logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके... भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक दे*ह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। : यह खबर पुलिस द्वारा जारी जानकारी और प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप पुलिस कार्रवाई एवं उपलब्ध जानकारी के अनुसार हैं। आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाता

4 hrs ago
user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके... भिलाई के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित दे*ह व्यापार संचालित होने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में मैनेजर, महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक दे*ह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। : यह खबर पुलिस द्वारा जारी जानकारी और प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप पुलिस कार्रवाई एवं उपलब्ध जानकारी के अनुसार हैं। आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाता

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । महिला ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी! सोशल मीडिया पर बिहार की रहने वाली ममता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में उन्हें और अन्य श्रमिकों को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है, समय पर भोजन और वेतन नहीं दिया जा रहा तथा विरोध करने पर मारपीट की जाती है। वीडियो में ममता तिवारी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। महत्वपूर्णः वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कंपनी, तमिलनाडु पुलिस और राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार ।
Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार ।  महिला ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी!
सोशल मीडिया पर बिहार की रहने वाली ममता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में उन्हें और अन्य श्रमिकों को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है, समय पर भोजन और वेतन नहीं दिया जा रहा तथा विरोध करने पर मारपीट की जाती है।
वीडियो में ममता तिवारी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
महत्वपूर्णः वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कंपनी, तमिलनाडु पुलिस और राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • साजा विधानसभा के जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे,उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है। Shuru App रिपोर्ट - छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ रिपोर्टर: दिनेश कुमार पटेल --- "शायद हमारी आवाज शासन तक पहुंच जाए" - गांव डोंगी तराई के बुजुर्ग दंपति को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव डोंगी तराई से एक बुजुर्ग दंपति की पीड़ा सामने आई है। वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग साहू जी उम्रदराज हैं और सुन नहीं सकते। उनके साथ उनकी बुजुर्ग पत्नी भी हैं। उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है। कारण उन्हें स्पष्ट नहीं पता। बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि के पास जाकर गुहार लगाई। साइकिल से जाकर आवेदन भी दिए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि साहू जी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। अब इस उम्र में उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने उठाए अन्य मुद्दे भी स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के और भी मामले सामने आते हैं। 1. मोहगांव में एक दुर्घटना में घायल हुए किशोर को अब तक सहायता नहीं मिली है। 2. कुछ समय पहले एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी, उनके परिजनों को भी मदद की जरूरत है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके प्रकरणों की जांच कर जल्द से जल्द पात्रता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। हमारी कोशिश है कि इस खबर के माध्यम से जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे, ताकि बुजुर्ग दंपति को उनका हक मिल सके। _पूरी खबर यहां पढ़ें ➡️ छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ Shuru App_ --- आपकी राय क्या है? 👇 क्या बुजुर्गों और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए? 🙏 – हां, तुरंत मदद मिलनी चाहिए 💯 – हां, जांच कर पेंशन/राशन बहाल हो 👍 – अधिकारियों को फील्ड विजिट करनी चाहिए 😔 – ऐसे मामलों पर ध्यान देना जरूरी है
    1
    साजा विधानसभा के जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे,उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है।
Shuru App रिपोर्ट - छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़
रिपोर्टर: दिनेश कुमार पटेल
---
"शायद हमारी आवाज शासन तक पहुंच जाए" - गांव डोंगी तराई के बुजुर्ग दंपति को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत
साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव डोंगी तराई से एक बुजुर्ग दंपति की पीड़ा सामने आई है। 
वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग साहू जी उम्रदराज हैं और सुन नहीं सकते। उनके साथ उनकी बुजुर्ग पत्नी भी हैं। उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है। कारण उन्हें स्पष्ट नहीं पता। 
बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि के पास जाकर गुहार लगाई। साइकिल से जाकर आवेदन भी दिए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। 
ग्रामीणों का कहना है कि साहू जी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। अब इस उम्र में उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। 
ग्रामीणों ने उठाए अन्य मुद्दे भी
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के और भी मामले सामने आते हैं। 
1.  मोहगांव में एक दुर्घटना में घायल हुए किशोर को अब तक सहायता नहीं मिली है। 
2.  कुछ समय पहले एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी, उनके परिजनों को भी मदद की जरूरत है।
ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके प्रकरणों की जांच कर जल्द से जल्द पात्रता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। 
हमारी कोशिश है कि इस खबर के माध्यम से जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे, ताकि बुजुर्ग दंपति को उनका हक मिल सके।
_पूरी खबर यहां पढ़ें ➡️ छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ Shuru App_
---
आपकी राय क्या है? 👇 
क्या बुजुर्गों और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए?
