ग्वालियर के डबरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान डबरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जमील खान ने कहा कि वे शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे हैं और उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वहीं ग्वालियर ग्रामीण के जिला महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि कल जो युवा अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे और नेता राहुल गांधी भी इस लड़ाई में शामिल होने गए थे, उन बेरोजगार युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गईं। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दमन नीति बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को अरेस्ट कर लिया जाता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पूरी कार्रवाई के बाद यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ग्वालियर के डबरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी
की। प्रदर्शन के दौरान डबरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जमील खान ने कहा कि वे शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे हैं और उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वहीं ग्वालियर ग्रामीण के जिला महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने कहा
कि कल जो युवा अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे और नेता राहुल गांधी भी इस लड़ाई में शामिल होने गए थे, उन बेरोजगार युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गईं। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दमन नीति बताते
हुए कहा कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को अरेस्ट कर लिया जाता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पूरी कार्रवाई के बाद यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
- User6276Khirkiya, Harda👏13 hrs ago
- ग्वालियर के डबरा में पिछोर थाने के बाद अब डबरा सिटी थाना क्षेत्र से जुए के फड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो डबरा सिटी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का बताया जा रहा है, जो मजिस्ट्रेट बंगले और वीआईपी निवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। वीडियो में जुआरी हाथों में नोटों की गड्डी थामे बेखौफ होकर हार-जीत का दांव लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, जैसे ही जुआरियों को अपना वीडियो बनने की भनक लगी, वे तुरंत मौके से भाग खड़े हुए।1
- ग्वालियर जिले के डबरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करना और उनके समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के सरासर खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द ही उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान डबरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीतू राजोरिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले स्थित ग्राम जिगना समेत लगभग 35 गांवों के लोग वर्षों से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र न बनने की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार आवेदन दिए, अधिकारियों के चक्कर लगाए और मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिगना निवासी कमलेश प्रजापति का कहना है कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि हर गली और गांव में पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कराकर पात्र लोगों के डिजिटल जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाए जाएं, ताकि उन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।1
- दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी से ₹3.30 लाख नकद जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में गायत्री गार्डन के पास उप निरीक्षक अर्चना पाल द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें से ₹3.30 लाख नकद बरामद हुए। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस बल द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों के साथ मिलकर जिलेभर के समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग चलाई जा रही है। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में यह प्रदर्शन किया।1
- ग्वालियर में छात्र-छात्राओं और अन्य संगठनों के लोगों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अपनी अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया।1
- ग्वालियर के डबरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान डबरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जमील खान ने कहा कि वे शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे हैं और उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वहीं ग्वालियर ग्रामीण के जिला महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि कल जो युवा अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे और नेता राहुल गांधी भी इस लड़ाई में शामिल होने गए थे, उन बेरोजगार युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गईं। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दमन नीति बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को अरेस्ट कर लिया जाता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पूरी कार्रवाई के बाद यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।4
- दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।1