211वीं वाहिनी केरिपुबल ने कठिया गांव में चलाया हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम् के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश नवापारा राजिम। 211वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल), थनौद रायपुर द्वारा कैम्प परिसर के समीपस्थ ग्राम कठिया में हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था। ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कठिया की सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन (कमांडेंट इन चार्ज) ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं है, बल्कि यह देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जवानों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी केरिपुबल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, उप कमांडेंट श्री इकबाल अहमद, सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दैविनैनि तपस्विनी सहित बल के जवान, कठिया सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि श्री वेदराम सूर्यवंशी, उप सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी जांगड़े, प्रतिनिधि श्री दिलीप जांगड़े, कठिया हाईस्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती जयश्री राठौर, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती योगिता चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
211वीं वाहिनी केरिपुबल ने कठिया गांव में चलाया हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम् के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश नवापारा राजिम। 211वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल), थनौद रायपुर द्वारा कैम्प परिसर के समीपस्थ ग्राम कठिया में हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था। ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कठिया की सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन (कमांडेंट इन चार्ज) ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं है,
बल्कि यह देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जवानों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी केरिपुबल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, उप कमांडेंट श्री इकबाल अहमद, सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दैविनैनि तपस्विनी सहित बल के जवान, कठिया सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि श्री वेदराम सूर्यवंशी, उप सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी जांगड़े, प्रतिनिधि श्री दिलीप जांगड़े, कठिया हाईस्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती जयश्री राठौर, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती योगिता चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- 211वीं वाहिनी केरिपुबल ने कठिया गांव में चलाया हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम् के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश नवापारा राजिम। 211वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल), थनौद रायपुर द्वारा कैम्प परिसर के समीपस्थ ग्राम कठिया में हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था। ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कठिया की सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन (कमांडेंट इन चार्ज) ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं है, बल्कि यह देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जवानों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी केरिपुबल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, उप कमांडेंट श्री इकबाल अहमद, सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दैविनैनि तपस्विनी सहित बल के जवान, कठिया सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि श्री वेदराम सूर्यवंशी, उप सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी जांगड़े, प्रतिनिधि श्री दिलीप जांगड़े, कठिया हाईस्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती जयश्री राठौर, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती योगिता चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।2
- तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । #तमिलनाडु में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । युवतियां ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी! छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियां (जिन्होंने जशपुर में सिलाई का प्रशिक्षण लिया था) जून 2026 में चेन्नई में प्लेसमेंट के नाम पर फंस गई थीं। जब उन्होंने काम पसंद न आने पर घर लौटने की इच्छा जताई, तो उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया गया और वापसी के लिए 10-10 हजार रुपये की मांग की गई। युवतियों का [वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाने के बाद, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की त्वरित पहल और प्रशासनिक कार्रवाई से तीनों युवतियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया था सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली प्रतिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रतिमा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामल1
