भोथीडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात चंपारण/नवापारा-राजिम। भारतीय जनता पार्टी चंपारण-तामासिवनी मंडल द्वारा बूथ क्रमांक 87 ग्राम भोथीडीह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति ब्रह्मानंद साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद नारायण साहू, मंडल महामंत्री आशाराम साहू एवं खिलेंद्र साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश निर्मलकर, सहप्रभारी रीवन लाल यादव, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर, उपाध्यक्ष माखन लाल साहू एवं महामंत्री रविकांत तारक उपस्थित रहे। इसी क्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलू राम साहू, महामंत्री परस राम साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री शोभाराम साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता साहू, उपाध्यक्ष रोशनी साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री दुर्गा लहरी सहित विशाखा साहू, भारती मानिकपुरी एवं हीरा साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महावीर साहू, धनेश कुमार साहू, बेनीराम साहू, अरुण कुमार साहू, लूरचंद साहू सहित बूथ अध्यक्ष मोहन लाल साहू, तोष राम साहू, नामेश्वर तारक एवं वरुण कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से विभिन्न विषयों पर संवाद करते हैं, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों के कार्यों एवं उपलब्धियों को जानने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भोथीडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात चंपारण/नवापारा-राजिम। भारतीय जनता पार्टी चंपारण-तामासिवनी मंडल द्वारा बूथ क्रमांक 87 ग्राम भोथीडीह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति ब्रह्मानंद साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद नारायण साहू, मंडल महामंत्री आशाराम साहू एवं खिलेंद्र साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश निर्मलकर, सहप्रभारी रीवन लाल यादव, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर, उपाध्यक्ष माखन लाल साहू एवं महामंत्री रविकांत तारक उपस्थित रहे। इसी क्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलू राम साहू, महामंत्री परस राम साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री शोभाराम साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता साहू, उपाध्यक्ष रोशनी साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री दुर्गा लहरी सहित विशाखा साहू, भारती मानिकपुरी एवं हीरा साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महावीर साहू, धनेश कुमार साहू, बेनीराम साहू, अरुण कुमार साहू, लूरचंद साहू सहित बूथ अध्यक्ष मोहन लाल साहू, तोष राम साहू, नामेश्वर तारक एवं वरुण कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से विभिन्न विषयों पर संवाद करते हैं, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों के कार्यों एवं उपलब्धियों को जानने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- 28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ? 28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ?1
- भोथीडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात चंपारण/नवापारा-राजिम। भारतीय जनता पार्टी चंपारण-तामासिवनी मंडल द्वारा बूथ क्रमांक 87 ग्राम भोथीडीह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति ब्रह्मानंद साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद नारायण साहू, मंडल महामंत्री आशाराम साहू एवं खिलेंद्र साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश निर्मलकर, सहप्रभारी रीवन लाल यादव, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर, उपाध्यक्ष माखन लाल साहू एवं महामंत्री रविकांत तारक उपस्थित रहे। इसी क्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलू राम साहू, महामंत्री परस राम साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री शोभाराम साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता साहू, उपाध्यक्ष रोशनी साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री दुर्गा लहरी सहित विशाखा साहू, भारती मानिकपुरी एवं हीरा साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महावीर साहू, धनेश कुमार साहू, बेनीराम साहू, अरुण कुमार साहू, लूरचंद साहू सहित बूथ अध्यक्ष मोहन लाल साहू, तोष राम साहू, नामेश्वर तारक एवं वरुण कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से विभिन्न विषयों पर संवाद करते हैं, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों के कार्यों एवं उपलब्धियों को जानने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद ▪️ *रसमडा निवासी प्रार्थी के घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।* ▪️ *विवेचना के दौरान संदेही पी. विकास राव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।* ▪️ *आरोपी द्वारा चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।* ▪️ *पुलिस ने आरोपी पी. विकास राव को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।* ▪️ *प्रकरण में अपराध क्रमांक 845/2026 धारा 305(क) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।