Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदू सम्मेलन दौरान मुकुल जी ने सनातन धर्म के बारे में किया कहा देखें इस वीडियो
Mukesh Kumar
हिंदू सम्मेलन दौरान मुकुल जी ने सनातन धर्म के बारे में किया कहा देखें इस वीडियो
More news from बिहार and nearby areas
- कटिहार जिले के पोठिया थाना का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने करीब डेढ़ घंटे तक थाना डायरी, अपराध संचिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कागजातों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थाना के समस्त रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया गया है। विशेष रूप से गुंडा पंजी, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों से संबंधित अभिलेखों के अलावा सीडी पार्ट-2, एमवाई अल्फाबेटिकल इंडेक्स तथा हाल-फिलहाल के क्राइम पैटर्न जैसे हत्या, लूट और डकैती के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लंबित पुराने मामलों की भी समीक्षा की गई है और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी पेंडिंग मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। एसपी शिखर चौधरी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि नियमित गश्ती के साथ-साथ समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके अलावा लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन, वारंट के त्वरित क्रियान्वयन तथा कांडों के उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांड समीक्षा या अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बख्शी नहीं जाएगी। एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों की पहचान कर उन पर सतत निगरानी रखी जाए तथा थाना आने वाले पीड़ितों के साथ हर हाल में अच्छा, संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाए। इस मौके पर कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर साजिद आलम, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक डोली कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।4
- RPIA rashtriy sachiv basuki nath sah kanojiya purv sansad pratyashi katihar Bihar All India railway shu shine worker Union rashtriy upadhyaksh avm Bhartiya Sonar Sangh ke rashtriy sanrakshak police India reform Pradesh adhyaksh Bihar Bhartiya manvadhikar Pradesh adhyaksh Bihar1
- Post by Mukesh Kumar1
- #देश में NEET छात्रा मामले पर मचे बवाल के बीच दरभंगा से आई झकझोर देने वाली खबर, 6 साल की मासूम से दरिंदगी... #रेप के बाद बच्ची की बेहरमी से कर दी गयी हत्या... #दरभंगा में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर आरोपियों को फांसी देने की कर रहे हैं मांग.... #बिहार1
- दिनदहाड़े खेत में महिला से अपराध! पूर्णिया के मक्के के खेत में दुष्कर्म से हड़कंप (विकल्प – ज्यादा स्ट्रॉन्ग CTR) 👉 दिनदहाड़े दरिंदगी: पूर्णिया में मक्के के खेत में महिला से दुष्कर्म 👉 खेत बना अपराध स्थल! पूर्णिया में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म #PurniaNews #BiharNews #BreakingNews #Mirganj #CrimeNews #WomenSafety #DaylightCrime #MaizeField #PoliceAction #JusticeForVictim #KosiNews #HindiNews #BiharCrime1
- Post by RaisAlam1
- कोढ़ा थाना परिसर में शिव मंदिर में लड़का और लड़की मिल रहे थे। वही लड़की के परिजन ने उसे देख लिया और और इस मंदिर में उन दोनों को शादी करवा दी।1
- कटिहार जिले के मधुरा गांव में शनिवार, 7 फरवरी को मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस का भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह इल्मी व रूहानी जलसा जामिया कादरिया रिज़विया मदरसा के तत्वावधान में तथा पूरे गांव के सामूहिक सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य समाज में इल्म की रोशनी फैलाना, नैतिक मूल्यों को मज़बूत करना, अमन-ओ-भाईचारे को बढ़ावा देना और सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ जागरूकता पैदा करना रहा। जलसे में मौजूद उलेमा-ए-किराम ने अपने असरदार बयानात के ज़रिए लोगों को सच्चाई, इंसानियत और सब्र के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। “जहाँ इल्म की बात होती है, वहाँ अंधेरे टिक नहीं पाते, जो सीख ले अदब-ए-ज़िंदगी, वही समाज को राह दिखाते।” कार्यक्रम का सबसे यादगार और भावनात्मक क्षण मदरसे के बच्चों की दस्तारबंदी (पगड़ी-पोशी) रहा। इस अवसर पर दो बच्चों को कारी-ए-क़ुरआन बनने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए दस्तार पहनाई गई। इस दृश्य ने न सिर्फ़ अभिभावकों बल्कि पूरे इलाके को गर्व और खुशी से भर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध उलेमा और शायरों ने अपनी शिरकत से जलसे को खास बना दिया। गुजरात से आए इंटरनेशनल शायर इस्लाम शब्बीर बरकाती, बिनोदपुर के मुफ्ती मोइनुद्दीन चतुर्वेदी, पटना के मुफ्ती हसन रज़ा नूरी, कोलकाता के मौलाना सैफुल्लाह अलिमी और भागलपुर के मशहूर शायर शम्श तबरेज़ भागलपुरी ने अपने बयान और शायरी से श्रोताओं को खूब प्रभावित किया। इसके अलावा कटिहार जिला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मक़ामी उलेमा, इमाम, हाफ़िज़-ए-क़ुरआन और शोअरा मौजूद रहे, जिन्होंने समाज को जोड़ने और सुधार की राह दिखाने वाला संदेश दिया। “मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इंसान है तो सीखे पहले इंसान बनना।” आयोजन को लेकर पूरे मधुरा और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल रहा। दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों की भारी भीड़ ने इस कॉन्फ्रेंस को ऐतिहासिक बना दिया। बेहतरीन व्यवस्था, अनुशासन और आपसी सहयोग के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अंत में यह इल्मी और रूहानी जलसा दुआ, सलामती और अमन के पैग़ाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज की भलाई, देश में शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मास्टर ख़ोबैब रजा,मुफ्ती तारिक रजा,मुफ्ती अजहर रजा,मौलाना मसऊद रजा,मौलाना अहसन रजा,मौलाना मेराज आलम, पैक्स अध्यक्ष मामून रशीद,पूर्व मुखिया जाकिर हुसैन,मुखिया प्रतिनिधि मिनहाज आलम,सरपंच प्रतिनिधि मतिउर रहमान,डॉक्डर मोहसिन रजा,फैजान आलम,मुहम्मद नजीर,अनवर आलम,मुहम्मद नसीम,अजाबुल हक,आरिफ दुकानदार,शौकत आलम,इश्तियाक आलम,मास्टर जाकिर हुसैन,मुहम्मद कलाम,मुहम्मद मुजफ्फर आलम,शोएब अख्तर,मुहम्मद बाबुल,मुहम्मद पप्पू के साथ साथ गांव के सैकड़ों लोगों की मेहनत और सहयोग ने इन बड़ा कॉन्फ्रेंस को कामयाब बनाने में अपनी मुख्य जिम्मेदारी निभाई,3