अशोकनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय शूटर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 8 दिनों से शहर में रहकर कैफे, पेट्रोल पंप और अन्य स्थानों की रेकी कर रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी ने व्यापारी अंकित अग्रवाल से फोन कॉल, वीडियो और वॉइस नोट के जरिए करीब 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(1), 308(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान मनीष जांगिड़ (19 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से पेट्रोल बम, दो मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकली आधार कार्ड बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। ब्यूरो रिपोर्ट — गोलू यादव, अशोकनगर।

- Post by सी न्यूज़ चैनल1
- गुना सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी की गई है। कलेक्टर कन्याल ने जिले के युवाओं से अपील की है कि भारतीय सेना भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी।1
- श्री रामघाट मंदिर रूठियाई में होली के दिन मंदिर में होली बनाई गई.....1
- लोकल न्यूज बीना ग्वाल टोली में लट्ठमार होली! महिलाओं ने चलाई लाठियां, पुरुष बोले – बचाओ बचाओ 😄 बीना के ग्वालटोली में गोरी लठ चलवाएगी1
- खबर जिला सागर से। थाना मोतीनगर, जिला सागर दिनांक : 04.03.2026 *होली पर्व के मद्देनजर* *मोतीनगर पुलिस की कार्रवाई* *अवैध हथियार लेकर घूम रहे 03 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज, देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस एवं 02 खटकेदार चाकू जप्त* सागर। पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दिनांक 04 मार्च 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 व्यक्तियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा गया। 1. *भोपाल–खुरई बायपास पर कार्रवाई* मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल–खुरई बायपास के पास एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर खड़ा है। सूचना पर थाना मोतीनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार खटकेदार चाकू बरामद हुआ। 2. *पगारा रोड पम्पिंग क्षेत्र में कार्रवाई* इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पगारा रोड पम्पिंग क्षेत्र में एक अपचारी बालक (उम्र लगभग 17 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार खटकेदार चाकू बरामद किया गया। 3. *आईपीएस स्कूल के पास कार्रवाई* तीसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएस स्कूल के पास मुंशी टोरी क्षेत्र में इमली के पेड़ के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपी हर्ष उर्फ कृष्णा पिता घीरेंद्र सिंह ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ईतवारी टोरी सागर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा (35 बोर) एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों के संबंध में आरोपियों से वैध लाइसेंस मांगा गया, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) (B) एवं 25/27 के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना मोतीनगर पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से— निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर सउनि माधव सिंह सउनि भारत सिंह प्रआर प्रकाश चंद प्रआर नदीम शेख आरक्षक दिनेश कुमार आरक्षक हरीशचंद्र का विशेष योगदान रहा। सागर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- मड़ावरा : जनपद ललितपुर के मड़ावरा में कवराटा माता मंदिर पर रंगों के महापर्व होली पर श्रीधाम वृन्दावन से आए कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुत पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड 9455422423,96951216901
- Post by Ravindra Patel1
- गुना जिले में शिवराज सिंह चोहान पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर प्रेम सेवा संकल्प दिवस के रूप में मामा के घर भोपाल पर मनाया गया इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा दिव्यांग जनों के पेर धोकर माला पहनाकर ट्राइसाइकिल वितरण की एक पोधा लगाया गया और निःशुल्क कोचिंग सेंटरो का प्रारंभ किया गया इस अवसर पर गुना के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा ,पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पारीक अनिल भार्गव ,गोपाल साहू पार्षद ने शिवराज सिंह पर पुष्प वर्षा कर शाल श्रीफल तथा स्मृति चिह्न के रूप में सोटा भेट किया गया1