logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के दतिया में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में यह प्रदर्शन किया।

13 hrs ago
user_Sanjeev Richhariya
Sanjeev Richhariya
Court reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

मध्य प्रदेश के दतिया में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में यह प्रदर्शन किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर दतिया विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कुंवर घनश्याम सिंह ने केंद्र सरकार को तानाशाही बताते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया और जोर दिया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से होना चाहिए।
    1
    दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर दतिया विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कुंवर घनश्याम सिंह ने केंद्र सरकार को तानाशाही बताते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया और जोर दिया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से होना चाहिए।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ग्वालियर के डबरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान डबरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जमील खान ने कहा कि वे शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे हैं और उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वहीं ग्वालियर ग्रामीण के जिला महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि कल जो युवा अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे और नेता राहुल गांधी भी इस लड़ाई में शामिल होने गए थे, उन बेरोजगार युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गईं। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दमन नीति बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को अरेस्ट कर लिया जाता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पूरी कार्रवाई के बाद यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    4
    ग्वालियर के डबरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान डबरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जमील खान ने कहा कि वे शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे हैं और उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वहीं ग्वालियर ग्रामीण के जिला महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि कल जो युवा अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे और नेता राहुल गांधी भी इस लड़ाई में शामिल होने गए थे, उन बेरोजगार युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गईं। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दमन नीति बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को अरेस्ट कर लिया जाता है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पूरी कार्रवाई के बाद यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान 2.0” और “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 72 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्मैक पैडलरों को गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जानकारी देते हुए एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर और नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान 2.0” और “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 72 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्मैक पैडलरों को गिरफ्तार किया।

मामले की पूरी जानकारी देते हुए एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर और नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
    4
    विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को थाना गोराघाट पुलिस ने ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पीछे नाले के किनारे दबिश देकर ₹17,000 मूल्य की 170 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब बरामद की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर एक अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। स्थल की तलाशी लेने पर दो नीले रंग की कैनों में 35-35 लीटर और दो सफेद रंग की कैनों में 50-50 लीटर शराब मिली। गोराघाट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को थाना गोराघाट पुलिस ने ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पीछे नाले के किनारे दबिश देकर ₹17,000 मूल्य की 170 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब बरामद की।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर एक अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। स्थल की तलाशी लेने पर दो नीले रंग की कैनों में 35-35 लीटर और दो सफेद रंग की कैनों में 50-50 लीटर शराब मिली। गोराघाट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डबरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष जीतू राजौरिया के नेतृत्व में अग्रसेन चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह विरोध-प्रदर्शन जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान जीतू राजौरिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
    4
    मध्य प्रदेश के डबरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष जीतू राजौरिया के नेतृत्व में अग्रसेन चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह विरोध-प्रदर्शन जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान जीतू राजौरिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.