मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान बच्चों और शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात के नियम । गरियाबंद: पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) गोपाल वैश्य के नेतृत्व में मैनपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षक स्टाफ को जागरूक किया। SDOP गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी ने बच्चों को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी कॉल और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी: पुलिस टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें। नशा मुक्ति का संकल्प स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। यातायात नियमों का पाठ सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस विशेष अभियान से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ अत्यंत लाभान्वित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। गरियाबंद पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।
मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान बच्चों और शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात के नियम । गरियाबंद: पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) गोपाल वैश्य के नेतृत्व में मैनपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षक स्टाफ को जागरूक किया। SDOP गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी ने बच्चों को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी कॉल और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी: पुलिस टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें। नशा मुक्ति का संकल्प स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। यातायात नियमों का पाठ सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस विशेष अभियान से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ अत्यंत लाभान्वित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। गरियाबंद पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।
- विधायक की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 किलोमीटर तक गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे ढोल-नगाड़ों के बीच पैदल चले विधायक रोहित साहू, रास्तेभर फूलों की बारिश और आरती से हुआ स्वागत पंचकोशी धाम के फणिकेश्वर महादेव से कुलेश्वरनाथ तक पहुंचकर किया जलाभिषेक राजिम 10 अगस्त। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को राजिम क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अदभुत संगम देखने को मिला। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और मातृशक्तियां व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पंचकोशी धाम के फिंगेश्वर से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ चलते रहे। विधायक रोहित साहू ने फिंगेश्वर स्थित फणिकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं पैदल चलकर राजिम की ओर रवाना हुए। विधायक के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां बढ़ता गया और रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने थाल सजाकर विधायक की आरती उतारी और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगह ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्तेभर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ यात्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे बोरसी गांव पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद विधायक अपने काफिले के साथ किरवई के लिए रवाना हुए। किरवई पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद कांवड़ यात्रा आगे कोमा की ओर रवाना हुई। राजिम में ऐतिहासिक स्वागत कोमा से आगे बढ़ते हुए कांवड़ यात्रा देर शाम राजिम शहर पहुंची। शहर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवाजी चौक और पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर विधायक रोहित साहू और कांवड़ यात्रियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। आतिशबाजी के बीच विधायक का अभिनंदन किया गया। फूल-मालाओं से स्वागत और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। राजिम शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा लक्ष्मण झूला की ओर बढ़ी। यहां से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधायक रोहित साहू ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन किया और कांवड़ के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसी के साथ करीब 17 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा का समापन हुआ। 17 किलोमीटर तक नजर आया आस्था का कारवां फिंगेश्वर से राजिम तक निकली इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि विधायक रोहित साहू अपनी धर्म पत्नी भुनेश्वरी देवी के साथ पूरे मार्ग में पैदल ही चलते रहे। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। फिंगेश्वर से निकला कांवड़ यात्रियों का यह विशाल कारवां करीब 17 किलोमीटर तक नजर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों के स्वागत ने इसे और भी भव्य बना दिया। कहीं महिलाएं आरती की थाल लेकर खड़ी थीं तो कहीं ग्रामीण फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। कांवड़ यात्रा में राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, पंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद विधायक रोहित साहू ने चर्चा करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर राजिम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की मंगल कामना को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा में जिस तरह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, शिवभक्त, ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। रास्तेभर ग्रामीणों और मातृशक्तियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। विधायक ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा की यात्रा थी। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और राजिम क्षेत्र निरंतर सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।3
- धमतरी में भुगतान को लेकर निगम के सामने ठेकेदारों का धरना, गुणवत्ता जांच के बाद भुगतान का आश्वासन धमतरी। नगर निगम धमतरी एक बार फिर भुगतान को लेकर सवालों के घेरे में है। काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पिंटू अग्रवाल और मितेश जैन निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि एसबीएम सहित विभिन्न विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के बाद भी उन्हें महीनों से भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ठेकेदारों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इधर, महापौर ने निगम का पक्ष रखते हुए कहा कि भुगतान नियमानुसार किया जाता है। संबंधित कार्यों की गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान जारी किया जाएगा। फिलहाल ठेकेदारों के धरने से निगम में भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है।3
- कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने खेत में मजदूरों के साथ की धान रोपाई, जाना हाल-चाल कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने सोमवार को अपने गृह ग्राम सिलौटी पहुंचकर अपने खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूर भाइयों एवं बहनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और स्वयं भी धान रोपाई में सहयोग किया। इस अवसर पर श्री साहू ने खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ कुछ समय बिताया और खेती-किसानी से जुड़ी उनकी परेशानियों एवं इस वर्ष की रोपाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि इस बार रोपाई के समय लगातार अधिक बारिश होने के कारण धान की रोपाई में कुछ विलंब हुआ है। हालांकि अब मौसम अनुकूल होने से तेजी से रोपाई का कार्य जारी है और करीब एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी हो जाने की संभावना है। पूर्व विधायक श्री साहू ने कहा कि किसान और खेतिहर मजदूर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत में उनके साथ काम करने से न केवल खेती की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है, बल्कि मेहनतकश मजदूरों के प्रति सम्मान और आत्मीयता भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी किसानों एवं मजदूरों को बेहतर फसल और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।1
- सर्प से सावधान रहें बारिश के दिनों में इस तरह के सांपों का निकलना बहुत ही आम बात है, इसीलिए हमारी गुजारिश है कि अपने घर में बच्चों बुजुर्गों एवं व्यस्को को सावधानी पूर्वक रहने की आश्वासन दें झाड फुक एवं बैगा गुनिया के चक्कर में पड़कर अपना समय ना गवाए तुरंत डॉक्टर की सलाह ले एवं अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करवाए इस तस्वीर में आप देख रहे होंगे कि ग्राम गुजरा के राशन दुकान के पुराने भवन मे जो कि कई वर्षों से पुराना है खंडहर होने की वजह से कई सारे राशन के सामान वहां रखे जाते हैं उसी भवन में मिला यह सांप सूत्रों के मुताबिक बताए जाते हैं कि यह नाग प्रजाति के गौहा सांप मे से एक है, इस तरह की प्रजाति हमारे खेत खलिहानों पठार बाग बगीचो में अधिकतर देखने को मिलता है सर्प के डसने से अभी तक बहुत लोगों की जाने जा चुकी हैं और कितनों की जिंदगियां बर्बाद हो चुकी है खेत में काम करने वाले किसानों एवं मजदूरों से निवेदन है कि वह हिसाब से अपने खेत पर जाये एवं सावधानी बरतें क्योंकि अभी रोपाई निंदाई एवं चलाई का काम चल रहा है किसी भी प्रकार के सर्प के साथ छेड़ छाड बिल्कुल न करे जहाँ भी आपको रास्ते मे किसी भी प्रकार के सर्प दिखे तो सूझ बुझ के काम ले सर्प के साथ अनावश्यक कार्य न करे नहीं तो वह आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं और खासतौर पर बच्चों को इसके निकट जाने से रोके इस तरह की सर्प से बचने के लिये अपने आस पास के एरिया को साफ एवं स्वच्छ रखें गुजरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्प बिच्छू कुत्ते से संबंधित इंजेक्शन रखे जाते हैं, सर्प को पकड़ने के लिए किसी सपेरा की मदद ले एवं उन्हें सावधानीपूर्वक भगा भी सकते हैं, बारिश के दिनों में इस तरह के सांपों का निकलना बहुत ही आम बात है, इसीलिए हमारी गुजारिश है कि अपने घर में बच्चों बुजुर्गों एवं व्यस्को को सावधानी पूर्वक रहने की आश्वासन दें झाड फुक एवं बैगा गुनिया के चक्कर में पड़कर अपना समय ना गवाए तुरंत डॉक्टर की सलाह ले एवं अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करवाए यह ग्राम -गुजरा, धमतरी जिला के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है जो की राजधानी रायपुर से 47 किलोमीटर पुराना धमतरी मार्ग पर स्थित है, अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के लिए शुरू ऐप को अपडेट करें एवं इस पेज पर बने रहें और शुरू अप के माध्यम से पैसा कमाएं अपने आसपास होने वाली सारी घटनाओं की ताजा खबर शुरू एप पर डालें आपके गांव गली मोहल्ले क्षेत्र की सारी खबरें इस ऐप पर डालते रहें ताकि आम लोगों के बीच आपकी खबर जल्दी पहुंचती रहे !1
- 211वीं वाहिनी केरिपुबल ने कठिया गांव में चलाया हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम् के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश नवापारा राजिम। 211वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल), थनौद रायपुर द्वारा कैम्प परिसर के समीपस्थ ग्राम कठिया में हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था। ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कठिया की सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन (कमांडेंट इन चार्ज) ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं है, बल्कि यह देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जवानों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी केरिपुबल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, उप कमांडेंट श्री इकबाल अहमद, सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दैविनैनि तपस्विनी सहित बल के जवान, कठिया सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि श्री वेदराम सूर्यवंशी, उप सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी जांगड़े, प्रतिनिधि श्री दिलीप जांगड़े, कठिया हाईस्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती जयश्री राठौर, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती योगिता चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।2
- ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण धमतरी। जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है। गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।1
- तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । #तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । युवतियां ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी! छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियां (जिन्होंने जशपुर में सिलाई का प्रशिक्षण लिया था) जून 2026 में चेन्नई में प्लेसमेंट के नाम पर फंस गई थीं। जब उन्होंने काम पसंद न आने पर घर लौटने की इच्छा जताई, तो उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया गया और वापसी के लिए 10-10 हजार रुपये की मांग की गई। युवतियों का [वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाने के बाद, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की त्वरित पहल और प्रशासनिक कार्रवाई से तीनों युवतियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया था सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली प्रतिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रतिमा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामल1
- मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान बच्चों और शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात के नियम । गरियाबंद: पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) गोपाल वैश्य के नेतृत्व में मैनपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षक स्टाफ को जागरूक किया। SDOP गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी ने बच्चों को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी कॉल और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी: पुलिस टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें। नशा मुक्ति का संकल्प स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। यातायात नियमों का पाठ सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस विशेष अभियान से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ अत्यंत लाभान्वित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। गरियाबंद पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।1