* मुख्य बिंदु दिनांक 25.09.2026 को रसमदा निवासी सरोज निषाद द्वारा घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर चोरी की संपत्ति बरामद की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 25.09.2026 को प्रार्थी सरोज निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी रसमडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके निवास स्थान की अलमारी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की दो ईयरिंग एवं सोने की एक ठूसी माला चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 845/2026, धारा 305(क) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा संदेही पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी के घर से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए। आरोपी को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास स्थान की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा गया था। घटना स्थल रसमडा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. सोने की 02 नग ईयरिंग। 2. सोने की 01 नग ठूसी माला। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में रखे मूल्यवान आभूषण एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। —0000—2
- बिना एक भी गेंद फेंके सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026: बारिश ने रद्द किया भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल, आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत को मिली एंट्री स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ, आपके साथ। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने बिना एक भी मैच खेले सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जापान के निश्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सोमवार (28 सितंबर 2026) को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच निर्धारित था। लेकिन लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मैच बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, नॉकआउट मैच रद्द होने पर आईसीसी टी20आई टीम रैंकिंग में बेहतर पोजिशन वाली टीम आगे बढ़ती है। भारत वर्तमान में आईसीसी टी20आई रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। इसी आधार पर भारत को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई। अफगानिस्तान का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और उच्च रैंकिंग के कारण सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। भारत अब मंगलवार को होने वाले नेपाल बनाम श्रीलंका क्वार्टर फाइनल के विजेता से सेमीफाइनल में भिड़ेगा। सेमीफाइनल गुरुवार (1 अक्टूबर) को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के लिए यह लगातार दूसरा एशियन गेम्स है जहां भारत के खिलाफ बारिश ने उनका सफर रोक दिया। 2023 हैंगझोउ एशियन गेम्स के फाइनल में भी बारिश के कारण मैच अधूरा रहा था और उच्च रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मिला था, जबकि अफगानिस्तान को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। उसी दिन पाकिस्तान बनाम हांगकांग का क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द हो गया। पाकिस्तान भी उच्च रैंकिंग के कारण सेमीफाइनल में पहुंच गया। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ खबरें आपके सामने लाता है। टीम इंडिया के आगे के मैचों और एशियन गेम्स की और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।1
- शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी व शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी विधायक ने अधिकारियों को दिए राहत बचाव कार्यों के निर्देश आज सोमवार की दोपहर 12:30 मिले जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से बिल्हा क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है जिसकी वजह से नदी के आसपास स्थित गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और बिल्हा से बलौदा बाजार को जोड़ने वाली अमलडीहा पुल में भी बाढ़ के हालात है जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है साथ है नदी के नजदीक स्थित ग्राम चुराघाट और उड़ानताल को बिल्हा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क में भी बाढ़ का पानी भर गया है जिसकी वजह से गांव के लोग गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे ग्राम चुराघाट के किशोर रात्रे जी ने बताया की ग्राम पंचायत उड़नताल में 5,6 परिवार के घरों में पानी पहुंच गया है जिसकी वजह से शिवकुमार यादव,दुकालु गायकवाड़, जैसे अनेक ग्रामीणों के घर के राशन सामान सब पानी में खराब हो गए है विभिन्न ग्राम पंचायत के मुख्य सड़क पर पानी भर जाने की वजह से गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है गांव के लोग गांव में ही फंसे हुए हैं गांव से बाहर निकालने के लिए कुछ ग्रामीण जहां नाव उपलब्ध है वे नाविक का सहारा लेकर गांव से बाहर सामान खरीदी बिक्री करने पहुंच रहे हैं एवं कुछ गांव की स्थिति बहुत ही दायिनी है जो गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे घटना की जानकारी मिलते हैं आज सोमवार को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों से चर्चा की है और ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी ने क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पथरिया एसडीएम एवं तहसीलदार तथा बिल्हा एसडीएम एवं तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। विधायक श्री कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा ग्रामीण जनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहे और किसी भी संभावित स्थिति में ग्रामीणों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कई ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उनके गांव में प्रशासनिक अम्ल का कोई भी राहत बचाव कार्य नहीं पहुंच पाया है उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नदी किनारे बसे गावों मे पहुंच कर ग्रामीणों की मदद करें गांव के दुकानों में राशन की मांग तेज होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव के दुकानों में सामान को ऊंचे दाम पर बेचे जाने की भी ग्रामीणों ने सूचना दी है1