🙏 – हां, तुरंत मदद मिलनी चाहिए  
💯 – हां, जांच कर पेंशन/राशन बहाल हो  
👍 – अधिकारियों को फील्ड विजिट करनी चाहिए  
😔 – ऐसे मामलों पर ध्यान देना जरूरी है
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • धमतरी में भुगतान को लेकर निगम के सामने ठेकेदारों का धरना, गुणवत्ता जांच के बाद भुगतान का आश्वासन धमतरी। नगर निगम धमतरी एक बार फिर भुगतान को लेकर सवालों के घेरे में है। काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पिंटू अग्रवाल और मितेश जैन निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि एसबीएम सहित विभिन्न विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के बाद भी उन्हें महीनों से भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ठेकेदारों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इधर, महापौर ने निगम का पक्ष रखते हुए कहा कि भुगतान नियमानुसार किया जाता है। संबंधित कार्यों की गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान जारी किया जाएगा। फिलहाल ठेकेदारों के धरने से निगम में भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है।
    3
    धमतरी में भुगतान को लेकर निगम के सामने ठेकेदारों का धरना, गुणवत्ता जांच के बाद भुगतान का आश्वासन
धमतरी। नगर निगम धमतरी एक बार फिर भुगतान को लेकर सवालों के घेरे में है। काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पिंटू अग्रवाल और मितेश जैन निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि एसबीएम सहित विभिन्न विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के बाद भी उन्हें महीनों से भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ठेकेदारों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इधर, महापौर ने निगम का पक्ष रखते हुए कहा कि भुगतान नियमानुसार किया जाता है। संबंधित कार्यों की गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान जारी किया जाएगा। फिलहाल ठेकेदारों के धरने से निगम में भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने खेत में मजदूरों के साथ की धान रोपाई, जाना हाल-चाल कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने सोमवार को अपने गृह ग्राम सिलौटी पहुंचकर अपने खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूर भाइयों एवं बहनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और स्वयं भी धान रोपाई में सहयोग किया। इस अवसर पर श्री साहू ने खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ कुछ समय बिताया और खेती-किसानी से जुड़ी उनकी परेशानियों एवं इस वर्ष की रोपाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि इस बार रोपाई के समय लगातार अधिक बारिश होने के कारण धान की रोपाई में कुछ विलंब हुआ है। हालांकि अब मौसम अनुकूल होने से तेजी से रोपाई का कार्य जारी है और करीब एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी हो जाने की संभावना है। पूर्व विधायक श्री साहू ने कहा कि किसान और खेतिहर मजदूर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत में उनके साथ काम करने से न केवल खेती की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है, बल्कि मेहनतकश मजदूरों के प्रति सम्मान और आत्मीयता भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी किसानों एवं मजदूरों को बेहतर फसल और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।
    1
    कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने खेत में मजदूरों के साथ की धान रोपाई, जाना हाल-चाल
कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने सोमवार को अपने गृह ग्राम सिलौटी पहुंचकर अपने खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूर भाइयों एवं बहनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और स्वयं भी धान रोपाई में सहयोग किया।
इस अवसर पर श्री साहू ने खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ कुछ समय बिताया और खेती-किसानी से जुड़ी उनकी परेशानियों एवं इस वर्ष की रोपाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि इस बार रोपाई के समय लगातार अधिक बारिश होने के कारण धान की रोपाई में कुछ विलंब हुआ है। हालांकि अब मौसम अनुकूल होने से तेजी से रोपाई का कार्य जारी है और करीब एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी हो जाने की संभावना है।  पूर्व विधायक श्री साहू ने कहा कि किसान और खेतिहर मजदूर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत में उनके साथ काम करने से न केवल खेती की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है, बल्कि मेहनतकश मजदूरों के प्रति सम्मान और आत्मीयता भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी किसानों एवं मजदूरों को बेहतर फसल और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।
    user_Ex MLA lekhram sahu
    Ex MLA lekhram sahu
    Political party office कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • विधायक की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 किलोमीटर तक गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे ढोल-नगाड़ों के बीच पैदल चले विधायक रोहित साहू, रास्तेभर फूलों की बारिश और आरती से हुआ स्वागत पंचकोशी धाम के फणिकेश्वर महादेव से कुलेश्वरनाथ तक पहुंचकर किया जलाभिषेक राजिम 10 अगस्त। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को राजिम क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अदभुत संगम देखने को मिला। