logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की कटाई पर मंडराया संकट बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की कटाई पर मंडराया संकट सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रात करीब 2:30 बजे तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली, जिसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन इस समय हुई बेमौसम बरसात ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वर्तमान समय में तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है और कई स्थानों पर कटाई का कार्य शुरू भी हो चुका है। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम का मिजाज बिगड़ता रहा, तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ग्राम सूरजपुर के किसान शेखर रघुवंशी ने बताया कि उनके गांव में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी गेहूं की फसल खेत में गिरी नहीं है, लेकिन बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे कटाई कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि दोबारा बारिश होती है, तो फसल के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है और कटाई के लिए उपयुक्त समय चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि दाने की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। नमी बढ़ने से गेहूं में फफूंद लगने और दाने काले पड़ने की संभावना भी बनी रहती है, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने में भी परेशानी हो सकती है।

21 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की कटाई पर मंडराया संकट बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की कटाई पर मंडराया संकट सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रात करीब 2:30 बजे तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली, जिसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन इस समय हुई बेमौसम बरसात ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वर्तमान समय में तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है और कई स्थानों पर कटाई का कार्य शुरू भी हो चुका है। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम का मिजाज बिगड़ता रहा, तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ग्राम सूरजपुर के किसान शेखर रघुवंशी ने बताया कि उनके गांव में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी गेहूं की फसल खेत में गिरी नहीं है, लेकिन बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे कटाई कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि दोबारा बारिश होती है, तो फसल के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है और कटाई के लिए उपयुक्त समय चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि दाने की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। नमी बढ़ने से गेहूं में फफूंद लगने और दाने काले पड़ने की संभावना भी बनी रहती है, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने में भी परेशानी हो सकती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • झकलाय रेलवे गेट 22 मार्च से रहेगा पूर्णत: बंद, आरओबी निर्माण के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट सिवनी मालवा से शिवपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित झकलाय रेलवे गेट (समपार फाटक क्रमांक 218) को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते 22 मार्च 2026 से पूर्णतः बंद किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, साथ ही इसकी स्वीकृति कलेक्टर नर्मदापुरम द्वारा पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है। रेलवे विभाग के अनुसार, सिवनी मालवा-शिवपुर मार्ग पर कि.मी. 709/3-5 पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 218 पर लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण की योजना प्रस्तावित थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फाटक को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित गेट बंद होने के बाद आवागमन पूरी तरह से वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए: शिवपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को अब झकलाय गेट के स्थान पर: 1.ठाकुर मोहल्ला होते हुए चतरखेड़ा मार्ग (LHS 217) 2. तवा कॉलोनी के सामने स्थित अंडरब्रिज (LHS 219) 3.बानापुरा होते हुए चतरखेड़ा से झकलाय मार्ग का उपयोग करना होगा। आमजन को होगी असुविधा, लेकिन मिलेगा स्थायी समाधान गौरतलब है कि झकलाय रेलवे गेट क्षेत्र में अक्सर ट्रेनों के आवागमन के कारण लंबा जाम लग जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आरओबी निर्माण के बाद इस समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि निर्माण अवधि के दौरान लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी और असुविधा भी हो सकती है। प्रशासन ने की सहयोग की अपील प्रशासन और रेलवे विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्माण कार्य में सहयोग करें। साथ ही वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
    1
    झकलाय रेलवे गेट 22 मार्च से रहेगा पूर्णत: बंद, आरओबी निर्माण के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट
