logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक द्वारा माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की कमी, एवं व्यक्तिगत समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

23 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

पुलिस अधीक्षक द्वारा माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की कमी, एवं व्यक्तिगत समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अंबियापुर गांव में अज्ञात चोरों ने की एक घर नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी, पुलिस ने छानबीन की शुरु रुरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में एक घर में अज्ञात चोर नगदी और जेवरात सहित लाखों चोरी कर ले गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके।
    1
    अंबियापुर गांव में अज्ञात चोरों ने की एक घर नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी, पुलिस ने छानबीन की शुरु
रुरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में एक घर में अज्ञात चोर नगदी और जेवरात सहित लाखों चोरी कर ले गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • फर्जी महिला डॉक्टर के अवैध खेल में गर्भवती की मौत: क्या खाकी के रसूख के तले दब गई 23 अगस्त की घटना? जालौन के उरई स्थित सुशील नगर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक का काला सच अब प्रशासनिक ढिलाई और पुलिसिया साये पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। 23 अगस्त को कथित फर्जी महिला डॉक्टर आरती पाल के गलत इलाज के कारण लहार (भिंड) निवासी गर्भवती महिला प्रीति (पत्नी मोनू रजक) की मौत का मामला गर्माया था। आरोप थे कि बिना पर्चे और वैध डिग्री के इलाज करने के बाद हालत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी ठोस प्रशासनिक कार्रवाई न होना स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करता है। खाकी का 'नेमप्लेट' सुरक्षा कवच और बेखौफ धंधा सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में यह जानलेवा खेल चल रहा है, उसके मुख्य गेट पर गजराज सिंह पाल - सब इंस्पेक्टर नाम की प्लेट लगी हुई है। सवाल उठ रहा है कि क्या इसी खाकी के रसूख और नाम का इस्तेमाल कर आरोपी आरती पाल प्रशासनिक जांच से बचती आ रही है? 23 अगस्त की भयावह घटना के बाद आरती पाल ने केवल अपने मकान से क्लीनिक का बोर्ड हटाया है, लेकिन डिलीवरी कराने का अवैध कारोबार अब भी बदस्तूर जारी है: बिना खौफ के काम: बोर्ड हटने के बावजूद मकान के भीतर बिना किसी चिकित्सकीय मानक के प्रसव (डिलीवरी) का काम किया जा रहा है। स्टिंग/वायरल वीडियो का दावा: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, जब कोई अनजान व्यक्ति जाकर सिर्फ इतना पूछता है कि "मैडम, क्या डिलीवरी हो जाएगी?, तो बिना किसी झिझक के तुरंत जवाब मिलता है—हाँ, हो जाएगी। प्रशासनिक खामोशी पर सवाल मृतका के ससुर दर्शन लाल ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। * क्या स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस 23 अगस्त के मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है? * क्या विभाग को किसी और जच्चा-बच्चा की जान जाने का इंतजार है? * सब इंस्पेक्टर के नाम की प्लेट का डर दिखाकर कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कानून का हंटर कब चलेगा? स्थानीय निवासियों और पीड़ित परिवार की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ इस अवैध क्लीनिक पर तत्काल छापेमारी करे और आरोपी आरती पाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर इसे सील करे। #OraiNews #JalaunNews #MedicalNegligence #CrimeNewsUP #IllegalClinic #UPPolice #UPHealthDepartment #JusticeForPreeti #JalaunAdmin
    1
    फर्जी महिला डॉक्टर के अवैध खेल में गर्भवती की मौत: क्या खाकी के रसूख के तले दब गई 23 अगस्त की घटना?