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और मातृशक्तियां व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पंचकोशी धाम के फिंगेश्वर से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ चलते रहे। विधायक रोहित साहू ने फिंगेश्वर स्थित फणिकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं पैदल चलकर राजिम की ओर रवाना हुए। विधायक के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां बढ़ता गया और रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने थाल सजाकर विधायक की आरती उतारी और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगह ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्तेभर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ यात्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे बोरसी गांव पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद विधायक अपने काफिले के साथ किरवई के लिए रवाना हुए। किरवई पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद कांवड़ यात्रा आगे कोमा की ओर रवाना हुई। राजिम में ऐतिहासिक स्वागत कोमा से आगे बढ़ते हुए कांवड़ यात्रा देर शाम राजिम शहर पहुंची। शहर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवाजी चौक और पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर विधायक रोहित साहू और कांवड़ यात्रियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। आतिशबाजी के बीच विधायक का अभिनंदन किया गया। फूल-मालाओं से स्वागत और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। राजिम शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा लक्ष्मण झूला की ओर बढ़ी। यहां से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधायक रोहित साहू ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन किया और कांवड़ के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसी के साथ करीब 17 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा का समापन हुआ। 17 किलोमीटर तक नजर आया आस्था का कारवां फिंगेश्वर से राजिम तक निकली इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि विधायक रोहित साहू अपनी धर्म पत्नी भुनेश्वरी देवी के साथ पूरे मार्ग में पैदल ही चलते रहे। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। फिंगेश्वर से निकला कांवड़ यात्रियों का यह विशाल कारवां करीब 17 किलोमीटर तक नजर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों के स्वागत ने इसे और भी भव्य बना दिया। कहीं महिलाएं आरती की थाल लेकर खड़ी थीं तो कहीं ग्रामीण फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। कांवड़ यात्रा में राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, पंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद विधायक रोहित साहू ने चर्चा करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर राजिम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की मंगल कामना को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा में जिस तरह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, शिवभक्त, ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। रास्तेभर ग्रामीणों और मातृशक्तियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। विधायक ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा की यात्रा थी। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और राजिम क्षेत्र निरंतर सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।
    3
    विधायक की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 किलोमीटर तक गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे
ढोल-नगाड़ों के बीच पैदल चले विधायक रोहित साहू, रास्तेभर फूलों की बारिश और आरती से हुआ स्वागत
पंचकोशी धाम के फणिकेश्वर महादेव से कुलेश्वरनाथ तक पहुंचकर किया जलाभिषेक
राजिम 10 अगस्त। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को राजिम क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अदभुत संगम देखने को मिला। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और मातृशक्तियां व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पंचकोशी धाम के फिंगेश्वर से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों  की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ चलते रहे।
विधायक रोहित साहू ने फिंगेश्वर स्थित फणिकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं पैदल चलकर राजिम की ओर रवाना हुए। विधायक के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां बढ़ता गया और रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
कांवड़ यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने थाल सजाकर विधायक की आरती उतारी और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगह ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्तेभर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया।
कांवड़ यात्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे बोरसी गांव पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद विधायक अपने काफिले के साथ किरवई के लिए रवाना हुए। किरवई पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद कांवड़ यात्रा आगे कोमा की ओर रवाना हुई।
राजिम में ऐतिहासिक स्वागत
कोमा से आगे बढ़ते हुए कांवड़ यात्रा देर शाम राजिम शहर पहुंची। शहर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवाजी चौक और पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर विधायक रोहित साहू और कांवड़ यात्रियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। आतिशबाजी के बीच विधायक का अभिनंदन किया गया। फूल-मालाओं से स्वागत और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
राजिम शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा लक्ष्मण झूला की ओर बढ़ी। यहां से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधायक रोहित साहू ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन किया और कांवड़ के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसी के साथ करीब 17 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा का समापन हुआ।
17 किलोमीटर तक नजर आया आस्था का कारवां