सिवनी मालवा से शिवपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित झकलाय रेलवे गेट (समपार फाटक क्रमांक 218) को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते 22 मार्च 2026 से पूर्णतः बंद किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, साथ ही इसकी स्वीकृति कलेक्टर नर्मदापुरम द्वारा पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है।
रेलवे विभाग के अनुसार, सिवनी मालवा-शिवपुर मार्ग पर कि.मी. 709/3-5 पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 218 पर लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण की योजना प्रस्तावित थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फाटक को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित
गेट बंद होने के बाद आवागमन पूरी तरह से वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए:
शिवपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को अब झकलाय गेट के स्थान पर:
1.ठाकुर मोहल्ला होते हुए चतरखेड़ा मार्ग (LHS 217)
2. तवा कॉलोनी के सामने स्थित अंडरब्रिज (LHS 219)
3.बानापुरा होते हुए चतरखेड़ा से झकलाय मार्ग का उपयोग करना होगा।
आमजन को होगी असुविधा, लेकिन मिलेगा स्थायी समाधान
गौरतलब है कि झकलाय रेलवे गेट क्षेत्र में अक्सर ट्रेनों के आवागमन के कारण लंबा जाम लग जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आरओबी निर्माण के बाद इस समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि निर्माण अवधि के दौरान लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी और असुविधा भी हो सकती है।
प्रशासन ने की सहयोग की अपील
प्रशासन और रेलवे विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्माण कार्य में सहयोग करें। साथ ही वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रिया सब्सक्राइबर बांधो आपसे विनम्र निवेदन है इस पोस्ट को हर किसी व्यक्ति को ना भेजें परंतु उसे अधिकारी तक जरूर पहुंचाएं जो इससरकारी का सुधारकर सके
    4
    प्रिया सब्सक्राइबर बांधो आपसे विनम्र निवेदन है इस पोस्ट को हर किसी व्यक्ति को ना भेजें परंतु उसे अधिकारी तक जरूर पहुंचाएं जो इससरकारी का सुधारकर सके
    user_D y
    D y
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भोपाल कलियांसोत kd डेम का अनोखा नजारा
    1
    भोपाल कलियांसोत kd डेम का अनोखा नजारा
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • श्री श्री लक्ष्मीनारायण 51 कुण्डीय महायज्ञ को लेकर हजारो मातृशक्तियो ने सिर पर मंगल कलश लिए यज्ञशाला पहुची, कलश यात्रा मे लटकन बाबा रहे आकर्षण का केंद्र कन्नौद,शुक्रवार शाम 4 बजे नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर तालाब स्थित से यहां यज्ञ श्री श्री श्री लक्ष्मीनारायण 51 कुण्डीय महायज्ञ के लिऐसैकड़ो की संख्या मे मातृशक्तियो सिर पर मंगल कलश लिए यज्ञशाला के लिऐ बैड बाजा डीजे के साथ प्रस्थान किया कलश यात्रा में शामिल लटकन बाबा रहे आकर्षण का केंद्र ट्रेक्टर ट्राली पर खंबे पर अपनी जटा बांध कर नगर में शोभायात्रा के साथ शामिल रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया कलश यात्रा सृजन पब्लिक स्कूल परिसर श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल रतवाय रोड शाम 7:00 बजे पहुंची यात्रा मे शामिल संतो ने सभी धर्मप्राण जनमानस को आशीर्वाद देते हुए यज्ञशाला पहुंचे। इस अदभुत तस्वीर को अपने केमरे में कैद करने की होड़ सी लगी रही कलश यात्रा में कन्नौद सहित दुर दराज से बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए कलश यात्रा का समापन यज्ञ स्थल पहुंचकर हुआ जहां पर प्रसादी का वितरण किया गया
    4
    श्री श्री लक्ष्मीनारायण 51 कुण्डीय महायज्ञ को लेकर हजारो मातृशक्तियो ने सिर पर मंगल कलश लिए यज्ञशाला पहुची, कलश यात्रा मे लटकन बाबा रहे आकर्षण का केंद्र
कन्नौद,शुक्रवार शाम 4 बजे नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर तालाब स्थित से यहां यज्ञ श्री श्री श्री लक्ष्मीनारायण 51 कुण्डीय महायज्ञ के लिऐसैकड़ो की संख्या मे मातृशक्तियो सिर पर मंगल कलश लिए यज्ञशाला के लिऐ बैड बाजा डीजे के साथ प्रस्थान किया कलश यात्रा में शामिल लटकन बाबा रहे आकर्षण का केंद्र ट्रेक्टर ट्राली पर खंबे पर अपनी जटा बांध कर नगर में शोभायात्रा के साथ शामिल रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया कलश यात्रा सृजन पब्लिक स्कूल परिसर श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल रतवाय रोड शाम 7:00 बजे पहुंची यात्रा मे शामिल संतो ने 
सभी धर्मप्राण जनमानस को आशीर्वाद देते हुए यज्ञशाला पहुंचे। इस अदभुत तस्वीर को अपने केमरे में कैद करने की होड़ सी लगी रही 
कलश यात्रा में कन्नौद सहित दुर दराज से बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए कलश यात्रा का समापन यज्ञ स्थल पहुंचकर हुआ जहां पर प्रसादी का वितरण किया गया
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नगर में निकली खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा, शाम को भजन संध्या का आयोजन सोहागपुर नगर में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें युवा और बच्चे भी शामिल रहे। पूरे नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां भक्तजन जयकारे लगाते हुए और भजन गाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा के दौरान भगवान खाटू श्याम की भाव झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। वहीं शाम को खाटू श्याम जी के भक्तों द्वारा नगर के देनवा गार्डन में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    1
