामीणों ने व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। वाहनों को रोककर ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और तंज कसते हुए कहा—मोक्षदायिनी वाहन दौड़ाने के लिए धन्यवाद!ग्रामीणों का आरोप है कि हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन सख्ती नहीं कर रहा, जबकि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं।अब बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन जागेगा या सड़क पर यूँ ही मौत की रफ्तार दौड़ती रहेगी?

22 hrs ago
user_Tej pratap Kacher
Tej pratap Kacher
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों चालकों का अनोखा सम्मान मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों चालकों का अनोखा सम्मान मैहर । जिले के ग्राम सोनवारी में विरोध का ऐसा अनोखा तरीका देखने को मिला जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। ओवरलोड खनिज ट्रकों और तेज रफ्तार सवारी वाहनों से बढ़ते हादसों के खिलाफ ग्रामीणों ने व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। वाहनों को रोककर ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और तंज कसते हुए कहा—मोक्षदायिनी वाहन दौड़ाने के लिए धन्यवाद!ग्रामीणों का आरोप है कि हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन सख्ती नहीं कर रहा, जबकि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं।अब बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन जागेगा या सड़क पर यूँ ही मौत की रफ्तार दौड़ती रहेगी?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *मैहर के ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अपनाया व्यंग्यपूर्ण विरोध* मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम सोनवारी में ओवरलोड खनिज वाहनों और तेज रफ्तार सवारी गाडिय़ों के खिलाफ ग्रामीणों ने एक अनोखा और व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन किया है। हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा इस बार हंसी-मजाक और तंज के रूप में फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर ओवरलोड ट्रकों और बसों को रोका, ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और घंटी बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, धन्यवाद! आप मैहर प्रशासन के सहयोग से इस सड़क पर मोक्षदायिनी विमान दौड़ा रहे हैं। आम जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझकर कुचलते रहिए, प्रशासन आपके साथ है! ग्रामीणों का आरोप है कि ये ओवरलोड खनिज वाहन और तेज रफ्तार वाली गाडिय़ां आए दिन हादसे न्योता दे रही हैं। सड़कें जर्जर हो रही हैं, लोगों की जान जोखिम में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इस अनोखे विरोध ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी तस्वीरें शेयर कर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। यह प्रदर्शन न केवल ग्रामीणों की निराशा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन को आईना भी दिखा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस व्यंग्य को समझते हुए ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती दिखाएगा, या फिर व्यंग्य ही जनता की आवाज बनकर रह जाएगा? मैहर की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब सिस्टम सुनता नहीं, तो जनता अपनी भाषा में जवाब देती है।
    3
    *मैहर के ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अपनाया व्यंग्यपूर्ण विरोध*
मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम सोनवारी में ओवरलोड खनिज वाहनों और तेज रफ्तार सवारी गाडिय़ों के खिलाफ ग्रामीणों ने एक अनोखा और व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन किया है। हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा इस बार हंसी-मजाक और तंज के रूप में फूट पड़ा।
ग्रामीणों ने सड़क पर ओवरलोड ट्रकों और बसों को रोका, ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और घंटी बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, धन्यवाद! आप मैहर प्रशासन के सहयोग से इस सड़क पर मोक्षदायिनी विमान दौड़ा रहे हैं। आम जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझकर कुचलते रहिए, प्रशासन आपके साथ है!
ग्रामीणों का आरोप है कि ये ओवरलोड खनिज वाहन और तेज रफ्तार वाली गाडिय़ां आए दिन हादसे न्योता दे रही हैं। सड़कें जर्जर हो रही हैं, लोगों की जान जोखिम में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इस अनोखे विरोध ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी तस्वीरें शेयर कर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।
यह प्रदर्शन न केवल ग्रामीणों की निराशा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन को आईना भी दिखा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस व्यंग्य को समझते हुए ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती दिखाएगा, या फिर व्यंग्य ही जनता की आवाज बनकर रह जाएगा? मैहर की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब सिस्टम सुनता नहीं, तो जनता अपनी भाषा में जवाब देती है।
    user_Sayyed Tarik ali
    Sayyed Tarik ali
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ​सतना, मध्य प्रदेश सतना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप उर्फ लल्लू साकेत के रूप में हुई है, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। ​मुख्य घटनाक्रम ​पुरानी रंजिश/मामला: यह मामला 10 जुलाई 2024 का है। कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। ​परिजनों की शिकायत: नाबालिग के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ​पुलिस की कार्रवाई: कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। ​गिरफ्तारी और जेल ​आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ​नोट: पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
    1
    ​सतना, मध्य प्रदेश
सतना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप उर्फ लल्लू साकेत के रूप में हुई है, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
​मुख्य घटनाक्रम
​पुरानी रंजिश/मामला: यह मामला 10 जुलाई 2024 का है। कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी।
​परिजनों की शिकायत: नाबालिग के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
​पुलिस की कार्रवाई: कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
​गिरफ्तारी और जेल
​आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
​नोट: पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों चालकों का अनोखा सम्मान मैहर । जिले के ग्राम सोनवारी में विरोध का ऐसा अनोखा तरीका देखने को मिला जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। ओवरलोड खनिज ट्रकों और तेज रफ्तार सवारी वाहनों से बढ़ते हादसों के खिलाफ ग्रामीणों ने व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। वाहनों को रोककर ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और तंज कसते हुए कहा—मोक्षदायिनी वाहन दौड़ाने के लिए धन्यवाद!ग्रामीणों का आरोप है कि हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन सख्ती नहीं कर रहा, जबकि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं।अब बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन जागेगा या सड़क पर यूँ ही मौत की रफ्तार दौड़ती रहेगी?
