logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई

बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान
आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए।
विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जेल में बंद प्रेमी को छोड़वाने हेतु प्रेमिका चढ़ मोबाईल टावर पर, काफी देर तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, इसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक का आया बयान
    1
    जेल में बंद प्रेमी को छोड़वाने हेतु प्रेमिका चढ़ मोबाईल टावर पर, काफी देर तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, इसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक का आया बयान
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चिरैयाकोट में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत चिरैयाकोट (मऊ): चिरैयाकोट क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।
    1
    चिरैयाकोट में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत
चिरैयाकोट (मऊ): चिरैयाकोट क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लापरवाही की हद: चिरैयाकोट में हाल ही में लगी स्ट्रीट लाइट उखड़ी, झाड़ियों में तब्दील हुई व्यवस्था ​चिरैयाकोट/रसूलपुर: नगर पंचायत चिरैयाकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर इलाके में विकास कार्यों और सरकारी पैसों की बर्बादी की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय निवासियों की सुविधा और रास्तों को रोशन करने के उद्देश्य से हाल ही में सड़क के किनारे जो स्ट्रीट लाइटें/रोड लाइटें लगाई गई थीं, वे अब उखड़कर जमीन पर गिर चुकी हैं। ​तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिजली का पोल अपने कंक्रीट बेस समेत उखड़कर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरा हुआ है। बिजली के कटे और नंगे तार बाहर लटक रहे हैं, जिससे न केवल रास्ते पर अंधेरा छाया रहता है, बल्कि हादसों और करंट उतरने का भी बड़ा खतरा बना हुआ है। ​स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइटों को लगाने में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ये बहुत ही कम समय में उखड़ गईं। चेयरमैन इलाके का हिस्सा होने के बावजूद भी अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी इस समस्या को देखने या सही करने नहीं पहुंचा है।
    3
    लापरवाही की हद: चिरैयाकोट में हाल ही में लगी स्ट्रीट लाइट उखड़ी, झाड़ियों में तब्दील हुई व्यवस्था

​चिरैयाकोट/रसूलपुर:
नगर पंचायत चिरैयाकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर इलाके में विकास कार्यों और सरकारी पैसों की बर्बादी की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय निवासियों की सुविधा और रास्तों को रोशन करने के उद्देश्य से हाल ही में सड़क के किनारे जो स्ट्रीट लाइटें/रोड लाइटें लगाई गई थीं, वे अब उखड़कर जमीन पर गिर चुकी हैं।
​तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिजली का पोल अपने कंक्रीट बेस समेत उखड़कर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरा हुआ है। बिजली के कटे और नंगे तार बाहर लटक रहे हैं, जिससे न केवल रास्ते पर अंधेरा छाया रहता है, बल्कि हादसों और करंट उतरने का भी बड़ा खतरा बना हुआ है।
​स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइटों को लगाने में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ये बहुत ही कम समय में उखड़ गईं। चेयरमैन इलाके का हिस्सा होने के बावजूद भी अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी इस समस्या को देखने या सही करने नहीं पहुंचा है।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था। CWC के सामने लड़कियों ने बयान दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कथित शादी की कहानी रची गई थी।।
    1
    #अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।

तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था।

CWC के सामने लड़कियों ने बयान दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कथित शादी की कहानी रची गई थी।।
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रतनपुरा,इश्क का भूत टावर के पावर से टकराया, सूत्रों के माध्यम से नहीं बल्कि प्रशासन के मुताबिक, नेहा यादव नगरा भंडारी कि निवासी रतनपुरा ननीहाल मामा के घर आई थी अचानक पति को पाने के लिए अपनाई नया रास्ता आज दिनांक, 28 जुलाई 2026 दोपहर 1:00, एक लड़की इश्क, मैं पागल होकर टावर के पावर से टकराना चाहि, जनता की नजर, टावर पर पड़ी, शासन प्रशासन को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी माननीय श्री भगवान जी, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी सतर्कता, हुआ सफल,ऐन केन सांत्वना देकर,टावर पर चढ़ी, आशिकाना इश्क में डूबी, लड़की को उतारा गया, एक तरफ जनता की भीड़ तो दूसरी तरफ प्रशासन, आशिकी का तूफान लेकर, पावर के टावर से टकराने की हिम्मत रखने वाली,
    1
    रतनपुरा,इश्क का भूत टावर के पावर से टकराया, सूत्रों के माध्यम से नहीं बल्कि प्रशासन के मुताबिक, नेहा यादव नगरा भंडारी कि निवासी रतनपुरा ननीहाल मामा के घर आई थी अचानक पति को पाने के लिए अपनाई नया रास्ता आज दिनांक, 28 जुलाई 2026 दोपहर 1:00, एक लड़की इश्क, मैं पागल होकर टावर के पावर से टकराना चाहि, जनता की नजर, टावर पर पड़ी, 
शासन प्रशासन को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी माननीय श्री भगवान जी, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी सतर्कता, हुआ सफल,ऐन केन सांत्वना देकर,टावर पर चढ़ी, आशिकाना इश्क में डूबी, लड़की को उतारा गया, 
एक तरफ जनता की भीड़ तो दूसरी तरफ प्रशासन, आशिकी का तूफान लेकर, पावर के टावर से टकराने की हिम्मत रखने वाली,
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.