logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग करने वाला शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार । गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। कासिमाबाद और नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 22 वर्षीय शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू, पुत्र इरसाद, निवासी भटोली थाना नोनहरा, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। कागजीपुर के पास तेज मोड़ पर बाइक फिसलने के बाद उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3, 25 और 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इमरान उर्फ भोंदू पर गाजीपुर और बलिया में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आबकारी अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित मारपीट, धमकी और अवैध हथियार रखने के कुल आठ आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

19 hrs ago
user_Anubha tiwari
Anubha tiwari
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग करने वाला शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार । गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। कासिमाबाद और नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 22 वर्षीय शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू, पुत्र इरसाद, निवासी भटोली थाना नोनहरा, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। कागजीपुर के पास तेज मोड़ पर बाइक फिसलने के बाद उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3, 25 और 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इमरान उर्फ भोंदू पर गाजीपुर और बलिया में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आबकारी अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित मारपीट, धमकी और अवैध हथियार रखने के कुल आठ आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजीपुर में कल योगी आदित्यनाथ का आगमन को लेकर डीएम ने किए सुरक्षा व्यवस्था। गाजीपुर सीएम योगी के दौरे को लेकर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कहा कि हम सभी लोगों की हर छोटी से छोटी व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं
    1
    गाजीपुर में कल योगी आदित्यनाथ का आगमन को लेकर डीएम ने किए सुरक्षा व्यवस्था।
गाजीपुर सीएम योगी के दौरे को लेकर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कहा कि हम सभी लोगों की हर छोटी से छोटी व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई

बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान
आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए।
विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बलिया: अर्चना पांडे ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दिया खुला चैलेंज! बलिया में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। अर्चना पांडे ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए सीधा और तीखा हमला बोला है। अर्चना पांडे का आरोप है कि परिवहन मंत्री ने धर्म और वोट की राजनीति के नाम पर तो बसें चलवा दीं, लेकिन छात्रों की शिक्षा के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी सरकार और मंत्री की प्राथमिकता में शिक्षा शामिल नहीं है। #BalliaNews #DayashankarSingh #ArchanaPandey #UPPolitics #EducationFirst #PublicTransport #UPNews #BalliaUpdate
    1
    बलिया: अर्चना पांडे ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दिया खुला चैलेंज!
 बलिया में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। अर्चना पांडे ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए सीधा और तीखा हमला बोला है।
अर्चना पांडे का आरोप है कि परिवहन मंत्री ने धर्म और वोट की राजनीति के नाम पर तो बसें चलवा दीं, लेकिन छात्रों की शिक्षा के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी सरकार और मंत्री की प्राथमिकता में शिक्षा शामिल नहीं है।
#BalliaNews #DayashankarSingh #ArchanaPandey #UPPolitics #EducationFirst #PublicTransport #UPNews #BalliaUpdate
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छात्रों के दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    1
    छात्रों के दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से ब्लॉक परिसर में बना आधुनिक अतिथि गृह, अधिकारियों व आमजन को मिलेगी सुविधा धानापुर। विकासखंड परिसर में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से एक आधुनिक अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है। अतिथि गृह में एक सुसज्जित बड़ा हाल, दो कमरे, बाथरूम तथा किचेन की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां ठहरने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि अतिथि गृह का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों के निरीक्षण, चुनाव, सर्वेक्षण अथवा अन्य सरकारी कार्यों के दौरान आने वाले अधिकारियों एवं पर्यवेक्षक टीम को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। पहले अधिकारियों को रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इस अतिथि गृह को इच्छुक लोगों को निर्धारित किराये पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक ओर जहां अधिकारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं आमजन भी आवश्यकतानुसार इसका लाभ उठा सकेंगे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह अतिथि गृह विकासखंड परिसर में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
    1
    ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से ब्लॉक परिसर में बना आधुनिक अतिथि गृह, अधिकारियों व आमजन को मिलेगी सुविधा
धानापुर। विकासखंड परिसर में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से एक आधुनिक अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है। अतिथि गृह में एक सुसज्जित बड़ा हाल, दो कमरे, बाथरूम तथा किचेन की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां ठहरने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि अतिथि गृह का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों के निरीक्षण, चुनाव, सर्वेक्षण अथवा अन्य सरकारी कार्यों के दौरान आने वाले अधिकारियों एवं पर्यवेक्षक टीम को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। पहले अधिकारियों को रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इस अतिथि गृह को इच्छुक लोगों को निर्धारित किराये पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक ओर जहां अधिकारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं आमजन भी आवश्यकतानुसार इसका लाभ उठा सकेंगे।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह अतिथि गृह विकासखंड परिसर में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रतनपुरा,इश्क का भूत टावर के पावर से टकराया, सूत्रों के माध्यम से नहीं बल्कि प्रशासन के मुताबिक, नेहा यादव नगरा भंडारी कि निवासी रतनपुरा ननीहाल मामा के घर आई थी अचानक पति को पाने के लिए अपनाई नया रास्ता आज दिनांक, 28 जुलाई 2026 दोपहर 1:00, एक लड़की इश्क, मैं पागल होकर टावर के पावर से टकराना चाहि, जनता की नजर, टावर पर पड़ी, शासन प्रशासन को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी माननीय श्री भगवान जी, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी सतर्कता, हुआ सफल,ऐन केन सांत्वना देकर,टावर पर चढ़ी, आशिकाना इश्क में डूबी, लड़की को उतारा गया, एक तरफ जनता की भीड़ तो दूसरी तरफ प्रशासन, आशिकी का तूफान लेकर, पावर के टावर से टकराने की हिम्मत रखने वाली,
    1
    रतनपुरा,इश्क का भूत टावर के पावर से टकराया, सूत्रों के माध्यम से नहीं बल्कि प्रशासन के मुताबिक, नेहा यादव नगरा भंडारी कि निवासी रतनपुरा ननीहाल मामा के घर आई थी अचानक पति को पाने के लिए अपनाई नया रास्ता आज दिनांक, 28 जुलाई 2026 दोपहर 1:00, एक लड़की इश्क, मैं पागल होकर टावर के पावर से टकराना चाहि, जनता की नजर, टावर पर पड़ी, 
शासन प्रशासन को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी माननीय श्री भगवान जी, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी सतर्कता, हुआ सफल,ऐन केन सांत्वना देकर,टावर पर चढ़ी, आशिकाना इश्क में डूबी, लड़की को उतारा गया, 
एक तरफ जनता की भीड़ तो दूसरी तरफ प्रशासन, आशिकी का तूफान लेकर, पावर के टावर से टकराने की हिम्मत रखने वाली,
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.