जालौन के उरई स्थित सुशील नगर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक का काला सच अब प्रशासनिक ढिलाई और पुलिसिया साये पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। 
23 अगस्त को कथित फर्जी महिला डॉक्टर आरती पाल के गलत इलाज के कारण लहार (भिंड) निवासी गर्भवती महिला प्रीति (पत्नी मोनू रजक) की मौत का मामला गर्माया था। 
आरोप थे कि बिना पर्चे और वैध डिग्री के इलाज करने के बाद हालत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी ठोस प्रशासनिक कार्रवाई न होना स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करता है।
खाकी का 'नेमप्लेट' सुरक्षा कवच और बेखौफ धंधा
सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में यह जानलेवा खेल चल रहा है, उसके मुख्य गेट पर गजराज सिंह पाल - सब इंस्पेक्टर नाम की प्लेट लगी हुई है।
सवाल उठ रहा है कि क्या इसी खाकी के रसूख और नाम का इस्तेमाल कर आरोपी आरती पाल प्रशासनिक जांच से बचती आ रही है?
23 अगस्त की भयावह घटना के बाद आरती पाल ने केवल अपने मकान से क्लीनिक का बोर्ड हटाया है, लेकिन डिलीवरी कराने का अवैध कारोबार अब भी बदस्तूर जारी है:
बिना खौफ के काम: बोर्ड हटने के बावजूद मकान के भीतर बिना किसी चिकित्सकीय मानक के प्रसव (डिलीवरी) का काम किया जा रहा है।
स्टिंग/वायरल वीडियो का दावा: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, जब कोई अनजान व्यक्ति जाकर सिर्फ इतना पूछता है कि "मैडम, क्या डिलीवरी हो जाएगी?, तो बिना किसी झिझक के तुरंत जवाब मिलता है—हाँ, हो जाएगी।
प्रशासनिक खामोशी पर सवाल
मृतका के ससुर दर्शन लाल ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
इसके बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
* क्या स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस 23 अगस्त के मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है?
* क्या विभाग को किसी और जच्चा-बच्चा की जान जाने का इंतजार है?
* सब इंस्पेक्टर के नाम की प्लेट का डर दिखाकर कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कानून का हंटर कब चलेगा?
स्थानीय निवासियों और पीड़ित परिवार की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ इस अवैध क्लीनिक पर तत्काल छापेमारी करे और आरोपी आरती पाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर इसे सील करे।
#OraiNews #JalaunNews #MedicalNegligence #CrimeNewsUP #IllegalClinic #UPPolice #UPHealthDepartment #JusticeForPreeti #JalaunAdmin
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच में कथित तमंचा लहराते युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी कोंच ब्रेकिंग सोशल मीडिया पर कथित तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल! कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हथियार जैसी दिखाई दे रही वस्तु लहराते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो ‘रोशन भाई 302’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान, वीडियो की सत्यता और दिखाई दे रही वस्तु के वास्तविक हथियार होने या न होने की जांच कर रही है। फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। #Konch #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #JalaunNews
    1
    कोंच में कथित तमंचा लहराते युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कोंच ब्रेकिंग 
सोशल मीडिया पर कथित तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल!
कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हथियार जैसी दिखाई दे रही वस्तु लहराते हुए रील बनाता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो ‘रोशन भाई 302’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान, वीडियो की सत्यता और दिखाई दे रही वस्तु के वास्तविक हथियार होने या न होने की जांच कर रही है।
फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
#Konch #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #JalaunNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन छेड़खानी के विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष l जालौन छेड़खानी के विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष, एक दूजे पर बरसाए लाठी डंडे व ईंट पत्थर, विवाद में महिलाओं ने किया बीच बचाव, पुलिस हिरासत में लिया गया छेड़खानी करने वाला युवक, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, डकोर कोतवाली क्षेत्र का मामला
    1
    जालौन
छेड़खानी  के  विवाद  में आपस मे भिड़े दो पक्ष  l
जालौन
छेड़खानी के विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष,
एक दूजे पर बरसाए लाठी डंडे व ईंट पत्थर,
विवाद में महिलाओं ने किया बीच बचाव,
पुलिस हिरासत में लिया गया छेड़खानी करने वाला युवक,
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,
डकोर कोतवाली क्षेत्र का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झांसी डिपो की बस को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर आटा थाने के सामने की घटना
    1
    झांसी डिपो की बस को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर आटा थाने के सामने की घटना
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • पुल और सड़क के अभाव में कायामदी गांव के ग्रामीण बेहाल, एंबुलेंस तक पहुंचना हुआ मुश्किल! रविन्द्र गौतम ✍️ ​➡️ गांव में पक्की सड़क और पुल न होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती; गंभीर मरीजों को ट्रैक्टर से कच्चे रास्ते के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाने में घंटों बर्बाद हो रहे हैं। ​➡️ कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है, वहीं स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन भी ठप होने की कगार पर पहुंच जाता है। ​➡️ ग्रामीणों के अनुसार, 2025 में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी, पर वादे के बावजूद पुल का निर्माण अब तक अधर में लटका है। ​➡️ सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है; प्रशासन से तत्काल मार्ग दुरुस्त कराकर पुल निर्माण की गुहार लगाई है।
    1
    पुल और सड़क के अभाव में कायामदी गांव के ग्रामीण बेहाल, एंबुलेंस तक पहुंचना हुआ मुश्किल!