    नगर में निकली खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा, शाम को भजन संध्या का आयोजन
सोहागपुर नगर में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें युवा और बच्चे भी शामिल रहे। पूरे नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां भक्तजन जयकारे लगाते हुए और भजन गाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा के दौरान भगवान खाटू श्याम की भाव झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की।
वहीं शाम को खाटू श्याम जी के भक्तों द्वारा नगर के देनवा गार्डन में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • खेडी ताप्ती घाट में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो पलटी, मुक्ता गिरी से भोपाल के लिए मुनि संघ रवाना। जो खेड़ी बैतूल से नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुचेंगे उसके पश्चात आगे का मार्ग तय करेंगे । उसके बाद चौमासे कहा होगा यह श्रावक गण जहा के उत्तम अनुमोदना करेंगे ,वहा तय होगा । और वहा के श्रावक संत वाणी का लाभ ले श्री चरणों का आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे ।एवम् आस पास के छेत्र के धर्म प्रेमी भी उत्तम वाणी प्राप्त कर पाएंगे।
    3
    खेडी ताप्ती घाट में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो पलटी, 
मुक्ता गिरी से भोपाल के लिए मुनि संघ रवाना। जो खेड़ी बैतूल से नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुचेंगे उसके पश्चात आगे का मार्ग तय करेंगे । उसके बाद चौमासे कहा होगा यह श्रावक गण जहा के उत्तम अनुमोदना करेंगे ,वहा तय होगा । और वहा के श्रावक संत वाणी का लाभ ले श्री चरणों का आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे ।एवम् आस पास के छेत्र के धर्म प्रेमी भी उत्तम वाणी प्राप्त कर पाएंगे।
    user_Sunil Jain
    Sunil Jain
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्राम मवई में रेलवे स्टेशन टोल के पास स्टेशन है और कोई निर्माण नहीं हुआ अभी तक कहीं सालों से ऐसी पड़ी है ऐसे ही
    1
    ग्राम मवई में रेलवे स्टेशन टोल के पास स्टेशन है और कोई निर्माण नहीं हुआ अभी तक कहीं सालों से ऐसी पड़ी है ऐसे ही
    user_नाम जावेद खान
    नाम जावेद खान
    कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की कटाई पर मंडराया संकट सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रात करीब 2:30 बजे तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली, जिसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन इस समय हुई बेमौसम बरसात ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वर्तमान समय में तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है और कई स्थानों पर कटाई का कार्य शुरू भी हो चुका है। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम का मिजाज बिगड़ता रहा, तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ग्राम सूरजपुर के किसान शेखर रघुवंशी ने बताया कि उनके गांव में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी गेहूं की फसल खेत में गिरी नहीं है, लेकिन बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे कटाई कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि दोबारा बारिश होती है, तो फसल के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है और कटाई के लिए उपयुक्त समय चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि दाने की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। नमी बढ़ने से गेहूं में फफूंद लगने और दाने काले पड़ने की संभावना भी बनी रहती है, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने में भी परेशानी हो सकती है।
    1
    बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की कटाई पर मंडराया संकट
सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रात करीब 2:30 बजे तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली, जिसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन इस समय हुई बेमौसम बरसात ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
वर्तमान समय में तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है और कई स्थानों पर कटाई का कार्य शुरू भी हो चुका है। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम का मिजाज बिगड़ता रहा, तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
ग्राम सूरजपुर के किसान शेखर रघुवंशी ने बताया कि उनके गांव में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी गेहूं की फसल खेत में गिरी नहीं है, लेकिन बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे कटाई कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि दोबारा बारिश होती है, तो फसल के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा।
किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है और कटाई के लिए उपयुक्त समय चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि दाने की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। नमी बढ़ने से गेहूं में फफूंद लगने और दाने काले पड़ने की संभावना भी बनी रहती है, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने में भी परेशानी हो सकती है।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.