- सर्प से सावधान रहें बारिश के दिनों में इस तरह के सांपों का निकलना बहुत ही आम बात है, इसीलिए हमारी गुजारिश है कि अपने घर में बच्चों बुजुर्गों एवं व्यस्को को सावधानी पूर्वक रहने की आश्वासन दें झाड फुक एवं बैगा गुनिया के चक्कर में पड़कर अपना समय ना गवाए तुरंत डॉक्टर की सलाह ले एवं अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करवाए इस तस्वीर में आप देख रहे होंगे कि ग्राम गुजरा के राशन दुकान के पुराने भवन मे जो कि कई वर्षों से पुराना है खंडहर होने की वजह से कई सारे राशन के सामान वहां रखे जाते हैं उसी भवन में मिला यह सांप सूत्रों के मुताबिक बताए जाते हैं कि यह नाग प्रजाति के गौहा सांप मे से एक है, इस तरह की प्रजाति हमारे खेत खलिहानों पठार बाग बगीचो में अधिकतर देखने को मिलता है सर्प के डसने से अभी तक बहुत लोगों की जाने जा चुकी हैं और कितनों की जिंदगियां बर्बाद हो चुकी है खेत में काम करने वाले किसानों एवं मजदूरों से निवेदन है कि वह हिसाब से अपने खेत पर जाये एवं सावधानी बरतें क्योंकि अभी रोपाई निंदाई एवं चलाई का काम चल रहा है किसी भी प्रकार के सर्प के साथ छेड़ छाड बिल्कुल न करे जहाँ भी आपको रास्ते मे किसी भी प्रकार के सर्प दिखे तो सूझ बुझ के काम ले सर्प के साथ अनावश्यक कार्य न करे नहीं तो वह आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं और खासतौर पर बच्चों को इसके निकट जाने से रोके इस तरह की सर्प से बचने के लिये अपने आस पास के एरिया को साफ एवं स्वच्छ रखें गुजरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्प बिच्छू कुत्ते से संबंधित इंजेक्शन रखे जाते हैं, सर्प को पकड़ने के लिए किसी सपेरा की मदद ले एवं उन्हें सावधानीपूर्वक भगा भी सकते हैं, बारिश के दिनों में इस तरह के सांपों का निकलना बहुत ही आम बात है, इसीलिए हमारी गुजारिश है कि अपने घर में बच्चों बुजुर्गों एवं व्यस्को को सावधानी पूर्वक रहने की आश्वासन दें झाड फुक एवं बैगा गुनिया के चक्कर में पड़कर अपना समय ना गवाए तुरंत डॉक्टर की सलाह ले एवं अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करवाए यह ग्राम -गुजरा, धमतरी जिला के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है जो की राजधानी रायपुर से 47 किलोमीटर पुराना धमतरी मार्ग पर स्थित है, अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के लिए शुरू ऐप को अपडेट करें एवं इस पेज पर बने रहें और शुरू अप के माध्यम से पैसा कमाएं अपने आसपास होने वाली सारी घटनाओं की ताजा खबर शुरू एप पर डालें आपके गांव गली मोहल्ले क्षेत्र की सारी खबरें इस ऐप पर डालते रहें ताकि आम लोगों के बीच आपकी खबर जल्दी पहुंचती रहे !1
- क्या सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए? नगर पंचायत परपोड़ी, वार्ड 13 में घटिया इंटरलॉकिंग कार्य... Shuru App रिपोर्ट - छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ रिपोर्टर: दिनेश कुमार पटेल --- नगर पंचायत परपोड़ी, वार्ड 13 में घटिया इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी नगर पंचायत परपोड़ी के वार्ड क्रमांक 13 से एक वीडियो सामने आया है जिसमें इंटरलॉकिंग टाइल्स की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में एक स्थानीय नागरिक टाइल्स को हाथ से उठाकर दिखा रहे हैं। उनका आरोप है कि टाइल्स सही से नहीं जमाई गई हैं और बिना ज्यादा मेहनत के उखड़ जा रही हैं। साथ ही कुछ जगहों पर टाइल्स के बीच में गड्ढे और सीमेंट का काम भी अधूरा दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी बारिश या दबाव में ही यह काम उखड़ सकता है। इससे सरकारी राशि के दुरुपयोग और काम की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्ड के रहवासियों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और घटिया काम करने वालों पर कार्रवाई हो। वीडियो में नाली के पास गंदगी और कचरा जमा होने की स्थिति भी देखी जा सकती है, जिसे लेकर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है। नगर पंचायत प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो। _पूरी खबर यहां पढ़ें ➡️ छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ Shuru App_ --- आपकी राय क्या है? 👇 क्या सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए? 😡 – हां, दोषियों पर कार्रवाई हो 💯 – हां, जनता के पैसे का सही उपयोग हो 👍 – अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण करना चाहिए 🙁 – विकास कार्य में लापरवाही नहीं चलनी चाहिए1
- विधायक की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 किलोमीटर तक गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे ढोल-नगाड़ों के बीच पैदल चले विधायक रोहित साहू, रास्तेभर फूलों की बारिश और आरती से हुआ स्वागत पंचकोशी धाम के फणिकेश्वर महादेव से कुलेश्वरनाथ तक पहुंचकर किया जलाभिषेक राजिम 10 अगस्त। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को राजिम क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अदभुत संगम देखने को मिला। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और मातृशक्तियां व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पंचकोशी धाम के फिंगेश्वर से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ चलते रहे। विधायक रोहित साहू ने फिंगेश्वर स्थित फणिकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं पैदल चलकर राजिम की ओर रवाना हुए। विधायक के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां बढ़ता गया और रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने थाल सजाकर विधायक की आरती उतारी और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगह ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्तेभर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ यात्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे बोरसी गांव पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद विधायक अपने काफिले के साथ किरवई के लिए रवाना हुए। किरवई पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद कांवड़ यात्रा आगे कोमा की ओर रवाना हुई। राजिम में ऐतिहासिक स्वागत कोमा से आगे बढ़ते हुए कांवड़ यात्रा देर शाम राजिम शहर पहुंची। शहर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवाजी चौक और पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर विधायक रोहित साहू और कांवड़ यात्रियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। आतिशबाजी के बीच विधायक का अभिनंदन किया गया। फूल-मालाओं से स्वागत और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। राजिम शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा लक्ष्मण झूला की ओर बढ़ी। यहां से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधायक रोहित साहू ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन किया और कांवड़ के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसी के साथ करीब 17 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा का समापन हुआ। 