    1
    मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों चालकों का अनोखा सम्मान
मैहर । जिले के ग्राम सोनवारी में विरोध का ऐसा अनोखा तरीका देखने को मिला जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। ओवरलोड खनिज ट्रकों और तेज रफ्तार सवारी वाहनों से बढ़ते हादसों के खिलाफ ग्रामीणों ने व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। वाहनों को रोककर ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और तंज कसते हुए कहा—मोक्षदायिनी वाहन दौड़ाने के लिए धन्यवाद!ग्रामीणों का आरोप है कि हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन सख्ती नहीं कर रहा, जबकि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं।अब बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन जागेगा या सड़क पर यूँ ही मौत की रफ्तार दौड़ती रहेगी?
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खामेनई की हत्या के विरोध में शिया बहुल कारगिल में भारी प्रदर्शन
    1
    खामेनई की हत्या के विरोध में शिया बहुल कारगिल में भारी प्रदर्शन
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • *मैहर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जरियारी एक बार फिर से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है।* *ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि पंचायत में भले कितना भी भ्रष्टाचार हो जाए, लेकिन जनपद पंचायत मैहर के सीईओ अशोक तिवारी कोई कार्रवाई नहीं करते।* ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच लगातार यह कहती हैं कि— “चाहे जितनी शिकायतें कर लो, काम तो यही तरीके से होगा… क्योंकि हर काम में ऊपर तक कमीशन जाता है। अच्छा करो या खराब करो—कमीशन तो देना ही पड़ता है।” ग्रामीणों का आरोप है कि इसी कमीशन व्यवस्था के कारण— गांव में घटिया निर्माण, अधूरे काम, बिना समिति गठन के भुगतान, और अनियमित विकास कार्य लगातार जारी हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतें कई बार सीईओ कार्यालय मैहर में दी गईं, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। ग्रामीणों के शब्दों में— “जब तक कमीशन पहुंचता रहता है, तब तक किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता।” ग्रामीण अब चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    1
    *मैहर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जरियारी एक बार फिर से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है।*
*ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि पंचायत में भले कितना भी भ्रष्टाचार हो जाए, लेकिन जनपद पंचायत मैहर के सीईओ अशोक तिवारी कोई कार्रवाई नहीं करते।*
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच लगातार यह कहती हैं कि—
“चाहे जितनी शिकायतें कर लो, काम तो यही तरीके से होगा… क्योंकि हर काम में ऊपर तक कमीशन जाता है। अच्छा करो या खराब करो—कमीशन तो देना ही पड़ता है।”
ग्रामीणों का आरोप है कि इसी कमीशन व्यवस्था के कारण—
गांव में घटिया निर्माण,
अधूरे काम,
बिना समिति गठन के भुगतान,
और अनियमित विकास कार्य लगातार जारी हैं।
लोगों का कहना है कि शिकायतें कई बार सीईओ कार्यालय मैहर में दी गईं, लेकिन कार्रवाई शून्य रही।
ग्रामीणों के शब्दों में—
“जब तक कमीशन पहुंचता रहता है, तब तक किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता।”
ग्रामीण अब चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *PWD की बनाई सड़क जर्जर, टूटी:घटिया निर्माण का आरोप; स्थानीय लोगों में रोष, लाखों रुपए दिखाई गई लागत* *40 दिन पहले बनाई गई सड़क कई जगह से उखड़ गई है*। अमरपाटन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरदत्त से कुम्हारी रोड का निर्माण मात्र 40 दिन पहले पूरा हुआ था, लेकिन अब यह कई जगहों से टूट चुकी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह सड़क दो साल तक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी रही और स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। निवासियों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण की लागत लाखों रुपये दिखाई गई, वहीं वास्तविक खर्च एक लाख रुपये से भी कम का लगता है। इससे बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इस मामले को डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। उनकी मांग है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वर्तमान में सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    4
    *PWD की बनाई सड़क जर्जर,  टूटी:घटिया निर्माण का आरोप; स्थानीय लोगों में रोष, लाखों रुपए दिखाई गई लागत* 
*40 दिन पहले बनाई गई सड़क कई जगह से उखड़ गई है*। 
अमरपाटन  में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरदत्त  से कुम्हारी रोड का निर्माण मात्र 40  दिन पहले पूरा हुआ था, लेकिन अब यह कई जगहों से टूट चुकी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
यह सड़क दो साल तक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी रही और स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया।  निवासियों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण की लागत लाखों रुपये दिखाई गई, वहीं वास्तविक खर्च एक लाख रुपये से भी कम का लगता है। इससे बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इस मामले को डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। उनकी मांग है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वर्तमान में सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    8 hrs ago
