logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धमतरी में भुगतान को लेकर निगम के सामने ठेकेदारों का धरना, गुणवत्ता जांच के बाद भुगतान का आश्वासन धमतरी। नगर निगम धमतरी एक बार फिर भुगतान को लेकर सवालों के घेरे में है। काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पिंटू अग्रवाल और मितेश जैन निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि एसबीएम सहित विभिन्न विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के बाद भी उन्हें महीनों से भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ठेकेदारों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इधर, महापौर ने निगम का पक्ष रखते हुए कहा कि भुगतान नियमानुसार किया जाता है। संबंधित कार्यों की गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान जारी किया जाएगा। फिलहाल ठेकेदारों के धरने से निगम में भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है।

1 hr ago
user_Deepak Sahu
Deepak Sahu
Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

धमतरी में भुगतान को लेकर निगम के सामने ठेकेदारों का धरना, गुणवत्ता जांच के बाद भुगतान का आश्वासन धमतरी। नगर निगम धमतरी एक बार फिर भुगतान को लेकर सवालों के घेरे में है। काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पिंटू अग्रवाल और मितेश जैन निगम कार्यालय के

सामने धरने पर बैठ गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि एसबीएम सहित विभिन्न विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के बाद भी उन्हें महीनों से भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ठेकेदारों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं

हुआ, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इधर, महापौर ने निगम का पक्ष रखते हुए कहा कि भुगतान नियमानुसार किया जाता है। संबंधित कार्यों की गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान जारी किया जाएगा। फिलहाल ठेकेदारों के धरने से निगम में भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कुर्मी समाज द्वारा राजिम में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन, 54 प्रतिभागी हुए शामिल राजिम :- कुर्मी समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशव्यापी छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रतिभागियों के लिए राजिम में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां निर्धारित समय 12 से 02 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के कुर्मी समाज के 54 प्रतिभावान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के द्वारा आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग के सांसद दुर्ग विजय बघेल द्वारा घोषित की गई है। द्वितीय पुरस्कार 17 हजार रुपए अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग प्रीतपाल सिंह बेलचंदन के द्वारा,तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा,चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए व पंचम पुरस्कार 9 हजार रुपए समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात आने वाले 5 अन्य मेधावी प्रतिभागियों को 3-3 हजार प्रति प्रतिभागी सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। *नगरपालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने दिया भविष्य निर्माण का संदेश* परीक्षा के सफल समापन के उपरांत आयोजित मार्गदर्शन सत्र में राजिम नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को समाज, राष्ट्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। इसके अलावा डॉ ओमप्रकाश वर्मा ने भी प्रतिभागियों को रक्तदान और समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वे पूर्ण रूप से तैयार होंगे। ऐसे आयोजन से युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा और आने वाले समय में अन्य समाज भी इस आयोजन से प्रेरणा लेंगे। आयोजन को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में समाज के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। परीक्षा प्रभारी के रूप में कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा एवं केंद्राध्यक्ष के रूप में मनीष देव वर्मा ने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक आशीष दिल्लीवार, पर्यवेक्षक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, शंकर वर्मा, दशरथ वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा और देवेंद्र वर्मा,सोहनलाल वर्मा,विजयमणि वर्मा ,गोपालराम वर्मा,ज्ञानचंद वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    3
    कुर्मी समाज द्वारा राजिम में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन, 54 प्रतिभागी हुए शामिल

राजिम :- कुर्मी समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशव्यापी छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रतिभागियों के लिए राजिम में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां निर्धारित समय 12 से 02 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के कुर्मी समाज के 54 प्रतिभावान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के द्वारा आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग के सांसद दुर्ग विजय बघेल द्वारा घोषित की गई है। द्वितीय पुरस्कार 17 हजार रुपए अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग प्रीतपाल सिंह बेलचंदन के द्वारा,तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा,चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए व पंचम पुरस्कार 9 हजार रुपए समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात आने वाले 5 अन्य मेधावी प्रतिभागियों को 3-3 हजार प्रति प्रतिभागी सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
*नगरपालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने दिया भविष्य निर्माण का संदेश*
परीक्षा के सफल समापन के उपरांत आयोजित मार्गदर्शन सत्र में राजिम नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को समाज, राष्ट्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। इसके अलावा डॉ ओमप्रकाश वर्मा ने भी प्रतिभागियों को रक्तदान और समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वे पूर्ण रूप से तैयार होंगे। ऐसे आयोजन से युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा और आने वाले समय में अन्य समाज भी इस आयोजन से प्रेरणा लेंगे। आयोजन को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में समाज के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। परीक्षा प्रभारी के रूप में कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा एवं केंद्राध्यक्ष के रूप में मनीष देव वर्मा ने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक आशीष दिल्लीवार, पर्यवेक्षक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, शंकर वर्मा, दशरथ वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा और देवेंद्र वर्मा,सोहनलाल वर्मा,विजयमणि वर्मा ,गोपालराम वर्मा,ज्ञानचंद वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । महिला ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी! सोशल मीडिया पर बिहार की रहने वाली ममता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में उन्हें और अन्य श्रमिकों को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है, समय पर भोजन और वेतन नहीं दिया जा रहा तथा विरोध करने पर मारपीट की जाती है। वीडियो में ममता तिवारी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। महत्वपूर्णः वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कंपनी, तमिलनाडु पुलिस और राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार ।
Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार ।  महिला ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी!
सोशल मीडिया पर बिहार की रहने वाली ममता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में उन्हें और अन्य श्रमिकों को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है, समय पर भोजन और वेतन नहीं दिया जा रहा तथा विरोध करने पर मारपीट की जाती है।
वीडियो में ममता तिवारी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
महत्वपूर्णः वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कंपनी, तमिलनाडु पुलिस और राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    5 hrs ago
  • पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन, बलरामपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगभग 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला पुलिस द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलरामपुर से हाई स्कूल खेल मैदान बलरामपुर तक किया गया। कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम बलरामपुर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना कर किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई साइक्लोथॉन निर्धारित मार्ग से होते हुए हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के प्राचार्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालयीन शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।
    3
    पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,
बलरामपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगभग 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला पुलिस द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।
साइक्लोथॉन का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलरामपुर से हाई स्कूल खेल मैदान बलरामपुर तक किया गया। कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम बलरामपुर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना कर किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई साइक्लोथॉन निर्धारित मार्ग से होते हुए हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के प्राचार्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालयीन शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    3 hrs ago
  • चौबीस घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कांकेर। चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को दुर्गेश कुमार ध्रुव, निवासी छापरपारा बासनवाही, ने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। खेत से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव (26), निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया। पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन तथा आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम और प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।
    2
    चौबीस घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कांकेर। चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को दुर्गेश कुमार ध्रुव, निवासी छापरपारा बासनवाही, ने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। खेत से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव (26), निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया।
पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन तथा आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम और प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।
    user_Ved Prakash Mishra
    Ved Prakash Mishra
    पत्रकारिता कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • *राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात* राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात*
    1
    *राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात*
राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात*
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके... भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक दे*ह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। : यह खबर पुलिस द्वारा जारी जानकारी और प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप पुलिस कार्रवाई एवं उपलब्ध जानकारी के अनुसार हैं। आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाता
    1
    भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके...
भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक दे*ह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
: यह खबर पुलिस द्वारा जारी जानकारी और प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप पुलिस कार्रवाई एवं उपलब्ध जानकारी के अनुसार हैं। आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाता
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.