- वोट चोरी' के आरोपों पर बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वोट चोरी' के आरोपों और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध सोमवार को बिलासपुर में भी देखने को मिला। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध जताया। आयोजन में जिलेभर से अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल और संगठन के नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की गई।1
- कोहली ने उड़ाया गर्दा, रिकॉर्ड्स की बारीश: 9 छक्के, 15,000 रन और सचिन के कई रिकॉर्ड बराबर-टूटे तिरुवनंतपुरम / 28 सितंबर 2026 विराट कोहली ने रविवार (27 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में एक यादगार पारी खेली। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में कोहली ने महज 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। भारत ने 296 रनों का लक्ष्य सिर्फ 41.4 ओवर में 8 विकेट से हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने भी 110 रन बनाए। कोहली की इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड जुड़े। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ आपको पूर्ण तथ्यों के साथ पेश कर रहा है। मुख्य रिकॉर्ड और उपलब्धियां (पूर्ण तथ्य) वनडे पारी में 9 छक्के: कोहली ने अपनी वनडे करियर की किसी भी पारी में पहली बार 9 छक्के लगाए। इससे पहले उनका सबसे ज्यादा 8 छक्के श्रीलंका के खिलाफ 2023 में तिरुवनंतपुरम में ही थे। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के भी हैं। सबसे तेज 15,000 वनडे रन: कोहली सिर्फ 303 पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंदुलकर ने यह मील का पत्थर 377 पारियों में हासिल किया था। कोहली सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं जो 15,000 रन के क्लब में पहुंचे हैं (सचिन के बाद)। वे 15,950 गेंदों में यह निशान छू चुके हैं, जबकि सचिन को 17,528 गेंदें लगी थीं। सचिन के 15,000 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा (गति के मामले में): कोहली ने सचिन से 74 पारियां कम लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। भारत में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक: कोहली ने भारत में खेले गए मैचों में 42 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे कर लिए। यह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बराबर है। किसी भी एक देश में इतने शतक किसी और खिलाड़ी के नाम नहीं हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक: इस पारी के साथ कोहली के लिस्ट ए करियर के शतक 60 हो गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन ने 551 मैचों में 60 शतक बनाए थे, जबकि कोहली ने बहुत कम पारियों में यह मुकाम हासिल किया। अतिरिक्त तथ्य: यह कोहली का 55वां वनडे शतक था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका 10वां वनडे शतक (किसी एक टीम के खिलाफ संयुक्त सबसे ज्यादा)। श्रीलंका के खिलाफ भी उनके 10 शतक हैं। कोहली ने अपनी पचास और शतक दोनों छक्के से पूरे किए — उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार एक ही पारी में ऐसा हुआ। जीत का अंतिम छक्का भी कोहली ने लगाया। मैच का संक्षिप्त सार वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295/7 बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद गिल और कोहली की साझेदारी से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली का स्ट्राइक रेट 157.95 रहा। कोहली 37 साल की उम्र में भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार सचिन के गति संबंधी रिकॉर्ड तोड़े हैं (जैसे 8,000 से 14,000 रन तक सबसे तेज पहुंचने का)। इस पारी ने एक बार फिर साबित किया कि वे आधुनिक क्रिकेट के सबसे लगातार रन-मशीन हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती, लॉज में मौत से मचा हड़कंप लॉज के कमरे में युवती की मौत, तकरार के बाद क्या हुआ? धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी कमरे में फंदे पर मिली युवती, मौत की गुत्थी उलझी धमतरी से एक सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाली मामला सामने आई है...कोतवाली थाना क्षेत्र के सीजी 05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक लड़की की मशकूक हालात में मौत हो गई है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है..बताया जा रहा पिंकी मानिकपुरी नाम की ये युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए धमतरी आई थी..इस बीच लॉज के कमरे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के दरमियान शदीद तकरार हुई... और उसके कुछ ही देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई..इस पुरअसरार मौत के बाद कत्ल का शुबहा भी जताया जा रहा है जिससे मामला और भी संगीन हो गया है..वहीं पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है..इब्तिदाई तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का राज़ खुल पाएगा..फिलहाल पुलिस मजीद तफ्तीश और कार्रवाई में जुटी हुई है... #Dhamtari #ChhattisgarhNews #DhamtariNews #BreakingNews #CrimeNews Kawardha SuspiciousDeath PoliceInvestigation CGNews LatestNews NewsUpdate ViralNews Chhattisgarh DhamtariCrime1