  • *रजक समाज मैहर के द्वारा राष्ट्र संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।* मैहर - सोमवती आश्रम रजक समाज समिति मैहर संयुक्त अखंड भारत रजक महासभा के द्वारा स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्र संत गाडगे बाबा जी की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम से मैहर में मनाई गई ।एबीआरएम के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रजक सतना, अखंड भारत रजक महासभा सतना के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत रजक पूर्व सरपंच बरेठिया,जिला संरक्षक रमेश रजक बगहा के विशेष अतिथि के रूप शामिल हुए सबसे पहले सभी अतिथि एवं सामाजिक बंधुओं ने राष्ट्र संत गाडगे बाबा के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि प्रणाम नमन किया। संस्कृति नृत्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक संतोष रजक अध्यक्ष मैहर रहे।जिसमें मुख्य रूप से युवा जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र रजक सतना, कैलाश नाथ रजक,कैदीलाल रजक, महेन्द्र रजक, संतोष रजक,शुभम रजक , सूरज रजक, आशीष रजक, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा, आदि सैकड़ों लोग एवं महिला शक्ति मौजूद रही।
    1
    *रजक समाज मैहर के द्वारा राष्ट्र संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।* 
मैहर - सोमवती आश्रम रजक समाज समिति मैहर संयुक्त अखंड भारत रजक महासभा के द्वारा स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्र संत गाडगे बाबा जी की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम से मैहर में मनाई गई ।एबीआरएम के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रजक सतना, अखंड भारत रजक महासभा सतना के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत रजक पूर्व सरपंच बरेठिया,जिला संरक्षक रमेश रजक बगहा के विशेष अतिथि के रूप शामिल हुए सबसे पहले सभी अतिथि एवं सामाजिक बंधुओं ने राष्ट्र संत गाडगे बाबा के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि प्रणाम नमन किया। संस्कृति नृत्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक संतोष रजक अध्यक्ष मैहर रहे।जिसमें मुख्य रूप से युवा जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र रजक सतना, कैलाश नाथ रजक,कैदीलाल रजक, महेन्द्र रजक, संतोष रजक,शुभम रजक , सूरज रजक, आशीष रजक, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा, आदि सैकड़ों लोग एवं महिला शक्ति मौजूद रही।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • ​सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले में मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के कड़े निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर में लगातार जांच अभियान चला रही है। ​खोवा मंडी और मिठाई कारखानों पर छापा ​शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगतदेव तालाब रोड स्थित प्रसिद्ध खोवा मंडी में औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मंडी के भीतर संचालित कई मिठाई कारखानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को कई कारखानों में भारी गंदगी और साफ-सफाई की कमी देखने को मिली, जो स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ है। ​नमूने लिए गए, विक्रेताओं में मचा हड़कंप ​कार्यवाही के दौरान टीम ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और कच्ची सामग्रियों के सैंपल (नमूने) एकत्र किए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ​जैसे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। कई विक्रेता और दुकानदार अपनी दुकानें और सामान छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। ​प्रशासन की चेतावनी ​खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिठाई निर्माता या विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्माण स्थल पर स्वच्छता बनाए रखें और शुद्ध सामग्री का ही उपयोग करें।
    1
    ​सतना, मध्य प्रदेश
सतना जिले में मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के कड़े निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर में लगातार जांच अभियान चला रही है।
​खोवा मंडी और मिठाई कारखानों पर छापा
​शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगतदेव तालाब रोड स्थित प्रसिद्ध खोवा मंडी में औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मंडी के भीतर संचालित कई मिठाई कारखानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को कई कारखानों में भारी गंदगी और साफ-सफाई की कमी देखने को मिली, जो स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ है।
​नमूने लिए गए, विक्रेताओं में मचा हड़कंप
​कार्यवाही के दौरान टीम ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और कच्ची सामग्रियों के सैंपल (नमूने) एकत्र किए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
​जैसे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। कई विक्रेता और दुकानदार अपनी दुकानें और सामान छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।
​प्रशासन की चेतावनी
​खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिठाई निर्माता या विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्माण स्थल पर स्वच्छता बनाए रखें और शुद्ध सामग्री का ही उपयोग करें।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.