चौबीस घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कांकेर। चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को दुर्गेश कुमार ध्रुव, निवासी छापरपारा बासनवाही, ने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। खेत से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव (26), निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया। पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन तथा आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम और प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।
चौबीस घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कांकेर। चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को दुर्गेश कुमार ध्रुव, निवासी छापरपारा बासनवाही, ने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। खेत से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध
व्यक्तियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव (26), निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया। पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन तथा आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम और प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।
- चौबीस घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कांकेर। चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को दुर्गेश कुमार ध्रुव, निवासी छापरपारा बासनवाही, ने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। खेत से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव (26), निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया। पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन तथा आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम और प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।2
- अंतागढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंतागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। कांकेर/अंतागढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंतागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। लगातार बारिश के बावजूद जिले के सातों विकासखंडों सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं सामाजिक चिंतक प्रोफेसर लक्ष्मण यादव रहे। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकार, शिक्षा, संस्कृति, संविधान और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। उनके संबोधन को मौजूद जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भव्य बना दिया। बारिश के बीच भी लोगों की भारी मौजूदगी ने आदिवासी समाज की एकजुटता और अपनी संस्कृति व अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।1
- पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन, बलरामपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगभग 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला पुलिस द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलरामपुर से हाई स्कूल खेल मैदान बलरामपुर तक किया गया। कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम बलरामपुर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना कर किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई साइक्लोथॉन निर्धारित मार्ग से होते हुए हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के प्राचार्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालयीन शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।3
- ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण धमतरी। जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है। गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।1
- कोंडागांव: चिंगनार में भव्य विश्व आदिवासी दिवस समारोह, परिवार संग शामिल हुए विधायक नीलकंठ टेकाम; 3 बड़ी घोषणाएं फरसगांव विकासखंड के ग्राम चिंगनार में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम अपनी माताजी, धर्मपत्नी एवं सुपुत्र के साथ शामिल हुए और समाजजनों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विधायक टेकाम ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत को सहेजने का संदेश दिया। उन्होंने समाजजनों से बच्चों को ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनाने का आग्रह किया। समाज के विकास के लिए विधायक ने जातरा स्थल पर टीन शेड, हल्बा समाज के सामुदायिक भवन और गोंडवाना समाज भवन के सामने कॉम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही।1
- मुक्तिधाम से कब्रिस्तान तक पौधारोपण, जन सहयोग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुक्तिधाम और कब्रिस्तानों में भी पौधारोपण, जन सहयोग ने शुरू की नई परंपरा कांकेर। शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग ने वन विभाग के सहयोग से रविवार को शहर के मुक्तिधाम तथा मुस्लिम और ईसाई कब्रिस्तानों में फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया। अंतिम संस्कार स्थलों पर पौधारोपण की इस पहल को शहर में पर्यावरण संरक्षण की एक नई परंपरा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने विभिन्न समाज प्रमुखों के समक्ष अंतिम संस्कार स्थलों पर पौधारोपण का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी समाजों ने सहर्ष स्वीकार किया। इसके बाद 9 अगस्त को पौधारोपण के लिए तिथि निर्धारित की गई। रविवार सुबह 7 बजे मसीह समाज के मनकेशरी स्थित कब्रिस्तान में पौधारोपण किया गया। इसके बाद अन्नपूर्णापारा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में पौधे रोपे गए। लगभग 9 बजे सनातन धर्म मुक्तिधाम में भी समाजसेवियों ने पहुंचकर फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया। मुस्लिम कब्रिस्तान में अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने जन सहयोग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अंतिम संस्कार स्थलों पर हरियाली विकसित करने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने अजय पप्पू मोटवानी की समाजसेवा की भी प्रशंसा की। इस दौरान अब्दुल रफीक, हाजी सत्तार, गुलताज खान सहित अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों ने सहयोग किया। क्रिश्चियन समाज की ओर से सेवक नीरज जोफर, डॉ. प्रदीप क्लाडियस, आकाश राव सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण में भाग लिया। जन सहयोग की ओर से अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव, जितेंद्र प्रताप देव, दिलीप गंजीर, अखिलेश साहू, आशुतोष देव, शैलेंद्र देहारी, भूतपूर्व सैनिक टीके जैन, दीपक दैहारी और सागर देव ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वन विभाग की ओर से परिक्षेत्र सहायक कांकेर अरुण नेताम, परिक्षेत्र सहायक मर्दापोटी विमल ठाकुर, परिक्षेत्र सहायक पुसवाड़ा चैनसिंह वट्टी, पीएस पीढ़ापाल मनोज साहू, परिक्षेत्र सहायक सुरेली हेमलता शोरी, वनरक्षक पुनेश यादव, चेतन पवार, हिमालय खड़हा, सुरेखा नेताम, शेष कुमार नेताम, राजवीर दुग्गा, छबीला नेताम, लोकेंद्र सिन्हा, तिहारीन कवाची और पुष्पलता भंडारी ने सहयोग प्रदान किया। अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि शहर में अंतिम संस्कार स्थलों पर पौधारोपण की नई परंपरा शुरू की गई है। प्रयास रहेगा कि यह परंपरा निरंतर आगे बढ़े और इन स्थानों पर भी हरियाली एवं फूलों की बहार दिखाई दे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ यह पहल सभी समाजों को जोड़ने का भी कार्य करेगी।4
- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1