फिंगेश्वर से राजिम तक निकली इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि विधायक रोहित साहू अपनी धर्म पत्नी भुनेश्वरी देवी के साथ पूरे मार्ग में पैदल ही चलते रहे। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। फिंगेश्वर से निकला कांवड़ यात्रियों का यह विशाल कारवां करीब 17 किलोमीटर तक नजर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों के स्वागत ने इसे और भी भव्य बना दिया।
कहीं महिलाएं आरती की थाल लेकर खड़ी थीं तो कहीं ग्रामीण फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। 
कांवड़ यात्रा में राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, पंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे।
कांवड़ यात्रा के समापन के बाद विधायक रोहित साहू ने  चर्चा करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर राजिम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की मंगल कामना को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई थी।
उन्होंने कहा कि यात्रा में जिस तरह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, शिवभक्त, ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। रास्तेभर ग्रामीणों और मातृशक्तियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत ने इस यात्रा को यादगार बना दिया।
विधायक ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा की यात्रा थी। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और राजिम क्षेत्र निरंतर सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण धमतरी। जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है। गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।
    1
    ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण
धमतरी।  जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है।
गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान बच्चों और शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात के नियम । गरियाबंद: पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) गोपाल वैश्य के नेतृत्व में मैनपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षक स्टाफ को जागरूक किया। SDOP गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी ने बच्चों को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी कॉल और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी: पुलिस टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें। नशा मुक्ति का संकल्प स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। यातायात नियमों का पाठ सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस विशेष अभियान से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ अत्यंत लाभान्वित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। गरियाबंद पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।
    1
    मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का  जागरूकता अभियान बच्चों और शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात के नियम ।
गरियाबंद: पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) गोपाल वैश्य के नेतृत्व में मैनपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षक स्टाफ को जागरूक किया।
SDOP गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी ने बच्चों को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी कॉल और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी: पुलिस टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें।
नशा मुक्ति का संकल्प स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।
यातायात नियमों का पाठ  सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस विशेष अभियान से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ अत्यंत लाभान्वित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। गरियाबंद पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • भिलाई चलो भिलाई चलो भिलाई चलो इस बार भिलाई में जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिस पर आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई बहनों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि 16 अगस्त को भिलाई पावर हाउस में जबर हरेली जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिसमें आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई सादर आमंत्रित है।
    1
    भिलाई चलो भिलाई चलो भिलाई चलो इस बार भिलाई में जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिस पर आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई बहनों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि 16 अगस्त को भिलाई पावर हाउस में जबर हरेली जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिसमें आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई सादर आमंत्रित है।
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Local News Reporter Bhatapara, Baloda Bazar•
    4 hrs ago
  • कुर्रा गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध कुरूद। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार पिछले करीब 5 वर्षों से दूसरे धर्म को मानता था, जिसके बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों और महिला के परिजनों के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के दावों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    कुर्रा गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध
कुरूद। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार पिछले करीब 5 वर्षों से दूसरे धर्म को मानता था, जिसके बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों और महिला के परिजनों के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के दावों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.