कौशाम्बी। स्विफ्ट कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप स्विफ्ट कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी एक स्विफ्ट कार के अंदर करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की पहचान प्रयागराज के धूमनगंज निवासी रवि यादव के रूप में बताई जा रही है। खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने कार के अंदर शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
कौशाम्बी। स्विफ्ट कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप स्विफ्ट कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी एक स्विफ्ट कार के अंदर करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की पहचान प्रयागराज के धूमनगंज निवासी रवि यादव के रूप में बताई जा रही है। खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने कार के अंदर शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
- कौशाम्बी: भगवानपुर चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज और पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने ASP से लगाई न्याय की गुहार समाधान दिवस में रत्नेश कुमार ने सौंपा शिकायती पत्र, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र की भगवानपुर चौकी के प्रभारी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चौकी पर पहुंचे एक पीड़ित ने प्रभारी पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार का आरोप जानकारी के मुताबिक, सरायअकील थाना क्षेत्र के रत्नेश कुमार किसी कार्य के सिलसिले में भगवानपुर चौकी पहुंचे थे। रत्नेश कुमार का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने उनसे पैसों की मांग की। पीड़ित के मुताबिक, चौकी पर कथित दुर्व्यवहार के बाद उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से न्याय की उम्मीद जताई। उनका कहना है कि मामले में अपेक्षित सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायत रखने का निर्णय लिया। समाधान दिवस में ASP को सौंपा शिकायती पत्र शनिवार को थाना सरायअकील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान रत्नेश कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत में चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। रत्नेश कुमार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए, ताकि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित चौकी प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सके। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए और गरीब तथा आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किए जाने की मांग की। जांच के बाद स्पष्ट होगी सच्चाई समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने पीड़ित को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कदम उठाया जाता है या नहीं। नोट: यह खबर पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और समाधान दिवस में दी गई शिकायत पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।1
- मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव में स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर कौशांबी- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।2
- 🚨 कौशाम्बी में हड़कंप: स्कूल गईं दो छात्राएं लापता, मंदिर परिसर में मिली साइकिल कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। स्कूल से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पश्चिम शरीरा-बैरागीपुर रोड स्थित हरभजन बाबा मंदिर परिसर में दोनों छात्राओं की साइकिल और स्कूल ड्रेस मिली। साइकिल बरामद होने के बावजूद दोनों छात्राओं का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल जांच में चित्रकूट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के संबंध में सर्च किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने चित्रकूट और दिल्ली रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया है। 👉 दोनों छात्राओं के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप और भय का माहौल बना हुआ है। परिजन अपनी बेटियों की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। 📍 रिपोर्ट: पवन कुमार क्षेत्रीय रिपोर्टर, थाना महेवाघाट #कौशाम्बी #महेवाघाट #छात्राएंलापता #BreakingNews #KausambiNews #UPNews #DailyDainikNews1
- कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।1
- कौशाम्बी। में नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, लाखों का नुकसान नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, लाखों का नुकसान कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के डोरोमा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक आटा चक्की से चोरों ने 8 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पार कर दिए। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित नीरज पांडेय के मुताबिक चोर सोलर पैनल चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोलर पैनलों की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नेशनल हाईवे किनारे हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।1
- नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, मचा हड़कंप कौशाम्बी में चोरों ने नेशनल हाईवे किनारे स्थित आटा चक्की कारखाने को निशाना बनाया। कारखाने में लगे 8 KW के सोलर पैनल चोर पार कर ले गए। सोलर पैनल चोरी होने के बाद पीड़ित नीरज पाण्डेय को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सोलर पैनल की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये है। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 📍 सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे का मामला।1
- कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धूमनगंज निवासी रवि यादव के रूप में हुई, सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।1
- धरती के भगवान से लेकर हम तुम्हारे बाप तक का सफ़र भारत के डॉक्टरों ने तय कर लिया है। सहरसा के सदर अस्पताल में फ़ूड पॉइज़िंग के बाद भर्ती हुए बच्चे को लेकर जब प्रभात खबर के डिजिटल पत्रकार ने सवाल पूछ लिए तो उपस्थिति डॉक्टर ने उससे चिल्लाते हुए कहा हम तुम्हारे बाप है ? और पत्रकार को आईसीयू में ले जाकर दम भर पीटा भी। इसमें पत्रकार के माँ की गलती थी जो उसके माँ को गाली दिए डॉक्टर ने ? पत्रकार ही मौगा था,माँ गाली सुन लिया चुप चाप,जबकि उसे अपना माइक डॉक्टर के पिछवाड़े में घुसा देना चाहिए था,सब गुंडागर्दी निकल जाती। धरती के भगवान से लेकर हम तुम्हारे बाप तक का सफ़र भारत के डॉक्टरों ने तय कर लिया है। सहरसा के सदर अस्पताल में फ़ूड पॉइज़िंग के बाद भर्ती हुए बच्चे को लेकर जब प्रभात खबर के डिजिटल पत्रकार ने सवाल पूछ लिए तो उपस्थिति डॉक्टर ने उससे चिल्लाते हुए कहा हम तुम्हारे बाप है ? और पत्रकार को आईसीयू में ले जाकर दम भर पीटा भी। इसमें पत्रकार के माँ की गलती थी जो उसके माँ को गाली दिए डॉक्टर ने ? पत्रकार ही मौगा था,माँ गाली सुन लिया चुप चाप,जबकि उसे अपना माइक डॉक्टर के पिछवाड़े में घुसा देना चाहिए था,सब गुंडागर्दी निकल जाती।1
- 🚨 ससुर खदेरी नदी में 20 घंटे बाद मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पीछे खोजवापुर गांव के पास ससुर खदेरी नदी में बुधवार को पशु चराते समय 65 वर्षीय बलदेव उर्फ कल्लू गहरे पानी में डूब गए थे। पुलिस, प्रशासन और पीएसी जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 घंटे बाद बुजुर्ग का शव नदी से बरामद किया गया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदी और खनन के बाद बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया था। आरोप है कि करीब एक माह पहले नदी के आसपास जेसीबी से मिट्टी खनन कर गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध मिट्टी खनन के कारण नदी का स्वरूप और गहराई बढ़ गई, जिससे बारिश के बाद गहरे पानी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया और बुजुर्ग की जान चली गई। बुजुर्ग की मौत के बाद अब ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि अवैध खनन की शिकायतें पहले की गई थीं तो जिम्मेदार विभाग ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। #कौशाम्बी #मंझनपुर #ससुरखदेरीनदी #अवैधखनन #खननमाफिया #BreakingNews #KaushambiNews #DailyDainikNews खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश1