तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । #तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । युवतियां ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी! छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियां (जिन्होंने जशपुर में सिलाई का प्रशिक्षण लिया था) जून 2026 में चेन्नई में प्लेसमेंट के नाम पर फंस गई थीं। जब उन्होंने काम पसंद न आने पर घर लौटने की इच्छा जताई, तो उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया गया और वापसी के लिए 10-10 हजार रुपये की मांग की गई। युवतियों का [वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाने के बाद, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की त्वरित पहल और प्रशासनिक कार्रवाई से तीनों युवतियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया था सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली प्रतिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रतिमा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामल
तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । #तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । युवतियां ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी! छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियां (जिन्होंने जशपुर में सिलाई का प्रशिक्षण लिया था) जून 2026 में चेन्नई में प्लेसमेंट के नाम पर फंस गई थीं। जब उन्होंने काम पसंद न आने पर घर लौटने की इच्छा जताई, तो उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया गया और वापसी के लिए 10-10 हजार रुपये की मांग की गई। युवतियों का [वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाने के बाद, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की त्वरित पहल और प्रशासनिक कार्रवाई से तीनों युवतियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया था सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली प्रतिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रतिमा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामल
- साजा विधानसभा के जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे,उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है। Shuru App रिपोर्ट - छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ रिपोर्टर: दिनेश कुमार पटेल --- "शायद हमारी आवाज शासन तक पहुंच जाए" - गांव डोंगी तराई के बुजुर्ग दंपति को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव डोंगी तराई से एक बुजुर्ग दंपति की पीड़ा सामने आई है। वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग साहू जी उम्रदराज हैं और सुन नहीं सकते। उनके साथ उनकी बुजुर्ग पत्नी भी हैं। उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है। कारण उन्हें स्पष्ट नहीं पता। बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि के पास जाकर गुहार लगाई। साइकिल से जाकर आवेदन भी दिए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि साहू जी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। अब इस उम्र में उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने उठाए अन्य मुद्दे भी स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के और भी मामले सामने आते हैं। 1. मोहगांव में एक दुर्घटना में घायल हुए किशोर को अब तक सहायता नहीं मिली है। 2. कुछ समय पहले एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी, उनके परिजनों को भी मदद की जरूरत है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके प्रकरणों की जांच कर जल्द से जल्द पात्रता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। हमारी कोशिश है कि इस खबर के माध्यम से जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे, ताकि बुजुर्ग दंपति को उनका हक मिल सके। _पूरी खबर यहां पढ़ें ➡️ छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ Shuru App_ --- आपकी राय क्या है? 👇 क्या बुजुर्गों और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए? 🙏 – हां, तुरंत मदद मिलनी चाहिए 💯 – हां, जांच कर पेंशन/राशन बहाल हो 👍 – अधिकारियों को फील्ड विजिट करनी चाहिए 😔 – ऐसे मामलों पर ध्यान देना जरूरी है1
- मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान बच्चों और शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात के नियम । गरियाबंद: पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) गोपाल वैश्य के नेतृत्व में मैनपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षक स्टाफ को जागरूक किया। SDOP गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी ने बच्चों को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी कॉल और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी: पुलिस टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें। नशा मुक्ति का संकल्प स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। यातायात नियमों का पाठ सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस विशेष अभियान से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ अत्यंत लाभान्वित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। गरियाबंद पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।1
- कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने खेत में मजदूरों के साथ की धान रोपाई, जाना हाल-चाल कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने सोमवार को अपने गृह ग्राम सिलौटी पहुंचकर अपने खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूर भाइयों एवं बहनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और स्वयं भी धान रोपाई में सहयोग किया। इस अवसर पर श्री साहू ने खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ कुछ समय बिताया और खेती-किसानी से जुड़ी उनकी परेशानियों एवं इस वर्ष की रोपाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि इस बार रोपाई के समय लगातार अधिक बारिश होने के कारण धान की रोपाई में कुछ विलंब हुआ है। हालांकि अब मौसम अनुकूल होने से तेजी से रोपाई का कार्य जारी है और करीब एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी हो जाने की संभावना है। पूर्व विधायक श्री साहू ने कहा कि किसान और खेतिहर मजदूर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत में उनके साथ काम करने से न केवल खेती की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है, बल्कि मेहनतकश मजदूरों के प्रति सम्मान और आत्मीयता भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी किसानों एवं मजदूरों को बेहतर फसल और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।1
- भिलाई चलो भिलाई चलो भिलाई चलो इस बार भिलाई में जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिस पर आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई बहनों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि 16 अगस्त को भिलाई पावर हाउस में जबर हरेली जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिसमें आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई सादर आमंत्रित है।1
- ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण धमतरी। जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है। गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।1
- *राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात* राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात*1
- कुर्रा गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध कुरूद। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार पिछले करीब 5 वर्षों से दूसरे धर्म को मानता था, जिसके बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों और महिला के परिजनों के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के दावों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।3