17 किलोमीटर तक नजर आया आस्था का कारवां फिंगेश्वर से राजिम तक निकली इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि विधायक रोहित साहू अपनी धर्म पत्नी भुनेश्वरी देवी के साथ पूरे मार्ग में पैदल ही चलते रहे। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। फिंगेश्वर से निकला कांवड़ यात्रियों का यह विशाल कारवां करीब 17 किलोमीटर तक नजर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों के स्वागत ने इसे और भी भव्य बना दिया। कहीं महिलाएं आरती की थाल लेकर खड़ी थीं तो कहीं ग्रामीण फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। कांवड़ यात्रा में राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, पंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद विधायक रोहित साहू ने चर्चा करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर राजिम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की मंगल कामना को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा में जिस तरह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, शिवभक्त, ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। रास्तेभर ग्रामीणों और मातृशक्तियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। विधायक ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा की यात्रा थी। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और राजिम क्षेत्र निरंतर सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।3
- Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । Big breaking News #तमिलनाडु में फंसी बिहार की महिला का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार । महिला ने कैमरे पर सुनाई दर्दनाक कहानी! सोशल मीडिया पर बिहार की रहने वाली ममता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में उन्हें और अन्य श्रमिकों को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है, समय पर भोजन और वेतन नहीं दिया जा रहा तथा विरोध करने पर मारपीट की जाती है। वीडियो में ममता तिवारी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। महत्वपूर्णः वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कंपनी, तमिलनाडु पुलिस और राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- शराब पीकर पत्नी से विवाद करने वाले आरोपी ने मजदूरी करने जाने की बात पर घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश शराब पीकर पत्नी से विवाद करने वाले आरोपी ने मजदूरी करने जाने की बात पर घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश ▪️ *पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज आरोपी ने ग्राम परसकोल स्थित घर में आग लगाकर घरेलू सामान एवं मकान को क्षतिग्रस्त किया।* ▪️ *घटना के बाद पुलिस ने प्रार्थिया एवं उसकी बेटियों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के तथ्यों की पुष्टि की*। ▪️ *पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।* ▪️ *प्रकरण में धारा 326(g) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 07.08.2026 को प्रार्थिया तरूणा मधुकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम परसकोल, थाना धमधा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। उसका विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व चेतन मधुकर से हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों बाद से उसका पति शराब का सेवन कर विवाद करता था। इसी कारण प्रार्थिया लगभग 08 वर्ष पूर्व अपनी तीन पुत्रियों के साथ अपने मायके ग्राम परसकोल आकर अपने माता-पिता से अलग लकड़ी, पैरा एवं झिल्ली से बने मकान में रहने लगी थी। बाद में उसका पति भी ग्राम परसकोल आकर उसी मकान में रहने लगा, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। दिनांक 07.08.2026 को प्रार्थिया सुबह लगभग 08:00 बजे कंदई बाड़ी मजदूरी करने गई थी तथा अपनी दोनों बेटियों रितिका मधुकर एवं रेणुका मधुकर को अपने माता-पिता के घर छोड़कर गई थी। वापस घर आने पर उसने देखा कि उसका घर जल चुका था। प्रार्थिया द्वारा पति चेतन मधुकर से पूछने पर उसने बताया कि उसके मजदूरी करने जाने से नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी। प्रार्थिया की दोनों बेटियों द्वारा भी बताया गया कि उनके पिता चेतन मधुकर ने ही घर में आग लगाई थी। आसपास के लोगों द्वारा भी घटना को देखा जाना बताया गया। आग लगने से घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी तथा छत में रखा पैरा, लकड़ी एवं झिल्ली जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 326(g) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी चेतन मधुकर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी द्वारा पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज होकर घरेलू विवाद के चलते उसके निवास स्थान में आग लगाई गई, जिससे मकान एवं उसमें रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हुआ। घटना स्थल : ग्राम परसकोल, थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया का निवास। आरोपी का नाम : चेतन मधुकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खजरी, थाना नंदिनी नगर, हाल ग्राम परसकोल, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : प्रकरण में जप्त सामग्री का विवरण उपलब्ध तथ्यों में उल्लेखित नहीं है। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद की स्थिति में हिंसा अथवा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कृत्यों से बचें। विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। —0000—1