रविन्द्र गौतम ✍️ 
​➡️ गांव में पक्की सड़क और पुल न होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती; गंभीर मरीजों को ट्रैक्टर से कच्चे रास्ते के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाने में घंटों बर्बाद हो रहे हैं।
​➡️ कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है, वहीं स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन भी ठप होने की कगार पर पहुंच जाता है।
​➡️ ग्रामीणों के अनुसार, 2025 में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी, पर वादे के बावजूद पुल का निर्माण अब तक अधर में लटका है।
​➡️  सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है; प्रशासन से तत्काल मार्ग दुरुस्त कराकर पुल निर्माण की गुहार लगाई है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उदयपुर में डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित उदयपुर, राजस्थान। नेस्टॉरिया ग्रुप की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर में आयोजित विशेष समारोह में ‘पीपल मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक सहयोग, मजबूत साझेदारी और धोलेरा सर के विकास के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर, एमडी नितिन सिंह तोमर, सीईओ मोहन सिंह तोमर, प्रताप सिंह तोमर सहित कंपनी के समस्त नेतृत्व और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए महज एक पुरस्कार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। धोलेरा सर को बताया भारत के भविष्य की तस्वीर डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने धोलेरा सर को भारत के भविष्य की महत्वपूर्ण विकास संभावनाओं में से एक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जुड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धोलेरा सर न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर आधुनिक विकास और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा, “धोलेरा सर केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य की एक मजबूत नींव है। इसके विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरा समर्पण निरंतर जारी रहेगा।” इस अवसर पर डॉ. सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप की छह वर्षों की सफल यात्रा के लिए चेयरमैन, प्रबंधन एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा संगठन के आगामी विस्तार और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी और मजबूत हुआ संकल्प—धोलेरा सर के विकास एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण जारी रहेगा।
    1
    उदयपुर में डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित
उदयपुर, राजस्थान। नेस्टॉरिया ग्रुप की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर में आयोजित विशेष समारोह में ‘पीपल मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक सहयोग, मजबूत साझेदारी और धोलेरा सर के विकास के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर, एमडी नितिन सिंह तोमर, सीईओ मोहन सिंह तोमर, प्रताप सिंह तोमर सहित कंपनी के समस्त नेतृत्व और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए महज एक पुरस्कार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। धोलेरा सर को बताया भारत के भविष्य की तस्वीर डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने धोलेरा सर को भारत के भविष्य की महत्वपूर्ण विकास संभावनाओं में से एक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जुड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धोलेरा सर न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर आधुनिक विकास और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है।
उन्होंने कहा, “धोलेरा सर केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य की एक मजबूत नींव है। 
इसके विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरा समर्पण निरंतर जारी रहेगा।” इस अवसर पर डॉ. सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप की छह वर्षों की सफल यात्रा के लिए चेयरमैन, प्रबंधन एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा संगठन के आगामी विस्तार और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी और मजबूत हुआ संकल्प—धोलेरा सर के विकास एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण जारी रहेगा।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की कमी, एवं व्यक्तिगत समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है।
    1
    पुलिस अधीक्षक द्वारा माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की कमी, एवं व्यक्तिगत समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.